News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

HP: पीएम बोले, कांग्रेस की सरकार बनी तो मोदी जो मर्जी कर ले ये कुछ नहीं करने देंगे


धर्मशाला, । , हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के आखिरी दो दिन बचे हैं। पीएम मोदी ने शाहपुर से चुनावी हुंकार भरी। पीएम मोदी ने प्रदेश के जनसंख्‍या के लिहाज से सबसे बड़े जिले कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंबी मैदान में रैली की। शाहपुर में रैली से पीएम मोदी जिला कांगड़ा की 15 सीटों को साधने का प्रयास किया। वहीं, हमीरपुर जिले के सुजानपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संसदीय स्तर की रैली करेंगे। सबसे अधिक 15 सीटों वाले कांगड़ा जिले में प्रधानमंत्री की रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पिछली बार मुख्यमंत्री के चेहरे प्रेम कुमार धूमल की हार के कारण चर्चा में आए सुजानपुर में भी भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। प्रधानमंत्री इससे पहले मंडी व सोलन जिले में संसदीय स्तर की दो रैलियां कर चुके हैं।

  • 12:37 PM, 09 Nov 2022

    27 मिनट के भाषण में कांग्रेस रही निशाने पर

    पीएम मोदी ने 27 मिनट तक चंबी में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस ही रही है। पीएम ने डबल इंजन सरकार और सिंगल इंजन सरकार के फायदे व नुकसान भी गिनाए।

  • 12:32 PM, 09 Nov 2022

    घर-घर जाकर मेरा प्रणाम भेजना

    मेरी बातें अगले दो दिन घर घर जाकर बताओगे। घर घर जाकर कहना है मोदी आये थे समय के अभाव में वो आपके पास तो नही पहुंच पाए लेकर प्रणाम भेजा है।

  • 12:31 PM, 09 Nov 2022

    डबल इंजन की सरकार काम करती रहेगी

    ये डबल इंजन सरकार काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी, आपका आशीर्वाद चाहिए। जब माताओं बहनों का आशीर्वाद मिल जाता है, उन्‍हें कोई नहीं हिला सकता। हम महिलाओं की हर चुनौती को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। जन्म से मृत्यु तो उनका ख्याल रखने का प्रयास किया। बेटी के लिए पढ़ाई से लेकर नौकरी, स्वास्थ्य क्षेत्र में अवसर दिए हैं।

  • 12:27 PM, 09 Nov 2022

    5 जी से हिमाचल का विकास होगा

    बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल पार्क यहां बन रहे हैं। 5 जी से हिमाचल का विकास होगा। घर बैठे दवाइयां मंगवा पाएंगे। 75 सालों में कांग्रेस ने यूनिवर्सिटी विस्तार के लिए कुछ नहीं किया और आज हर तरह से शैक्षणिक संस्थान बन चुके है, जो भाजपा की देन है। हिमाचल में उद्योग को लेकर बहुत सम्भावनाएं हैं।

  • 12:23 PM, 09 Nov 2022

    कांग्रेस की सरकार बनी तो मोदी जो मर्जी कर ले ये कुछ नहीं करने देंगे

    कांग्रेस की सरकार बनी तो मोदी जो मर्जी कर ले ये कुछ नहीं करने देंगे

    अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो मोदी जो मर्जी कर ले ये लोग कुछ नही करने देंगे। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में सिर्फ 15 घर बनाए, जबकि जयराम ठाकुर ने 10 हजार स्वीकृत किए जिसमें 8 हजार बन गए हैं। हमने वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन की आयु कम कर दी।

  • 12:20 PM, 09 Nov 2022

    हिमाचल के पास विकास के दो-दो इंजन

    कोरोना के समय कितनी मुश्किलें आई, हम भी सोच सकते थे कि सरकार तो बदलनी है। लेकिन हमने ऐसा नही सोचा। हमने तय किया काम करेंगे और टीकाकरण पर जोर दिया। हिमाचल सबसे पहले शत प्रतिशत टीकाकरण पूरा किया। हिमाचल के पास विकास के दो-दो इंजन हैं। केंद्र की योजनाओं के समकक्ष अन्य योजना शुरू कर दी। आयुष्मान के सामने हिमकेयर शुरू कर दी।

  • 12:16 PM, 09 Nov 2022

    कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही

    कई राजनीतिक दल परिवारवाद पर चल रहे हैं। कांग्रेस एक बार सरकार से गई तो वापस नहीं आती। तमिलनाडू में 60 साल से कांग्रेस को घुसने नहीं दिया। त्रिपुरा सहित अन्य राज्यों कांग्रेस को आने नहीं दिया। कई राज्यों में तो कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है। आप लोगों ने 5 साल पहले कांग्रेस की विदाई की थी, अब दोबारा लौटने नहीं देना है। कांग्रेस के लोग यही सोचते हैं कि अगली बार सरकार तो बननी नही है तो मज़े लो और बस पैसा कमाओ।हम ऐसी राजनीतिक परम्परा बनाना चाहते हैं की लोग बार बार मौका दें।

