Latest News खेल

Ind vs Aus : 81 रन बनाकर मार्श बने जडेजा का शिकार, भारत को मिली तीसरी सफलता


भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पहले वनडे में भारतीय टीम की कप्‍तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं जबकि ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की कमान स्‍टीव स्मिथ संभाल रहे हैं। पता हो कि भारत के नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा पारिवारिक प्रतिबद्धता के कारण पहले वनडे में हिस्‍सा नहीं ले रहे हैं। वहीं ऑस्‍ट्रेलिया के नियमित कप्‍तान पैट कमिंस अपने परिवार के साथ हैं क्‍योंकि कुछ समय पहले उनकी मां का निधन हुआ था।

आंकड़ों में कौन हावी

बता दें कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 143 वनडे मैच खेले गए हैं। ऑस्‍ट्रेलिया ने इसमें से 80 जबकि भारत ने केवल 53 मैच जीते हैं। 10 मैचों का परिणाम नहीं निकला है। भारत ने अपने घर में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 64 वनडे खेले हैं। मेहमान टीम ने भारत में 30 वनडे जीते जबकि टीम इंडिया 29 मुकाबले जीतने में सफल रही है। भारतीय टीम की कोशिश आगामी तीन वनडे मैचों में अपने इस रिकॉर्ड को सुधारने की होगी।

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जॉश इंग्लस, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, शॉन ऐबट, मिचेल स्टार्क, ऐडम ज़ैम्पा

भारत : शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी

  • 03:17 PM, 17 Mar 2023

    Ind vs Aus: भारत को मिली तीसरी सफलता

    जडेजा ने 20वें ओवर में मार्श को सिराज के हाथों कैच आउट करवाया। मार्श ने 81 रन बनाए। इस दौरान 5 छक्के और 10 चौके लगाए। मार्श के आउट होने के बाद इंग्लस बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।

    21 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 133/3

  • 03:00 PM, 17 Mar 2023

    Ind vs Aus Live Score Updates: मार्श ने पूरा किया अर्धशतक

    14वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 5 रन बनाए। 15वें ओवर में मार्श ने हार्दिक के ओवर में छक्का जड़ा। 16वें ओवर में मात्र 3 रन बने। 17वें ओवर में मार्श ने कुलदीप के ओवर में दो लगातार चौके जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 103/2, मार्श 58 रन और लाबुशेन 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

  • 02:42 PM, 17 Mar 2023

    Ind vs Aus Live Score Updates: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

    11वें ओवर में 11 रन बने। 12वें ओवर में 6 रन। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने दायीं तरफ ड्राइव लगाते हुए स्मिथ का शानदार कैच पकड़ा। स्मिथ 22 रन बनाकर हार्दिक का शिकार बने। अब लाबुशेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

    13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 78/2, मार्श 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 02:25 PM, 17 Mar 2023

    Ind vs Aus Live: पहला पावर प्ले रहा ऑस्ट्रेलिया के नाम

    ऑस्ट्रेलिया ने पहले पावरप्ले में एक विकेट ही खोया। 9वें ओवर में 6 रन बने। 10वें ओवर में मार्श ने शार्दुल ठाकुर के ओवर में एक सिक्स लगाया। इस ओवर में 7 रन बने।

    10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 59/1 मार्श 31 रन और स्मिथ 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 02:14 PM, 17 Mar 2023

    Ind vs Aus Live Score: 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 46/1

    ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें ओवर में 10 रन बनाया। छठे ओवर में 4 रन बने। 7वें ओवर में भी 4 रन बने। आठवें ओवर में मार्श ने दो चौके लगाकर 9 रन बटोरे। मिचेल मार्श 25 रन और स्मिथ 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 01:50 PM, 17 Mar 2023

    Ind vs Aus Live: मार्श ने सिराज के ओवर में जड़े तीन चौके

    सिराज ने चौथा ओवर किया। पहली गेंद पर कोई रन बना। दूसरी गेंद पर मार्श ने चौका जड़ा। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर मार्श ने बैकफुट पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर भी चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 12 रन बने।

    4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 19/1  मार्श 13 रन और स्मिथ 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 01:45 PM, 17 Mar 2023

