Latest News खेल राष्ट्रीय

IND vs ENG : हेल्स के बाद बटलर ने भी पूरा किया अर्धशतक


नई दिल्ली, टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत का सामना इंग्लैंड के साथ एडिलेड ओवल मैदान पर हो रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकी पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 169 रन का टारगेट दिया। 

इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टास जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत या इंग्लैंड जो भी इस मैच को जीतेगा उसे पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में फाइनल मैच खेलना होगा।

 

इंग्लैंड की पारी, हेल्स व बटलर के अर्धशतक

एलेक्स हेल्स ने भारत के खिलाफ सिर्फ 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद जोस  बटलर ने 37 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।

भारत की पारी, विराट कोहली व हार्दिक के अर्धशतक

केएल राहुल इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 5 रन के स्कोर पर क्रिस वोक्स की गेंद पर अपना कैच विकेट के पीछे जोस बटलर को थमा दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 28 गेंदों पर 27 रन बनाए और जार्डन की गेंद पर कुर्रन के हाथों कैच आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में निराश किया और उन्होंने 10 गेंदों पर एक छक्का व एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर कैच आउट हो गए। कोहली ने इस मैच में 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 40 गेंदों पर एक छक्का व 4 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हो गए।

हार्दिक पांड्या ने 29 गेंदों पर चौका लगता हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं रिषभ पंत ने 4 गेंदों पर 9 रन की पारी खेली और रन आउट हो गए। वहीं हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों पर 5 छक्के व 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाए और हिट विकेट आउट हुए। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जार्डन ने तीन विकेट लिए और सबसे सफल गेंदबाज रहे।

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं, इंगलैंड ने किए दो परिवर्तन

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। दिनेश कार्तिक को मौका नहीं दिया गया और रिषभ पंत को ही बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया। पंत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका मिला था। वहीं इंग्लैंड की टीम की तरफ से दो बदलाव किए गए। चोटिल होने की वजह से मार्क वुड और डेविड मलान टीम से बाहर हुए तो वहीं उनकी जगह फिलिप साल्ट और क्रिस जार्डन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (विकेटकीपर व कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जार्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद। 

टीमें :

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्रा सिंह चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, एलेक्स हेल्स, हैरी ब्रुक, सैम कुर्रन, क्रिस जार्डन, लियाम लि¨वगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टापली, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

  • 04:17 PM, 10 Nov 2022

    जॉस बटलर ने पूरी हाफ सेंचुरी

    नॉकआउट में मुकाबले में बटलर ने छक्का मारकर हाफ सेंचुरी पूरी की।

  • 04:15 PM, 10 Nov 2022

    12वें ओवर में बने 15 रन

    हेल्स ने अश्विन के ओवर में शानदार छक्का मारा। इस ओवर में कुल 15 रन बने। इंग्लैंड 12 ओवर के बाद 123 रन बना लिए हैं।

  • 04:10 PM, 10 Nov 2022

    इंग्लैंड का स्कोर, 11 ओवर 108 रन

    हार्दिक पांड्या के ओवर में 10 रन बने। भारत अभी भी विकेट की तलाश में है। उसके हाथ से मैच निकलता जा रहा है।

  • 04:06 PM, 10 Nov 2022

    इंग्लैंड का स्कोर, 10 ओवर 98 रन

    इंग्लैंड जीत की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। एलेक्स हेल्स 57 रन तो बटलर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 03:57 PM, 10 Nov 2022

    ENG Live Score: 9 over 91 Run

    इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 91 रन बना लिए हैं। हार्दिक के ओवर में 7 रन बने। इंग्लैंड 10.11 के नेट रन रेट से बल्लेबाजी कर रहा है।

  • 03:52 PM, 10 Nov 2022

    हेल्स ने लगाई हाई सेंचुरी

    इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने आठवें ओवर में एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड ने आठ ओवर में 84 रन बना लिए हैं।

