News TOP STORIES खेल

IND vs NZ : 20 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का सूखा खत्म 4 विकेट से जीता भारत –


 भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 21वां मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 273 रन बनाकर ऑलआउट हुई है। टीम की ओर से डेरियल मिचेल ने 130 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रचिन रविंद्र ने 75 रन जड़े। 

गेंदबाजी में भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने कहर बरपाते हुए पांच विकेट अपने नाम किए, जबकि कुलदीप यादव की झोली में दो विकेट आए।

भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर की जगह सूर्यकुमार यादव व मोहम्‍मद शमी को शामिल किया गया है। वहीं न्‍यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

IND vs NZ Playing 11

भारत की प्‍लेइंग 11 – रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11 – डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (कप्‍तान), डैरिल मिचेल, ग्‍लेन फिलिप्‍स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्‍यूसन और ट्रेंट बोल्‍ट।

22 Oct 202310:15:47 PM

IND vs NZ Live Score: भारत ने 4 विकेट जीता मैच

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। विराट कोहली 95 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा 39 रन बनाकर नाबाद लौटे।

22 Oct 20239:42:52 PM

IND vs NZ Live Score: भारत को जीत के लिए चाहिए 44 रन

भारत को जीत के लिए 44 रन चाहिए। कोहली 74 रन और जडेजा और 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 230/5

22 Oct 20239:18:16 PM

IND vs NZ Live Score: सूर्यकुमार हुए रन आउट

 कोहली और सूर्यकुमार के बीच गलतफहमी के चलते सूर्या रन आउट हो गए। वह दो रन ही बना सके। रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

36 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 201/5, कोहली 57 और जडेजा 8 रन बनाकर खेल रहे। 

22 Oct 20239:06:44 PM

IND vs NZ Live Score: विराट का अर्धशतक पूरा

 विराट कोहली ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। केएल राहुल 27 रन ही बना सके। सूर्यकुमार बल्लेबाजी करने आए हैं।

22 Oct 20239:01:19 PM

IND vs NZ Live Score: भारत का गिरा चौथा विकेट

भारत को चौथा झटका लगा। केएल राहुल 27 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने। सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

22 Oct 20238:47:58 PM

IND vs NZ Live Score: केएल राहुल और कोहली के बीच साझेदारी

 विराट कोहली और केएल राहुल के बीच एक साझेदारी पनप रही है। दोनों संभल कर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 46 रन की साझेदारी हो चुकी है।

31 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 174/3, कोहली 43 रन और राहुल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20238:32:56 PM

IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर- 147/3

कोहली और केएल राहुल संभलकर खेल रहे हैं। भारत को 127 रन जीत के लिए चाहिए। कोहली 26 और केएल राहुल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 27 ओवर समाप्त हो गया है।

22 Oct 20238:18:18 PM

IND vs NZ Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

 ट्रेंट बोल्ट ने अपने दूसरे स्पेल में श्रेयस अय्यर को आउट किया। श्रेयस अय्यर 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत को तीसरा झटका लगा। केएल राहुल बल्लेबाजी करने आए हैं।

23 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 129/3, विराट कोहली 23 रन बनाकर खेल रहे।

22 Oct 20237:51:34 PM

IND vs NZ Live Score: दोबारा शुरू हुआ मैच

अय्यर और कोहली वापस मैदान में आ चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी वापस मैदान में आ रहे हैं। मैदान पर रोशनी में सुधार हुआ है। मैच दोबारा शुरु होने वाला है।

22 Oct 20237:48:53 PM

IND vs NZ Live Score: डकवर्थ लुईस में भारत आगे

डकवर्थ-लुईस नियम के हिसाब से भारतीय टीम आगे चल रही है, लेकिन अगर मैच 20 ओवर का किया जाता है तो भारत को 124 रनों का लक्ष्य मिलेगा। इसका मतलब होगा कि उन्हें 4.2 ओवर में 24 रन बनाने होंगे। याद रखिएगा कि अगर मुकाबला यहां से रद्द होता है तो इसे ड्रॉ मानकर दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दिया जाएगा।

