Latest News खेल

IND vs NZ 2nd ODI : भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड का गिरा पहला विकेट


नई दिल्ली। IND vs NZ 2nd ODI Live Score : रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित किया गया है। यहां रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज जीतकर इस मैच को यादगार बनाने पर है। पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया है। भारत फिलहाल, तीन मैच की सीरीज में 1-0 से आगे हैं। भारत टी20 विश्व कप के बाद से लगातार तीसरी एकदिवसीय सीरीज जीत के करीब है। 

भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 114 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आंकड़ों में कड़ी टक्‍कर देखने को मिली है। भारतीय टीम ने जहां 56 वनडे जीते हैं, वहीं कीवी टीम ने 50 मैचों में जीत दर्ज की है। भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला, जबकि 1 मैच टाई रहा। भारतीय टीम इस समय जीत के मामले में न्‍यूजीलैंड से 6 मैच आगे है।

भारत लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीतने के करीब

टी20 विश्व कप के बाद भारत लगातार तीसरी सीरीज जीतने के करीब है। पहले बांग्लादेश को उसी की सरजमीं पर भारत ने वनडे में हराया। इसके बाद अभी हाल में खत्म हुई भारत और श्रीलंका वनडे सीरीज में इंडिया ने सीरीज कब्जाई थी। अगर भारत रायपुर नें मैच जीत जाता है तो वह लगातार तीसरी सीरीज पर कब्जा जमाएगा।

न्यूज़ीलैंड  की टीम:

डेवन कॉन्वे, फ़िन ऐलेन, हेनरी निकल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान), ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, हेनरी शिपली, लॉकी फ़र्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर

भारत की टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

  • 01:36 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का गिरा पहला विकेट

    मोहम्मद शमी ने पहले ओवर की पांचवी गेंद पर फिन ऐलन को बोल्ड कर दिया। शमी लगातार बाहर निकाल रहे थे गेंद, इस बार ऑफ स्‍टंप पर लेंथ बॉल, गिरकर अंदर आई यह गेंद और पैड से लगकर सीधा स्‍टंप्‍स पर जा लगी। न्यूजीलैंज का स्कोर- 1 ओवर 1 विकेट कोई रन नहीं।

  • 01:32 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड की पारी शुरू

    भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

  • 01:14 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : रायपुर में खेला जाएगा पहला वनडे मैच

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 2008 में इसका उद्घाटन किया गया था। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टेडियम है।