  • 03:50 PM, 10 Nov 2022

    इंग्लैंड मजबूत स्थिति में

    भारत का कोई भी गेंदबाज अभी तक विकेट लेने सफल नहीं हो पाया है। एलेक्स हिल्स और जॉस बटलर ने भारत की गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह से बिफर कर दिया है। इंग्लैंड ने 7 ओवर में 75 रन बना लिए हैं।

  • 03:44 PM, 10 Nov 2022

    ENG- 6 ओवर 63 रन

    इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारत को दबाव में बना लिया है। अभी तक विकेट न गिरने से गेंदबाज हताश दिख रहे हैं।

  • 03:40 PM, 10 Nov 2022

    5वें ओवर में बने 11 रन

    शमी के इस ओवर में 11 रन बने। इंग्लैंड ने 5 ओवर में बिना नुकसान के 52 रन बना लिए हैं।

  • 03:36 PM, 10 Nov 2022

    इंग्लैंड का स्कोर, 4 ओवर 41 रन

    इंग्लैंड ने सधी हुई शुरुआत की है। अभी तक उसने कोई भी विकेट नहीं खोया है। रोहित पॉवर प्ले में तीन गेंदबाजों को यूज कर चुके हैं।

  • 03:33 PM, 10 Nov 2022

    ENG Live Score: 3 0ver 33 run

    भुवनेश्वर के दूसरे ओवर में 12 रन बने। एलेक्स हेल्स ने एक छक्का मारा।

  • 03:28 PM, 10 Nov 2022

    ENG Score: 2 Over 21 Run

    जॉस बटलर ने अर्शदीप के इस ओवर में एक चौका मारा। इस ओवर में कुल 8 रन बने।

  • 03:23 PM, 10 Nov 2022

    इंग्लैंड का स्कोर-14/0, ओवर 1

    इंग्लैंड की ओर से बल्लेबाजी करने जॉस बटलर और ऐलेक्स हेल्स आए। पहली ओवर में गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए। पहली ही गेंद पर बटलर ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर भी बटलर ने ऑफ साइड की ओर चौका जड़ दिया। आखिरी गेंद पर भी बटलर ने ऑन साइड की ओर चौका लगा दिया। इस ओवर में तीन चौके आए।

  • 03:08 PM, 10 Nov 2022

    भारत की पारी समाप्त

    जॉर्डन की आखिरी गेंद पर पांड्या हिट विकेट हो गए। आउट होने से पहले हार्दिक ने 63 रन की पारी खेली। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 169 रन चाहिए।

  • 03:02 PM, 10 Nov 2022

    भारत का पांचवा विकेट गिरा

    आखिरी ओवर में रिषभ पंत रन आउट हो गए।

  • 02:59 PM, 10 Nov 2022

    हार्दिक ने लगाई हाई सेंचुरी

    सैम करन के इस ओवर में हार्दिक और पंत ने मिलकर 20 रन लिए। हार्दिक ने 29 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया।

  • 02:50 PM, 10 Nov 2022

    कोहली ने बनाया अर्धशतक

    सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने अर्धशतक बनाया है। टी20 विश्व कप में लगातार चौथा अर्धशतक लगाया।

  • 02:45 PM, 10 Nov 2022

    17 ओवर के बाद भारत 3 विकेट 121 रन

    सैम करन के ओवर में हार्दिक ने पहली गेंद पर छक्का मारा। इस ओवर में कुल 11 रन आए।

  • 02:41 PM, 10 Nov 2022

    16 ओवर 110 रन 3 विकेट

    जॉर्डन के ओवर में हार्दिक और कोहली ने 10 रन लिए। कोहली अपने अर्धशतक से 2 रन दूर हैं।

  • 02:33 PM, 10 Nov 2022

    15 ओवर में 100 रन 3 विकेट

    विराट कोहली ने लिविंगस्ट के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका मारा। इसके साथ ही कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 4 हजार पूरे किए।

