Latest News खेल

Ind Vs Eng Live Score बुमराह ने चटकाए 6 विकेट 253 पर सिमटी इंग्लैंड की पहली पारी –


नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (Ind Vs Eng) के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है।

दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ेंगे और अश्विन उनके साथ दूसरे दिन की शुरुआत करेंगे।

भारत ने पहले दिन 336 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 179 के स्कोर पर खेल रहे हैं। भारत ने अब तक अपने 6 विकेट गंवा दिए है, जिसमें यशस्वी के अलावा कोई बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका।

रजत पाटीदार भी अपने डेब्यू मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके। वे 34 रन पर रेहान अहमद के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा को 14 रन पर शोएब बशीर ने अपने टेस्ट करियर का पहला शिकार बनाया।

इंग्लैंड के लिए रेहान अहमद और शोएब बशीर ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टली ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Ind vs Eng 2nd Test Playing 11

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रिहान अहमद, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार।

3 Feb 20244:08:06 PM

Live Score Ind Vs Eng: बुमराह ने लिए पांच विकेट

बुमराह ने एक बार फिर टेस्ट में पांच विकेट अपने नाम किए हैं। टॉम हार्टली पवेलियन लौट गए हैं। बुमराह ने अपनी स्विंग से गेंदबाजों को चकमा दिया। इंग्लैंड का स्कोर 234 पर 9 विकेट है।

3 Feb 20243:56:14 PM

Ind Vs Eng Live Score: स्टोक्स लौटे पवेलियन

बुमराह ने एक बार फिर स्टोक्स को पवेलियन भेज दिया है। स्टोक्स को बुमराह ने 13वीं बार पवेलियन की राह दिखाई है।

इंग्लैंड का स्कोर 229 पर 8 विकेट हो गया है।

3 Feb 20243:41:07 PM

IND Vs Eng 2nd Test Live: इंग्लैंड का स्कोर 200 पार

इंग्लैंड का स्कोर 214 पर 7 विकेट है। स्टोक्स और हार्टली पारी को संभाल रहे हैं। स्टोक्स 40 के स्कोर पर खेल रहे हैं। हार्टली 10 रन पर खेल रहे हैं।

3 Feb 20243:25:08 PM

Ind Vs Eng Live Score: इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा

कुलदीप यादव ने रेहान अहमद का विकेट अपने नाम करके इंग्लैंड को सातवां झटका दिया। गिल ने पीछे से शानदार कैच लपका। इंग्लैंड का स्कोर 182 पर 7 विकेट है।

3 Feb 20243:04:01 PM

IND Vs Eng 2nd Test Live: इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा

बेन फोक्स को कुलदीप ने अपनी गेंद पर पेविलयन भेजा और इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा। फोक्स 6 रन पर पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड का स्कोर 172 पर 6 विकेट है।

3 Feb 20242:49:51 PM

Ind Vs Eng Live Score: बुमराह ने लिया इंग्लैंड का पांचवां विकेट

बुमराह ने बेयरस्टो को पवेलियन भेजा है। बेयरस्को को बुमराह ने 25 रन पर आउट किया। बुमराह ने गेंद को बाहर और अंदर दोनों तरफ स्विंग करते हुए गेंदबाज को उलझाया।

इंग्लैंड का स्कोर 159 पर 5 विकेट है।

3 Feb 20242:35:05 PM

Ind Vs Eng Live Score: दिन के आखिरी सेशन का हुआ आगाज

आखिरी सेशन में बेयरस्टो ने बुमराह की गेंद पर शार्ट से शुरुआत की। स्टोक्स भी क्रीज पर मौजदू है। इंग्लैंड का स्कोर 155 पर 4 विकेट है।

3 Feb 20242:19:15 PM

Ind Vs Eng Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 155 पर 4

इंग्लैंड का स्कोर 155 पर 4 विकेट हो गया है। बुमराह ने यॉर्कर के साथ ओली पोप को पवेलियन भेजा, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान स्टोक्स और बेयरस्टो क्रीज पर मौजूद हैं।

3 Feb 20241:52:24 PM

Ind Vs Eng Live Score: बुमराह ने दिया इंग्लैंड को चौथा झटका

बुमराह ने इंग्लैंड को चौथा झटका दिया है। ओली पोप 23 रन पर पवेलियन लौट घए। बुमराह ने अपने इनस्विंग यॉर्कर से गेंद को हवा में लहराई और मिडिल और लेंग स्टंप का डंडा बाहर आ गया। पोप ने पिछली पारी में 196 रन की पारी खेली थी।

इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 137 रन हो गया है।

3 Feb 20241:43:26 PM

Live Score Ind Vs Eng: इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका

जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को अपनी गेंद में उलझाया। उन्होंने दोनों ओर धूमती गेंद डाली, जिसे रूट मारना चाहते थे। इस बीच गेंद सीधा एज लगकर शुभमन गिल के हाथों में समा गई। इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा। रूट 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड का स्कोर 124 पर 3 विकेट हो गया है।  

3 Feb 20241:22:53 PM

IND Vs Eng 2nd Test Live: इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा

अक्षर पटेल ने जैक क्रॉ़ली को आउट करते हुए पवेलियन भेजा क्रॉ़ली 76 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। अब ओली पोप 17 और जो रूट ने चौके के साथ अपना खाता खोला है।