22 Oct 20237:41:00 PM

IND vs NZ Live Score: धुंध की वजह से रुका मैच

धुंध वाली समस्या लगातार बनी हुई है। एक बार फिर से खेल रोका गया है। बल्लेबाज़ों का कहना है कि उन्हें गेंद सही से दिख नहीं रही है। लंबी बातचीत के बात अंपायरों ने खिलाड़ियों को बाहर भेजने का फ़ैसला लिया है।

22 Oct 20237:30:31 PM

IND vs NZ Live Score: गिल भी लौटे पवेलियन

 लॉकी फर्ग्यूसन ने रोहित के बाद शुभमन गिल को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। डेरिल मिचेल ने शानदार कैच पकड़ा। गिल ने 26 रन बनाए। श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

14 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 84/2

22 Oct 20237:19:55 PM

IND vs NZ Live Score: भारत को लगा पहला झटका

रोहित शर्मा 46 रन बनाकर आउट हो गए। लॉकी फॉर्ग्यूसन के ओवर की पहली गेंद पर वह प्लेड ऑन हो गए। विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

22 Oct 20237:18:39 PM

IND vs NZ Live Score: रोहित शर्मा ने डी विलियर्स को छोड़ा पीछे

 रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के एबी डी विलियर्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। रोहित अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह क्रिस गेल 49 से मात्र 9 सिक्स पीछे हैं।

22 Oct 20237:08:02 PM

IND vs NZ Live Score: रोहित-गिल के बल्ले से चौके छक्के की बारिश

 रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बल्ले से चौके-छक्के की बारिश हो रही है। दोनों आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं। रोहित ने अभी तक तीन चौके और दो सिक्स जड़ चुके हैं। वहीं, गिल के बल्ले से 5 चौके निकले हैं।

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 52/0, रोहित 28 और गिल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20236:53:53 PM

IND vs NZ Live Score: रोहित शर्मा को मिला जीवनदान

ट्रेंट बोल्ट के ओवर में डेरिल मिचेल ने स्लिप पर कैच छोड़ा। रोहित को जीवनदान मिला। साथ ही चार रन भी। रोहित तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं।

22 Oct 20236:43:17 PM

IND vs NZ Live Score: भारतीय पारी शुरू

 रोहित शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट के ओवर में चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरे ओवर में एक सिक्स और एक चौका लगाया। रोहित ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के मूड में हैं।

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 15/0

22 Oct 20236:04:27 PM

IND vs NZ Live Score: भारत के सामने 274 रन का लक्ष्य

मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम इस मुकाबले में कमबैक करने में सफल रही है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 273 रन पर समेट दिया है। भारत को लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने के लिए 274 रन बनाने होंगे। शमी की झोली में पांच विकेट आए।

22 Oct 20236:01:58 PM

IND vs NZ Live Score: शमी ने खोला पंजा

डेरियल मिचेल की 130 रन की पारी का अंत मोहम्मद शमी ने कर दिया है। इस विकेट के साथ ही शमी ने पांच विकेट भी अपने नाम कर लिए हैं।

22 Oct 20235:52:35 PM

IND vs NZ Live Score: शमी ने उखाड़ा हेनरी का लेग स्टंप

मोहम्मद शमी ने सैंटनर को पवेलियन भेजने के बाद अब मैट हेनरी को भी पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर डाला है। हेनरी बिना खाता खोले चलते बने हैं।

22 Oct 20235:50:43 PM

IND vs NZ Live Score: शमी ने उखाड़ा स्टंप

मोहम्मद शमी ने बेहतरीन यॉर्कर के दम पर मिचेल सैंटनर को पवेलियन की राह दिखा दी है। सैंटनर सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने हैं।

22 Oct 20235:46:56 PM

IND vs NZ Live Score: बुमराह ने दिलाई बड़ी सफलता

जसप्रीत बुमराह ने मार्क चैपमैन को महज 6 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। न्यूजीलैंड ने अपना छठा विकेट 257 के स्कोर पर गंवा दिया है।