  • 02:30 PM, 10 Nov 2022

    14 ओवर 90/3

    क्रिस वोक्स के ओवर में भारत ने 10 रन बनाए। भारत का नेट रन रेट 6.63 है।

  • 02:24 PM, 10 Nov 2022

    IND- 13 over 80/3

    लिविंगस्टन के इस ओवर मात्र तीन बने। तीन विकेट गिरने के बाद भारत दबाव में आ गया है। हालांकि विराट कोहली एक छोर पर डटे हुए हैं।

  • 02:22 PM, 10 Nov 2022

    भारत का स्कोर, 12 ओवर 3 विकेट 77 रन

    12वें ओवर में भारत को सबसे बड़ा झटका लगा। इस ओवर में तीन रन बने।

  • 02:19 PM, 10 Nov 2022

    भारत का तीसरा विकेट गिरा

    आदिल राशिद ने सूर्या को कैच आउट कराकर भारत को तीसरा झटका दिया।

  • 02:17 PM, 10 Nov 2022

    भारत का स्कोर, 11 ओवर 74 रन 2 विकेट

    बेन स्टोक्स के ओवर में सूर्या ने एक छक्का और एक चौका मारा। भारत का मौजूदा नेट रन रेट 6.71 है।

  • 02:10 PM, 10 Nov 2022

    10 ओवर समाप्त

    भारत ने दस ओवर के बाद 2 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार मैदान पर बल्लेबाजी करने आए हैं।

  • 02:07 PM, 10 Nov 2022

    IND- 9 Over 57/2

    क्रिस जॉर्डन ने अपने पहले ही ओवर में तेज बैंटिंग कर रहे रोहित शर्मा का विकेट लेकर भारत को दूसरा झटका दिया। रोहित तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे थे। क्रिस जॉर्डन के इस ओवर में 6 रन बने।

  • 02:05 PM, 10 Nov 2022

    भारत का दूसरा विकेट गिरा

    तेजी से रन बनाने की कोशिश में रोहित ने अपना विकेट गंवा दिया। जॉर्डन ने सैम करन के हाथों कैच आउट कराया।

  • 02:01 PM, 10 Nov 2022

    IND- 51/1 8 over

    आदिल राशिद के ओवर में 5 रन बनाएं। दोनों बल्लेबाज लगातार स्ट्राइक रोटे कर रहे हैं।

  • 01:59 PM, 10 Nov 2022

    IND- 46/1 7 Over

    लिविंगस्टन के पहले ओवर में कोहली ने हाथ खोला और बॉलर के सिर के ऊपर से करारा प्रहार किया और चौका प्राप्त किया।

  • 01:56 PM, 10 Nov 2022

    India Live Score: 6 Over 38/1

    आदिल राशिद के ओवर में रोहित ने एक चौका लगाया। लास्ट गेंद पर एक लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी।

  • 01:52 PM, 10 Nov 2022

    India Live Score: 5 Over 31/1

    सैम करने के ओवर में रोहित शर्मा ने लगातार दो चौके मारे। रोहित बड़े मैच में संभल कर खेल रहे हैं।

  • 01:50 PM, 10 Nov 2022

    रोहित का छूटा कैच

    सैम करन के ओवर में रोहित शर्मा का कैच छूटा है।

  • 01:48 PM, 10 Nov 2022

    India Live Score: 4 Over 21 Run 1 wicket

    वोक्स के दूसरे ओवर में कोहली ने शानदार छक्का मारा। वहीं रोहित सेट होने के लिए टाइम ले रहे।

  • 01:44 PM, 10 Nov 2022

    India Live Score: 3 over 11 run 1 wicket

    सैम करन के ओवर में 1 रन बने। एक विकेट गिरने के बाद कोहली और रोहित संभल कर खेल रहे हैं।

  • 01:41 PM, 10 Nov 2022

    गेंदबाजी में बदलाव

    जॉस बटलर ने गेंदबाजी में बदलाव किया है। स्टोक्स की जगह सैम करन को अटैक पर लगाया है।

  • 01:40 PM, 10 Nov 2022

    भारत का स्कोर, 2 ओवर 10 रन 1 विकेट

    दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर भारत ने अपना पहला विकेट खो दिया। क्रिस वोक्स ने राहुल को पांच रन के स्कोर कैच आउट करा दिया।

