Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Himachal Election: 31 को मंडी में रैली करेंगी प्रियंका वाड्रा, बोली अलका लांबा


मंडी, 31 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पड्डल मैदान में एक लाख से अधिक लोगों को संबोधित करेंगी। ये जानकारी कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कांग्रेस की सदर मंडी से प्रत्याशी चंपा ठाकुर के नामांकन से आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दी। अलका लांबा ने कहा कि जिस भाजपा विधायक अनिल शर्मा को प्रत्याशी बनाया वो पहले अपने मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी करते थे कि मंडी में कोई विकास नहीं हुआ है। दिल्ली जाकर मंत्री पद की मांग कर रहे थे।

अनिल शर्मा ने पहले ही सरकार से जयराम के कार्यों को जगजाहिर किया है

कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के पास टिकेट के लिए भटक रहे थे। अब जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खतरा महसूस हुआ तो उनको टिकेट दिलवा दिया। हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है, अनिल शर्मा ने पहले ही सरकार के खिलाफ उनके कार्यो को जगजाहिर किया है। अलका लांबा ने कहा कि चंपा ठाकुर न दिल्ली गई न किसी से मांग की, उनको काम के लिए टिकेट मिला है। अगर ये यहां से जीतती हैं तो ये मंत्री बनेगीं।