इंग्लैंड का स्कोर 118 पर 2 विकेट है।

3 Feb 20241:13:04 PM

Live Score Ind Vs Eng: इंग्लैंड का स्कोर 100 पार

इंग्लैंड को क्रॉली ने काफी अच्छी शुरुआत दिलाई है। क्रॉली हर ओवर में बाउंड्री लगा रहे हैं और इंग्लैंड के स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं। क्रॉली 72 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। पोप 13 रन पर खेल रहे हैं।

इंग्लैंड का स्कोर 106 पर 1 विकेट है। 

3 Feb 202412:43:12 PM

Ind Vs Eng Live Score: जैक क्रॉली ने जड़ा अर्धशतक

जैक क्रॉली ने 54 गेंदों में 50 रन जड़े हैं। इंग्लैंड का स्कोर 79 रन पर 1 विकेट हैं। क्रॉली 50 और ओली पोप 1 रन पर खेल रहे हैं।

3 Feb 202412:34:23 PM

IND Vs Eng 2nd Test Live: इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

इंग्लैंड का विकेट गिर गया गया है और बेन डकेट पवेलियन लौट गए हैं। कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए और उन्होंने भारत को पहली सफलता दिलाई।

इंग्लैंड का स्कोर 59 पर 1 है।

3 Feb 202412:26:44 PM

Ind Vs Eng Live Score: इंग्लैंड का स्कोरक 50 पार

क्रॉली ने जसप्रीत बुमराह को लगातार 3 गेंदों पर तीन चौके जड़े। इस बीच इंग्लैंड का स्कोर 50 पार पहुंच गया। डकेट 20 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। क्रॉली 30 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं।

3 Feb 202412:22:11 PM

Ind Vs Eng Live Score: डकेट और क्रॉली संभाल रहे पारी

बेन डकेट और जैक क्रॉली इंग्लैंड की पारी को संभाल रहे हैं। डकेट 19 और क्रॉली 17 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं।

इंग्लैंड का स्कोर 37 रन है।

3 Feb 202411:42:19 AM

IND Vs Eng 2nd Test Live: लंच तक इंग्लैंड ने बनाए 32 रन

लंच तक इंग्लैंड ने 32 रन बनाए हैं। टीम ने बिना किसी नुकसान के 32 रन बनाए है। जैक क्रॉली और बने डकेट ने पारी का आगाज किया है।

क्रॉली 15 और डकेट 17 रन पर खेल रहे हैं।

3 Feb 202411:16:31 AM

IND Vs Eng 2nd Test Live: इंग्लैंड की पारी का हुआ आगाज

बेन डकेट और जैक क्रॉली ने इंग्लैंड की पारी का आगाज किया। बुमराह ने भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की। डकेट और क्रॉली शुरु से ही आक्रामक दिख रहे हैं।

इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 9 रन है।

3 Feb 202410:58:51 AM

Ind Vs Eng Live Score: भारत की पहली पारी 396 रन पर सिमटी

भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए हैं। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल के अलावा कोई बल्लेबाज शतक या अर्धशतक नहीं बना सका। शोएब बशीर ने इंग्लैंड के लिए शानदार 3 विकेट लिए हैं।

3 Feb 202410:52:21 AM

Ind Vs Eng Live Score: बुमराह लौटे पवेलियन

रेहान अहमद ने भारत का नौवां विकेट अपने नाम किया है। उन्होंने बुमराह को 6 रन पर पवेलियन भेजा है। भारत का स्कोर 395 पर 9 विकेट हो गया है। 

3 Feb 202410:19:23 AM

IND Vs Eng 2nd Test Live: यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक

यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने 277 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 7 चौके जड़े हैं। भारत का स्कोर 375 पर 7 विकेट है। 

3 Feb 202410:07:12 AM

IND Vs Eng 2nd Test Live: अश्विन ने गंवाया अपना विकेट

अश्विन 20 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। एंडरसन की गेंद पर अश्विन के बल्ले का  आउटसाइड एज लगते हुए विकेटकीपर के हाथों में समा गई। भारत का स्कोर 364 पर 7 विकेट हो गया है।

3 Feb 20249:51:48 AM

IND Vs ENG Live Score: यशस्वी और अश्विन बढ़ा रहे पारी को आगे

यशस्वी जायसवाल और अश्विन पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। यशस्वी अपने पहले दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। यशस्वी 183 रन पर खेल रहे हैं। अश्विन 15 रन पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 350 पार हो गया है। 

3 Feb 20249:34:46 AM

IND Vs Eng 2nd Test Live: यशस्वी ने की दूसरे दिन की शुरुआत

भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शोएब बशीर की गेंद पर दूसरे दिन की पारी का आगाज किया। ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने दिन का पहला चौका जड़ा।

भारत का स्कोर 341 पर 6 विकेट है।

3 Feb 20249:21:35 AM

Ind Vs Eng Live Score: दोहरा शतक जड़ेंगे यशस्वी जायसवाल!

यशस्वी जायसवाल की पारी को लेकर कल से लगातार चर्चा हो रही है। पहले दिन यशस्वी ने बल्ले से 179 की कमाल पारी खेली। यशस्वी अपने दोहरे शतक से 21 रन दूर हैं। अब देखना होगा कि वह दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक पूरा कर पाते हैं या नहीं।