  • 01:37 PM, 10 Nov 2022

    इंडिया का पहला विकेट गिरा

    दूसरे ओवर में केएल राहुल ने अपना विकेट गंवा दिया। बटलर ने विकेट के पीछे शानदार कैच लिया।

  • 01:33 PM, 10 Nov 2022

    IND 6/0 (1)

    टीम इंडिया ने पहले ओवर में 6 रन बनाए। इस वक्त क्रीज पर केएल राहुल और रोहित शर्मा मौजूद हैं। इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर बेन स्टोक्स ने फेंका।

  • 01:30 PM, 10 Nov 2022

    इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने की शुरुआत

    इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत बेन स्टोक्स ने की और उनकी पहली ही गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़ दिया।

  • 01:26 PM, 10 Nov 2022

    रोहित शर्मा व केएल राहुल क्रीज पर

    भारत की तरफ से ओपनिंग करने के लिए रोहित शर्मा व केएल राहुल क्रीज पर आ चुके हैं।

  • 01:21 PM, 10 Nov 2022

    रोहित शर्मा ने कहा- वो पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे

    इंग्लैंड की टीम ने टास जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। वहीं टास के बाद रवि शास्त्री से बात करते हुए रोहित शर्मा ने भी कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहती थे।

  • 01:16 PM, 10 Nov 2022

    भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ तीन बल्लेबाजों ने टी20 आई में लगाए हैं शतक

    भारतीय टीम की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं और तीनों ही इस टीम में हैं।

  • 01:10 PM, 10 Nov 2022

    भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं, इंगलैंड ने किए दो परिवर्तन

    इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। दिनेश कार्तिक को मौका नहीं दिया गया और रिषभ पंत को ही बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया। पंत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका मिला था। वहीं इंग्लैंड की टीम की तरफ से दो बदलाव किए गए। चोटिल होने की वजह से मार्क वुड और डेविड मलान टीम से बाहर हुए तो वहीं उनकी जगह फिलिप साल्ट और क्रिस जार्डन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

  • 01:09 PM, 10 Nov 2022

    इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

    जोस बटलर (विकेटकीपर व कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जार्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद।

  • 01:05 PM, 10 Nov 2022

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

  • 01:02 PM, 10 Nov 2022

    इंग्लैंड ने जीता, पहले करेगा गेंदबाजी

    इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

  • 01:02 PM, 10 Nov 2022

    इंग्लैंड ने टास जीता

    इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत की पहले बल्लेबाजी होगी।

  • 12:52 PM, 10 Nov 2022

    विराट पूरा कर सकते हैं T20I में 4,000 रन

    विराट कोहली T20I में 4,000 रन बनाने से महज 42 रन की दूरी पर खड़े हैं। फिलहाल कोहली के नाम 114 मैच की 106 इनिंग में 52.77 की औसत और 138.15 की स्ट्राइक रेट से 3,958 रन हैं।

  • 12:46 PM, 10 Nov 2022

    भारत की तरफ से रिषभ पंत को मिल सकता है मौका

    भारत की तरफ से एक बार फिर रिषभ पंत को मौका मिल सकता है। सुपर-12 के आखिरी मैच में पंत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 रन बनाए थे।

  • 12:45 PM, 10 Nov 2022

    मार्क वुड के खेलने पर सस्पेंस

    टीम इंडिया के खिलाफ इस मैच में मार्क वुड के खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। यदि ऐसा होता है तो उनके स्थान पर क्रिस जॉर्डन को मौका मिल सकता है।

  • 12:36 PM, 10 Nov 2022

    नॉक आउट में खूब चला है विराट का बल्ला

    कोहली टी20 विश्व कप नॉक आउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने तीन मैचों में 159.73 के स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए हैं।

  • 12:32 PM, 10 Nov 2022

    हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

    हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 22 T20I में 12 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है जबकि 10 बार इंग्लैंड टीम को जीत मिली है। टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत 2-1 से आगे है।