Latest News खेल

Ind vs Eng 1st test Day 3: अश्विन की फिरकी में उलझे कप्तान स्टोक्स इंग्लैंड को लगा पांचवां झटका


नई दिल्ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम पर पहले टेस्‍ट खेला जा रहा है। पहले दिन इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया।

दूसरे दिन भारत की ओर से 4 अर्धशतकीय साझेदारियां हुई। दो बल्लेबाजों ने 80 रन से अधिक का स्कोर किया। भारत की ओर से केएल राहुल 86 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जडेजा अक्षर पटेल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत ने मैच में मजबूत पकड़ बना ली है।

IND vs ENG 1st Test Playing 11: प्लेइंग-11 इस प्रकार-

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्रॉल, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड और जैक लीच।

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्‍मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

27 Jan 20241:57:35 PM

Ind vs Eng Live Score: बेन स्टोक्स लौटे पवेलियन

बेन स्टोक्स को अश्विन ने अपनी फिरकी के जाल में फंसाया। अश्विन की गेंद पर स्टोक्स धोखा खा गए और गेंद सीधा सटंप्स पर जा लगी। अश्विन ने 12वीं बार स्टोक्स का शिकार किया है। स्टोक्स 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड का स्कोर 165 पर 5 विकेट है। भारत को 25 रन की बढ़त हासिल है।

27 Jan 20241:29:53 PM

Ind vs Eng Live: ओली पोप ने जड़ा अर्धशतक

ओली पोप ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड के चार विकेट गिर गए हैं और स्कोर 149 है। पोप के साथ अब कप्तान स्टोक्स पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

भारत को अब भी 40 रन की बढ़त हासिल है। 

27 Jan 20241:22:27 PM

Ind vs Eng Live Score: बेयरस्टो हुए आउट

जॉनी बेयरस्टो को जडेजा ने पवेलियन भेजा दिया हैं। बेयरस्टो 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैँ।

इंग्लैंड का स्कोर 140 पर 4 विकेट हो गया है।

27 Jan 20241:20:32 PM

Ind vs Eng Day 3 LIve update: अर्धशतक के करीब ओली पोप

ओली पोप अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैँ। पोप 46 रन पर खेल रहे हैं। इंग्लैड का स्कोर 140 पर 3 विकेट है।

27 Jan 202412:49:35 PM

Ind vs Eng 1st test Day 3 Live: बुमराह ने लिया रूट से बदला

बुमराह ने जो रूट को 2 रन पर एल्बीडब्ल्यू आउट करके पवेलियन भेजा है। इस बीच इंग्लैंड ने रिब्यू की मांग की, जिसमें रूट आउट पाए गए। बेयरस्टो नए बल्लेबाज क्रीज पर आए हैं। पोप 34 रन पर खेल रहे हैं।

इंग्लैंड का स्कोर 117 पर 3 विकेट हो गया है। भारत को अब 73 रन की बढ़त हासिल है। 

27 Jan 202412:37:39 PM

Ind vs Eng 1st test Day 3: बुमराह ने किया बड़ा शिकार

 बुमराह ने डकेट का बड़ा विकेट लेकर भारत को दूसरी बड़ी सफलता दिलाई। डकेट 47 रन पर पवेलियन लौट गए। बुमराह की गेंद ऐसी थी कि ऑफ स्टंप्स का डंडा निकलकर बाहर गिर गया।

इंग्लैंड का स्कोर 115 पर 2 विकेट है।

27 Jan 202412:26:42 PM

Ind vs Eng 1st test Day 3 Live: इंग्लैंड का स्कोर 100 पार

इंग्लैंड का स्कोर 100 पार हो गया है। पोप ने बाउंड्री के साथ 100 का आंकड़ा पार किया। पोप 31 और डकेट 39 रन के साथ खेल रहे हैं।

इंग्लैंड का स्कोर 101 पर 1 विकेट है। भारत को अभी भी  89 रन की बढ़त हासिल है।

27 Jan 202412:18:31 PM

Ind vs Eng Live Score: भारत के खिलाफ दिखी बाजबॉल अप्रोच

 इंग्लैंड के बल्लेबाज दूसरी पारी में काफी आक्रामक दिख रहे हैं। ओली पोप और डकेट ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। डकेट 39 और पोप 20 रन पर खेल रहे हैं।

