Uncategorized

IND vs AUS 3rd ODI मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया स्मिथ और मार्श के बीच हुई 100 रन की साझेदारी


नई दिल्ली, । : भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia match) के बीच राजकोट के सौराष्ट्र स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। भारत ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। 

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच अब तक कुल 148 वनडे मैच खेले गए हैं। ऑस्‍ट्रेलिया का हेड टू हेड में पलड़ा भारी है, जिसने 82 मैच जीते हैं। भारतीय टीम 56 मैच जीतने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच 10 मैचों का नतीजा नहीं निकला है।

दोनों टीमों की Playing 11

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11: मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (सी), मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा, जोश हेजलवूड

27 Sept 20233:05:41 PM

IND vs AUS Live: मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 23 ओवर के बाद 181 रन है। स्मिथ और मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। स्मिथ 47 और मार्श 77 रन पर खेल रहे हैं।

27 Sept 20232:49:30 PM

IND vs AUS ODI Live: मार्श ने जड़ा अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत करते हुए वॉर्नर के बाद मार्श ने भी अर्धशतक लगाया है। मार्श ने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है।

18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 137 पर 1 है।

27 Sept 20232:39:01 PM

IND vs AUS 3rd ODI Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 पार

ऑस्ट्रेलिया ने आज शानादर शुरुआत की और पावरप्ले में 90 रन बनाए। इसके बाद स्मिथ और मार्श पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी टीम के लिए जमकर रन बटोर रहे हैं।

15 ओवर के बाद 122 रन पर 1 विकेट टीम का स्कोर है।   

27 Sept 20232:15:49 PM

Ind vs Aus Live 3rd ODI: डेविड वॉर्नर लौट पवेलियन

प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। डेविड वॉर्नर 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। मार्श और वॉर्नर ने 49 गेंदों में पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े।

कृष्णा ने बड़ी साझेदारी को तोड़ा। अब स्मिथ क्रीज पर आए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 ओवर के बाद 84 पर 1 विकेट है।

27 Sept 20232:04:25 PM

Ind vs Aus live match: लगातार लग रही बाउंड्री

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने आज शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया है। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने 7 ओवर में टीम के लिए 65 रन जोड़े हैं।

वॉर्नर अपने अर्धशतक के करीब हैं।  

27 Sept 20231:19:14 PM

IND vs AUS LIve score: पहले बल्लेबाजी करेगा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान कमिंस ने टॉस जीता। साथ ही टीम में पांच बदलाव किए है।

27 Sept 20231:16:59 PM

Ind vs Aus Live Score: क्लीन स्वीप इरादे से उतरेगा भारत

भारत ने केएल राहुल की कप्तानी में पहले दो मैचों में जीत दर्ज करके सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। अब भारत आज रोहित की कप्तानी में सीरीज क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।