News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

ICC World Cup 2023 Schedule : 15 अक्‍टूबर को पाकिस्‍तान से भिड़ेगा भारत, जानें भारत में कितने बजे से शुरू होंगे मुकाबले


क्रिकेट के महाकुंभ यानी वर्ल्ड कप का खुमार चढ़ने लगा है। विश्व कप 2023 के शेड्यूल का एलान हो गया है। बता दें कि इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा, जिसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा।

  • 01:18 PM, 27 Jun 2023

    ICC World Cup 2023 Schedule Live: मैच कितने बजे शुरू होंगे

    भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 का आयोजन होना है

    • भारत में दिन वाले मुकाबले सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे
    • भारत में डे/नाइट वाले मुकाबले दोपहर 2 बजे शुरू होंगे
  • 01:04 PM, 27 Jun 2023

    ICC World Cup 2023 Schedule Live: भारत के पास इतिहास रचने का मौका

    भारतीय टीम के पास वर्ल्‍ड कप 2023 में इतिहास रचने का शानदार मौका होगा। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 22 अक्‍टूबर को वर्ल्‍ड कप का मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पिछले 20 साल से आईसीसी इवेंट में न्‍यूजीलैंड को मात नहीं दी है। इस बार रोहित सेना इतिहास रचने को बेताब होगी।

  • 12:58 PM, 27 Jun 2023

    ICC World Cup 2023 Schedule Live: कोहली के लिए जीतो वर्ल्‍ड कप

    वीरेंद्र सहवाग ने कहा, हर किसी को यह वर्ल्‍ड कप विराट कोहली के लिए जीतने की जरुरत है। वो शानदार खिलाड़ी होने के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी हैं। वो हमेशा दूसरे खिलाड़‍ियों की मदद करते हैं।

  • 12:56 PM, 27 Jun 2023

    ICC World Cup 2023 Schedule Live: वर्ल्‍ड कप 2023 में बनेगा इतिहास

    आईसीसी वर्ल्‍ड कप 2023 में इतिहास बनेगा। गुवाहाटी वर्ल्‍ड कप मैच की मेजबानी करेगा। यह पहला मौका होगा जब वर्ल्‍ड कप मुकाबला नॉर्थईस्‍ट भारत में खेला जाएगा।

  • 12:51 PM, 27 Jun 2023

    ICC World Cup 2023 Live: वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक ये चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी

    वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक ये चार टीमें वर्ल्‍ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएंगी

    भारत
    पाकिस्‍तान
    इंग्‍लैंड
    ऑस्‍ट्रेलिया

  • 12:46 PM, 27 Jun 2023

    भारत और पाकिस्‍तान के बीच हाई वोल्‍टेज मैच

    भारत और पाकिस्‍तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 अक्‍टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच में 1 लाख से ज्‍यादा दर्शक स्‍टेडियम में मौजूद रहेंगे।

  • 12:27 PM, 27 Jun 2023

    ICC World Cup 2023 Schedule Live: भारत कब और कहां खेलेगा अपने मैच

    भारतीय टीम का वर्ल्‍ड कप 2023 में कार्यक्रम इस प्रकार है:

    • 8 अक्‍टूबर, भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया – चेन्‍नई
    • 11 अक्‍टूबर, भारत बनाम अफगानिस्‍तान – दिल्‍ली
    • 15 अक्‍टूबर, भारत बनाम पाकिस्‍तान – अहमदाबाद
    • 19 अक्‍टूबर, भारत बनाम बांग्‍लादेश – पुणे
    • 22 अक्‍टूबर, भारत बनाम न्‍यूजीलैंड – धर्मशाला
    • 29 अक्‍टूबर, भारत बनाम इंग्‍लैंड – लखनऊ
    • 2 नवंबर, भारत बनाम क्‍वालीफायर – मुंबई
    • 5 नवंबर, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता
    • 11 नवंबर, भारत बनाम क्‍वालीफायर – बेंगलुरु
  • 12:21 PM, 27 Jun 2023

    ICC World Cup 2023 Schedule Live: भारत अपने मैच कहां-कहां खेलेगा

    भारतीय टीम अपने मुकाबले क्रमश: चेन्‍नई, दिल्‍ली, अहमदाबाद, पुणे, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में खेलेगी।