22 Oct 20235:33:38 PM

IND vs NZ Live Score: ग्लेन फिलिप्स चले पवेलियन

न्यूजीलैंड की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। ग्लेन फिलिप्स को 23 के स्कोर पर कुलदीप यादव ने पवेलियन की राह दिखा दी है।

22 Oct 20235:26:16 PM

IND vs NZ Live Score: 43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 232/4

43 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 232 रन लगा दिए हैं। डेरियल मिचेल 107 और ग्लेन फिलिप्स 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20235:14:30 PM

IND vs NZ Live Score: डेरियल मिचेल ने पूरा किया शतक

डेरियल मिचेल ने 100 गेंदों का सामना करते हुए अपनी सेंचुरी पूरी कर ली है। दबाव के अंदर मिचेल के बल्ले से निकली यह पारी काफी यादगार है। वर्ल्ड कप में यह मिचेल का पहला शतक है।

22 Oct 20235:10:47 PM

IND vs NZ Live Score: 40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 219/4

40 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 219 रन लगा दिए हैं। डेरियल मिचेल अपने शतक से महज एक रन दूर हैं और 99 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि ग्लेन फिलिप्स 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20234:56:28 PM

IND vs NZ Live Score: टॉम लाथम चले पवेलियन

कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम की पारी का अंत कर दिया है। लाथम महज 5 रन बनाकर चलते बने हैं।

22 Oct 20234:51:30 PM

IND vs NZ Live Score: 36 ओवर बाद न्यूजीलैंड 197/3

36 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 197 रन लगा दिए हैं। कप्तान टॉम लाथम 5 और डेरियल मिचेल 89 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

22 Oct 20234:39:14 PM

IND vs NZ Live Score: रचिन रविंद्र चले पवेलियन

आखिरकार भारतीय टीम के हाथ विकेट लग गया है। मोहम्मद शमी ने रचिन रविंद्र को पवेलियन की राह दिखा दी है। रचिन 75 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट रहे हैं।

22 Oct 20234:29:35 PM

IND vs NZ Live Score: भारत को विकेट की सख्त जरूरत

32 ओवर का खेल हो गया है और न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 167 रन लगा दिए हैं। रचिन रविंद्र 74 और डेरियल मिचेल 69 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20234:18:45 PM

IND vs NZ Live Score: 30 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 148/2

30 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 148 रन लगा दिए हैं। रचिन रविंद्र 65 और डेरियल मिचेल 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20234:04:51 PM

IND vs NZ Live Score: डेरियल मिचेल का अर्धशतक

60 गेंदों पर डेरियल मिचेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह साझेदारी अब भारत के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। न्यूजीलैंड ने मैच में वापस लौट चुकी है और भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से बैकफुट पर हैं।

22 Oct 20233:56:31 PM

IND vs NZ Live Score: बैकफुट पर टीम इंडिया

25 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 125 रन लगा दिए हैं। डेरियल मिचेल 46 और रचिन रविंद्र 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है और अब टीम इंडिया बैकफुट पर दिखाई दे रही है।

22 Oct 20233:45:37 PM

IND vs NZ Live Score: रचिन रविंद्र का अर्धशतक पूरा

रचिन रविंद्र ने 56 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। एक और बेहतरीन पारी रविंद्र के बल्ले से। न्यूजीलैंड की टीम अब मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।

22 Oct 20233:39:32 PM

IND vs NZ Live Score: 21 ओवर बाद न्यूजीलैंड 100/2

21 ओवर का खेल हो गया है और रचिन रविंद और डेरियल मिचेल की जोड़ी भारत के लिए अब खतरनाक होती दिख रही है। रचिन 40 पर पहुंच गए हैं, तो डेरियल मिचेल ने 38 रन बना दिए हैं। न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर 100 रन लग गए हैं।

22 Oct 20233:26:54 PM

IND vs NZ Live Score: रचिन-डेरियल मिचेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