    Ind vs Aus Live Score: भारत ने गंवाया रन आउट का मौका

    शमी अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। पहली गेंद पर मार्श ने खतरे से भरा एक रन लिया। हेड के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी के लिए आए हैं। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद भी डॉट रही। पांचवीं गेंद पर भी स्मिथ का खाता नहीं खुला। आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। इस ओवर में एक वाइड के साथ 2 रन बने।

    3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 7/1

  • 01:39 PM, 17 Mar 2023

    Ind vs Aus Live Score: दूसरे ओवर में लगा ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

    दूसरा ओवर सिराज ने किया। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद स्विंग होकर विकेट कीपर के पास गई। तीसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर ट्रैविस हेड ने बैकफुट पर शानदार चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। आखिरी गेंद पर सिराज ने ट्रैविस हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया।

    2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 5/1

  • 01:34 PM, 17 Mar 2023

    Ind vs Aus Live Score: पहली बार ओपनिंग करने आए हैं मिचेल मार्श

    पहला ओवर मोहम्मद शमी करने आए। पहली गेंद पर ट्रैविस हेड ने खेला। कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं। दो स्लिप लगाई गई। तीसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर एक रन बना। पांचवीं गेंद का सामना मार्श ने किया। कोई रन नहीं बना। आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना।

    1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 1-0

  • 01:25 PM, 17 Mar 2023

    Ind vs Aus Live Score: भारत के पास बराबरी करने का मौका

    भारत में दोनों टीमों के बीच कुल 64 वनडे मुक़ाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 29 जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 30 मुक़ाबले जीते हैं। आज भारत के पास बराबरी करने का मौका है।

  • 01:21 PM, 17 Mar 2023

    Ind vs Aus Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

    ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जॉश इंग्लस, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, शॉन ऐबट, मिचेल स्टार्क, ऐडम ज़ैम्पा

    भारत : शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी

  • 01:04 PM, 17 Mar 2023

    हार्दिक पांड्या ने क्‍या कहा

    हार्दिक पांड्या ने कहा कि ओस का प्रभाव पड़ सकता है और उनकी टीम पहले अच्‍छी बल्‍लेबाजी कर चुकी है। इस समय भारतीय टीम के लिए समय है लक्ष्‍य का पीछा करते हुए खुद का परीक्षण करे। भारतीय टीम केवल एक रिस्‍ट स्पिनर के साथ खेल रही है- कुलदीप यादव। रवींद्र जडेजा एक और स्पिनर हैं। मोहम्‍मद शमी, मोहम्‍मद सिराज और शार्दुल ठाकुर के कंधों पर तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्‍मेदारी होगी।

  • 01:02 PM, 17 Mar 2023

    भारत ने जीता टॉस

    भारतीय टीम के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

  • 12:55 PM, 17 Mar 2023

    पिच रिपोर्ट

    भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने वानखेड़े स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट बताई है। अगरकर ने कहा कि पिच पर अच्‍छा उछाल है, लेकिन यहां हाई स्‍कोरिंग मैच होने की पूरी उम्‍मीद है। इसका मतलब है कि पिच सपाट है।

  • 12:44 PM, 17 Mar 2023

    विराट कोहली तोड़ेंगे रिकॉर्ड?

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। पूर्व कप्तान विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर (18,426), कुमार संगकारा (14,234), रिकी पोंटिंग (13,704), और सनथ जयसूर्या (13,430) के बाद वनडे क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बनने से 191 रन दूर हैं। विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक वनडे शतक (49) के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से भी 3 शतक दूर हैं। इस बीच, कोहली वनडे क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

    वह वर्तमान में सचिन तेंदुलकर और पोंटिंग के बाद सूची में तीसरे स्थान पर हैं। घरेलू मैदान पर सचिन के नाम 164 मैच में 6976 रन दर्ज हैं। इस दौरान 20 शतक लगाए। रिकी पोंटिंग के नाम 153 मैच में 5406 रन है। इस दौरान पोंटिंग ने 13 शतक लगाए हैं। वहीं, विराट कोहली ने 107 मैच में 5358 रन बनाए हैं, इसमें 21 शतक शामिल है।

  • 12:31 PM, 17 Mar 2023

    हेलमेट पहने दिखे राहुल द्रविड़

    राहुल द्रविड़ ने शुभमन गिल को मैच के एक दिन पहले कैच का अभ्‍यास कराया।