  • 12:14 PM, 09 Nov 2022

    कांग्रेस यानी अस्थिरता, घोटाले, विकास कार्यों में रोड़े अटकाने की गारंटी

    जब हिमाचल के पास डबल इंजन की सरकार होगी तो कई चुनौतियों को पूरा कर सकते हैं। हिमाचल भाजपा के 11 शुभ संकल्प हैं। कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती।
    कांग्रेस यानी अस्थिरता, घोटाले, विकास कार्यों में रोड़े अटकाने की गारंटी। भाजपा की पहचान सुशासन से है। भाजपा वही कहती है जो करती है।

  • 12:08 PM, 09 Nov 2022

    इन राज्‍यों में भाजपा की सरकार लगातार रिपीट हो रही

    2019 के लोकसभा चुनाव में आपने करके दिखाया है। मध्‍य प्रदेश, गुजरात हरियाणा सहित कई राज्‍यों में भाजपा की सरकारें कई बार रिपीट हुई हैं। उत्‍तराखंड और यूपी में भी ऐसा ही हुआ है। मणिपुर में भी भाजपा की सरकार एक बार फ‍िर से आई है। इसकी तुलना कांग्रेस से करिए।

  • 12:06 PM, 09 Nov 2022

    कांग्रेस शासित राज्‍यों से विकास नहीं झगड़े की खबरें आती हैं

    पीएम माेदी ने कहा किशन कपूर की पुरानी जीप थी, लेकिन कभी कभी हमें स्थान पर पहुंचा देती थी। कांग्रेस की सरकार गिने चुने राज्‍यों में ही सरकार रही है लेकिन वहां से विकास की नहीं झगड़े की ही खबरें आती हैं। ऐसे में विकास कैसे हो सकता है।

  • 12:03 PM, 09 Nov 2022

    मोदी ने पहाड़ी कांगड़ी बोली में शुरू किया संबोधन

    पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो गया। अगले पंज साल कांगड़े दी तरक्की जो लेई करि गल्ल करना आया है मैं। पहाड़ी में संबोधन शुरू किया। तुसां ने गल करना मिंजो बड़ा अच्छा लगदा है। कांगड़ा आकर सब पुरानी यादें ताजा हो जाती है। यहां शांता कुमार के साथ बहुत काम किया।

  • 12:02 PM, 09 Nov 2022

    रिवाज बदलने की हुंकार

    हिमाचल प्रदेश में जो काम हुए हैं वो सराहनीय हैं। केंद्र की योजनाओं को जयराम ठाकुर ने लागू किया और हिमाचल में भी अपनी नई योजनाएं चलाकर लोगों का भला किया। आज हिमाचल का जन जन भाजपा के साथ खड़ा है। सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को बताया। हम इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेंगे।

  • 11:58 AM, 09 Nov 2022

    2014 से पहले घोटाले वाले देश के नाम से जाना जाता था भारत : कश्‍यप

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने संबोधित किया। उन्‍होंने कहा 2014 से पहले हमारा देश घोटाले वाला देश के नाम से जाना जाता था। आज आपके नेतृत्व में भारत विश्व भर में पांचवें स्थान पर पहुंचा है।

  • 11:55 AM, 09 Nov 2022

    पीएम मोदी को भेंट की कांगड़ा पेंटिंग

    पीएम मोदी को भेंट की कांगड़ा पेंटिंग

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को कांगड़ा पेंटिंग भेंट की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व शाहपुर से पार्टी प्रत्‍याशी सरवीन चौधरी ने मोदी को सम्‍मानित किया।

  • 11:52 AM, 09 Nov 2022

    मोदी जी को जयश्रीराम के नारे गूंजे

    मोदी जी को जयश्रीराम के नारे गूंजे

    रैली स्‍थल पर पीएम मोदी का लोगों ने मोदी जी को जय श्रीराम के नारों के साथ स्‍वागत किया। रैली स्‍थल इन नारों से गूंज उठा।

  • 11:47 AM, 09 Nov 2022

    चंबी मैदान पहुंचे मोदी, कुछ देर में करेंगे संबोधन शुरू

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शाहपुर के चंबी मैदान में पहुंच गए हैं। वह कुछ देर में रैली को संबोधित करेंगे। रैली स्‍थल पर अभी लोगों के आने का सिलसिला जारी है।

  • 11:40 AM, 09 Nov 2022

    गगल एयरपोर्ट से चंबी मैदान के लिए निकले मोदी

    गगल एयरपोर्ट से चंबी मैदान के लिए निकले मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी साढ़े 11 बजे गगल एयरपोर्ट पर पहुंच गए। यहां से वह सीधे शाहपुर स्थित चंबी मैदान के लिए निकल गए। इस दौरान मंडी पठानकोट हाईवे पर यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया था।