17 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 72 रन लगा दिए हैं। डेरियल मिचेल 22 और रचिन रविंद्र 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।

22 Oct 20233:09:54 PM

IND vs NZ Live Score: 13 ओवर बाद न्यूजीलैंड 53/2

13 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 53 रन लगा दिए हैं। रचिन रविंद्र 19 और डेरियल मिचेल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20232:54:24 PM

IND vs NZ Live: शमी ने यंग को बोल्‍ड करके तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड

 मोहम्‍मद शमी ने आते ही जलवा बिखेरा। अपने स्‍पेल की पहली ही गेंद पर विल यंग को बोल्‍ड किया। शमी ने ऑफ स्‍टंप पर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जो यंग के बल्‍ले का अंदरूनी भाग लेकर स्‍टंप्‍स पर जाकर लगी। विल यंग ने 27 गेंदों में तीन चौके की मदद से 17 रन बनाए। मोहम्‍मद शमी ने वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा। शमी ने वर्ल्‍ड कप में अपना 32वां शिकार किया। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।

9 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 26/2। रचिन रवींद्र 6* और डैरिल मिचेल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20232:23:47 PM

IND vs NZ Live:

 मोहम्‍मद सिराज ने पारी के चौथे ओवर में भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई। उन्‍होंने तीसरी गेंद पर कॉनवे को फॉरवर्ड स्‍क्‍वायर लेग में श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। सिराज ने फुल लेंथ की गेंद डाली, जिस पर कॉनवे ने फ्लि‍क किया, लेकिन गेंद हवा में गई और अय्यर ने दाएं ओर डाइव लगाकर कैच लपका। डेवोन कॉनवे ने 9 गेंदों का सामना किया, लेकिन रन नहीं बना सके। यह विकेट मेडन ओवर रहा।

4 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 9/1। विल यंग 9* और रचिन रवींद्र 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20232:16:22 PM

IND vs NZ Live: न्‍यूजीलैंड ने की सधी हुई शुरुआत

भारतीय टीम के लिए पारी का पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। यह ओवर मेडन रहा। मोहम्‍मद सिराज ने दूसरा ओवर डाला। दूसरी गेंद पर यंग ने बैकवर्ड प्‍वाइंट और कवर के बीच से चौका जमा दिया। इस ओवर में 5 रन बने। बुमराह ने तीसरा ओवर किया, जिसमें यंग ने पहली गेंद पर डीप थर्ड पर चौका जमाया। इस ओवर में 4 रन बने।

3 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 9/0। विल यंग 9* और डेवोन कॉनवे 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

22 Oct 20231:46:20 PM

IND vs NZ Live: न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (कप्‍तान), डैरिल मिचेल, ग्‍लेन फिलिप्‍स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्‍यूसन और ट्रेंट बोल्‍ट।

22 Oct 20231:46:06 PM

IND vs NZ Live: भारत की प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

22 Oct 20231:37:02 PM

IND vs NZ Live: रोहित शर्मा ने जीता टॉस, गेंदबाजी का किया फैसला

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने रविवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्‍ड कप 2023 के 21वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर की जगह सूर्यकुमार यादव व मोहम्‍मद शमी को शामिल किया गया है। वहीं न्‍यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

22 Oct 20231:19:01 PM

IND vs NZ Live Score: खिलाड़ी कर रहे वॉर्म-अप

भारत और न्‍यूजीलैंड के खिलाड़ी इस समय वॉर्म-अप में जुटे हुए हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग को रिलेक्‍स कर रहे हैं जबकि रवींद्र जडेजा स्प्रिंट लगा रहे हैं। केन विलियमसन टीम हडल में शामिल हुए, जबकि वो मैच नहीं खेल रहे हैं। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच मैच का टॉस बस कुछ ही देर में होगा।

22 Oct 20231:00:06 PM

IND vs NZ Live: धर्मशाला की पिच

धर्मशाला की पिच हरी घास से ढकी हुई नजर आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यहां तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिल सकती है।