Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

Hotel Levana: आग लगने के दो घंटे बाद पहुंचीं थीं दमकल की गाड़ियां


लखनऊ, लखनऊ के होटल लेवाना (hotel levana) में सोमवार की सुबह आग लग गई। यह होटल हजरतगंज में स्थित है। इस आग में कई लोग झुलस गए हैं। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर लगी हुई हैं। खिड़की तोड़कर लोगों को निकाला जा रहा है। होटल में फंसे कुछ लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। खबर है कि होटल में लगी आग से एक महिला समेत 4 लोगों की मौत भी हो गई है, होटल में अब भी कई लोग फंसे हुए हैं।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। होटल की खिड़कियों के शीशे को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस होटल पहुंची हैं। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कब-कब क्‍या-क्‍या हुआ।

07.30 AM : हजरतगंज स्थित होटल लेवाना में सुबह करीब 7.30 बजे आग लगी।

08.00 AM : आग के विकराल रूप धारण करने पर सुबह करीब आठ बजे कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई।

08.30 AM : साढ़े आठ बजे फायर स्‍टेशन पर आग की सूचना दी गई।

09.00 AM : सुबह नौ बजे होटल में रूके लोगों को खिड़की तोड़कर निकाला गया।

09.30 AM : करीब साढ़े नौ बजे सभी घायलों को पार्क रोड स्थित सिविल अस्‍पताल पहुंचाया गया।

09.30 AM : फायर ब्रिगेड की कई गाडि़यां मौके पर पहुंची और रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू हुआ।

10.00 AM : आग से दो लोगाें के मौत की पुष्टि हुई।

10.40 AM : सीएम योगी आदित्‍यनाथ और डिप्‍टी सीएम मरीजों का हाल जानने सिविल अस्‍पताल पहुंचे।

11.00 AM : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हादसे के उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश। मंडल आयुक्त डा. रोशन जैकब और पुलिस कमिश्नर शिरोडकर संयुक्त रूप से करेंगे अग्निकांड की जांच।

11.20 AM : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे लेवाना होटल।

11.38 AM : लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने होटल से संबंधित फाइलें तलब की।

12.03 PM : दो और लोगों की मौत।

12.30 PM : दाेपहर 12.30 बजे तक 18 मरीज पहुंचे सिविल अस्‍पताल।