News TOP STORIES खेल

ICC Test Ranking: हिटमैन रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन को बड़ा फायदा,


नई दिल्ली: आईसीसी की ओर से समय-समय पर रैंकिंग को अपडेट किया जाता है। ये रैंकिंग बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑल राउंडर्स के प्रदर्शन के आधार पर तय की जाती है। हाल ही भारत और इंग्लैंड के बीच हुए तीसरे टेस्ट के बाद इस रैंकिंग को अपडेट कर दिया गया है। ताजा रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों को काफी फायदा हुआ है।

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने अपने करियर की बेस्ट रैकिंग हासिल करते हुए टॉप 10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 8वें स्थान पर कब्जा कर लिया है। रोहित शर्मा ने 6 पायदान की छलांग लगाई है।

वहीं, गेंदबाजों की लिस्ट में भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टॉप 3 पोजिशन पर आ गए हैं। अश्विन ने चार पायदान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। अश्विन के 823 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान के गेंदबाज नील वागनर से महज 2 अंक दूर हैं। वागनर के 825 अंक हैं। गेंदबाजी में भारतीय बॉलर जसप्रीत बुमराह 746 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं।

टॉप 10 बल्लेबाज

1 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 919 अंक

2 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 891

3 मार्कस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया 878

4 जोए रूट इंग्लैंड 853

5 विराट कोहली भारत 836

6 बाबर आजम पाकिस्तान 760

7 हेनरे निकोलस न्यूजीलैंड 747

8 रोहित शर्मा भारत 742

9 डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया 724

10 चेतेश्वर पुजारा भारत 708

टॉप 10 गेंदबाज

1 पेट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 908 अंक

2 नील वागनर न्यूजीलैंड 825

3 रविचंद्रन अश्विन 823

4 जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया 816

5 टिम साउदी न्यूजीलैंड 811

6 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 809

7 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 800

8 कागिसो रबाडा साउथ अफ्रीका 753

9 जसप्रीत बुमराह 746

10 मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 744