इंग्लैंड का स्कोर 94 पर 1 विकेट है। भारत को अब भी 96 रन की बढ़त हासिल है।

27 Jan 202411:34:43 AM

Ind vs Eng Day 3 Live: शुरू से ही आक्रमक दिख रहे इंग्लिश बल्लेबाज

इंग्लिश बल्लेबाज डकेट और पोप पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 89 रन पर 1 विकेट है।    

27 Jan 202411:13:18 AM

Ind vs Eng 1st test Live Score: अश्विन ने लिया पहला विकेट

अश्विन ने एक बार फिर क्रॉली को पवेलियन भेजा। अश्विन ने घूमती हुई गेंद पर इंग्लिश बल्लेबाज को गुमराह किया और रोहित के हाथों सपरमैन केच दिलाकर बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। क्रॉली 31 रन पर पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड का स्कोर 45 पर 1 विकेट हो गया है। 

27 Jan 202411:05:39 AM

Ind vs Eng Live Score: डकेट और क्रॉली ने दिलाई अच्छी शुरुआत

डकेट और क्रॉली ने दूसरी पारी में पहले विकेट के लिए अब तक 33 रन जोड़ लिए हैं। भारत को अब भी 151 रन की बढ़त हासिल है।

इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन है।

27 Jan 202410:50:36 AM

Ind vs Eng 1st test Live Score: डकेट और क्रॉली ने किया पारी का आगाज

इंग्लैंड के लिए डकेट और क्रॉली ने पारी का आगाज किया है। इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 11 रन है।

27 Jan 202410:21:02 AM

Ind vs Eng Live Score: रूट ने लिए दो विकेट

जो रूट ने दो गेंदों में दो विकेट अपने नाम किए। पहले उन्होंने जडेजा और फिर बुमराह को अपनी अगली गेंद पर पवेलियन भेजा। बुमराह 0 पर पवेलियन लौट गए।

भारत का स्कोर 436 पर 9 विकेट हो गया है। भारत को 190 रन की बढ़त हासिल है।

27 Jan 202410:18:11 AM

Ind vs Eng 1st test Day 3 Live: भारत का नौवां विकेट गिरा

जडेजा के रूप में भारत का नौवां विकेट गिर गया है। जडेजा 86 रन की दमदार पारी खेली। इस बीच जडेजा आउट होने पर भावुक हो गए और उनके आंसू निकल आए। रूट ने जडेजा को एल्बीडब्ल्यू किया। जडेजा ने डीआरएस रिव्यू भी लिया, लेकिन नतीजा आउट था।

27 Jan 20249:49:17 AM

Ind vs Eng Day 3 Live Score: जडेजा और अक्षर के बीच मजबूत साझेदारी

जडेजा और अक्षर भारत की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। जडेजा 84 रन पर खेल रहे हैं और अक्षर 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत का स्कोर 425 पर 7 विकेट है। भारत ने पहली पारी में 176 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

27 Jan 20249:39:33 AM

Ind vs Eng Live: तीसरे दिन का मैच खेलने के लिए स्टेडियम पहुंचे फैंस

भारत और इंग्लैंड के बीच मैच के देखने के लिए फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियन पहुंचे। फैंस भारत का झंडा लेकर स्टेडियम में एंट्र हुए।

टीम के बड़े फेन सुधीर कुमार चौधरी ने कहा कि “भारतीय टीम महान है”।

27 Jan 20249:35:23 AM

Ind vs Eng 1st test Day 3 Live Score: मार्क वुड ने डाली पहली गेंद

इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने तीसरे दिन ओवर की पहली गेंद डाली और जडेजा स्ट्राइक पर मौजूद थे। भारत का स्कोर 422 पर 7 विकेट है। भारत को 176 रन की बढ़त हासिल है।

27 Jan 20249:20:28 AM

Ind vs Eng 1st test Day 3 Live: गुजरात के खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया की पारी का आगाज

रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भारत की ओर से तीसरे दिन की शुरउआत करेंगे। दूसरे दिन  का खेल खत्म होने तक 81 रन और अक्षर पटेल 35 रन पर खेल रहे थे।

भारत का स्कोर 421 रन पर 7 विकेट है। टीम ने 175 रन की बढ़त हासिल कर ली है।