  • 12:20 PM, 27 Jun 2023

    हैदराबाद को मिली तीन मैचों की मेजबानी

    ICC 2023 वर्ल्‍ड कप के दौरान तीन मुकाबले हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम पर खेले जाएंगे। मगर भारतीय टीम यहां अपना एक भी मैच नहीं खेलेगी।

  • 12:17 PM, 27 Jun 2023

    ICC 2023 World Cup schedule: नॉकआउट मैच कब और कहां

    आईसीसी 2023 वर्ल्‍ड कप नॉकआउट कार्यक्रम

    • 15 नवंबर – पहला सेमीफाइनल, मुंबई
    • 16 नवंबर – दूसरा सेमीफाइनल, कोलकाता
    • 19 नवंबर – फाइनल, अहमदाबाद
  • 12:15 PM, 27 Jun 2023

    ICC World Cup 2023 Live: विश्‍व कप की मेजबानी करने वाले स्‍थान

    चेन्‍नई, दिल्‍ली, अहमदाबाद, पुणे, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु।

  • 12:05 PM, 27 Jun 2023

    ICC World Cup 2023 Schedule live: विश्व कप 2023 के शेड्यूल का हुआ एलान

    बता दें कि विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से अहमदाबाद में होगा, जिसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा। वहीं, 15 अक्टूबर को भारत-पाक के बीच जबरदस्त भिड़त देखने को मिलेगी।

  • 11:59 AM, 27 Jun 2023

    ICC World Cup 2023 Schedule Live: विश्व कप खेलने के लिए उत्साहित हैं विराट कोहली

    विश्व कप 2023 के शेड्यूल के एलान से पहले विराट कोहली ने अपने बयान से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कोहली ने कहा कि मैं मुंबई में विश्व कप खेलने के लिए उत्साहि हूं। मेरे लिए मुंबई में खेलना एक अच्छा अनुभव रहेगा।

  • 11:44 AM, 27 Jun 2023

    ICC World Cup 2023 Schedule live: सज चुका है सेंट रेजिस का मंच

    मुंबई का एक कार्यक्रम सेंट रेजिस होटल में हो रहा है, जहां 12 बजे आईसीसी वश्व कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा होगी। ये मंच पूरी तरह से सच चुका है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

  • 11:38 AM, 27 Jun 2023

    ICC World Cup 2023 Schedule live Updates: 12 बजे होगा विश्व कप के शेड्यूल का एलान

    आईसीसी विश्व कप 2023 के शेड्यूल का एलान 12 बजे होने वाला है। बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर जय शाह, वीरेंद्र सहवाग और आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलार्डिस की मौजूदगी में टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा होगी।

  • 11:31 AM, 27 Jun 2023

    ICC World Cup 2023 Schedule live: विश्व टूर पर रहेगी ट्रॉफी

    26 जून को आईसीसी विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। बता दें कि जमीन से 1,20,000 फीट की ऊंचाई से ट्रॉफी का अनावरण हुआ। बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अब विश्व टूर पर भी जाएगी। 27 जून से लेकर 14 जुलाई तक ट्रॉफी भारत में रहेगी।

    इसके बाद न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पीएनजी, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान समेत कुल 18 देशों का दौरा करेगी। 4 सितंबर को ये ट्रॉफी भारत वापस लौटेगी और इसके बाद ये यहीं रहेगी।

  • 11:24 AM, 27 Jun 2023

    ICC World Cup 2023 Schedule Live: 12 शहरों में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

    बता दें कि विश्व कप 2023 के सभी मुकाबले 12 शहरों पर खेले जाएंगे। इन शहरों में चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, तिरुवंतपुरम, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, लखनऊ, दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता और धर्मशाला का नाम शामिल है। इसके साथ ही ये माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

  • 11:20 AM, 27 Jun 2023

    ICC World Cup 2023 Schedule Live Updates: मुंबई में आज हो सकता है विश्व कप के शेड्यूल का एलान

    बता दें कि विश्व कप 2023 के शेड्यूल का एलान कुछ ही देर में होने वाला है। मुंबई के एक कार्यक्रम में 11:30 बजे से आईसीसी विश्व कप के शेड्यूल की घोषणा करेगा।