  • 11:31 AM, 09 Nov 2022

    सुजानपुर में 22 हलकों के प्रत्‍याशी पहुंचेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुजानपुर रैली को सफल बनाने के लिए स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित भाजपा के बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाले रखा। विधानसभा चुनाव में मोदी फैक्टर पर सबकी नजरें टिकी हैं। मोदी की रैली में 22 विधानसभा क्षेत्रों से 50 हजार कार्यकर्ता सुजानपुर रैली में जुटने की उम्मीद है। भाजपा के 22 प्रत्याशी मोदी से आशीर्वाद लेने सुजानपुर पहुंचेंगे।

  • 11:24 AM, 09 Nov 2022

    सुजानपुर रैली में सेना की टोपी और मेडल पहनकर आएंगे पूर्व सैनिक

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुजानपुर के चौगान में आठ वर्ष बाद फिर से चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं, जिसके लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस रैली में आने वाले पूर्व सैनिकों को सेना की टोपी और सेना में रहते हुए अर्जित पदकों को पहनकर आने के लिए कहा गया है।

  • 11:18 AM, 09 Nov 2022

    लोग ठंड के बावजूद पहुंच रहे रैली में

    पीएम मोदी की रैली के लिए लोगों में काफी उत्‍साह दिख रहा है। हिमाचल में आज सुबह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन फ‍िर भी लोग मोदी को सुनने और देखने के लिए चंबी मैदान में पहुंच रहे हैं।

  • 10:57 AM, 09 Nov 2022

    पवन काजल सहित चंबा के प्रत्‍याशी भी पहुंचे

    कांगड़ा से भाजपा प्रत्‍याशी पवन काजल, धर्मशाला से राकेश चौधरी, इंदौरा से रीता धीमान, चंबा से नीलम नैयर, जवाली से संजय गुलेरिया भी मंच पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी की यह संसदीय क्षेत्र की रैली है, इसमें 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। लेकिन भाजपा का ज्‍यादा फोकस कांगड़ा की 15 सीटों पर दिख रहा है।

  • 10:41 AM, 09 Nov 2022

    रैली स्‍थल पर पहुंचने लगे लोग, मंच पर ये नेता

    पीएम नरेन्‍द्र मोदी का सुबह 11 बजे तक रैली स्‍थल पर पहुंचने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। रैली स्‍थल पर लोग पहुंचने लगे है। अभी तक मंच पर सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप, सरवीण चौधरी, हंस राज, रणवीर निक्का और मेजर विजय सिंह मनकोटिया मंच पर पहुंच गए हैं।

  • 10:34 AM, 09 Nov 2022

    मोदी सहित अमित शाह और नड्डा की भी कांगड़ा में रैलियां

    जिला कांगड़ा में आज नरेन्‍द्र मोदी चंबी मैदान में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह सुलह विधानसभा क्षेत्र में विपिन सिंह परमार के पक्ष में चुनावी विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में राकेश पठानिया के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

  • 10:28 AM, 09 Nov 2022

    जिसने कांगड़ा जीता, उसकी ही बनी सरकार

    जिला कांगड़ा का हिमाचल की राजनीति में अहम स्‍थान है। यह जिला शिमला की राह सुगम करता आया है। इस जिले में जिस पार्टी ने ज्‍यादा सीटें जीतीं, वही सत्‍ता में आया है। 2017 के चुनाव में भाजपा ने जिला कांगड़ा से 11 सीटें जीती थीं। इस बार भी भाजपा ने कांगड़ा में पूरा जोर लगाया हुआ है। अब प्रचार के आखिरी दौर में मोदी की रैली कर भाजपा बढ़त बनाना चाहती है।

  • 10:17 AM, 09 Nov 2022

    प्रियंका सिरमौर और खरगे शिमला व नालागढ़ में करेंगे जनसभा

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बुधवार को दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बुधवार सुबह शिमला ग्रामीण के बनूटी व इसके बाद सोलन जिले के पंजेड़ा में रैली करेंगे। उधर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सिरमौर जिले के शिलाई में जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम आज करेंगी रैली को संबोधित।

  • 10:03 AM, 09 Nov 2022

    आज केंद्रीय मंत्रियों की भी रैलियां

    केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी मंडी जिले के सरकाघाट, कुल्लू जिले के मनाली व लाहुल-स्पीति जिले के केलंग में जनसभाएं करेंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी, कुल्लू व सिरमौर जिले में होंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सोलन के धर्मपुर में जनसभा करेंगे।

  • 10:00 AM, 09 Nov 2022

    कांगड़ा में छाए बादल

    कांगड़ा में छाए बादल

    हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की संभावना जताई गई है। जिला कांगड़ा में भी बादल छाए हुए हैं। सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई है, अभी तक सूरज के दर्शन नहीं हो पाए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में दोपहर बाद बूंदाबांदी भी हो सकती है।