Latest News उत्तर प्रदेश प्रयागराज राष्ट्रीय लखनऊ

UP: मौनी अमावस्या पर भक्‍ति के रंग में रंगे ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य,


प्रयागराज, । Magh Mela 2023 : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने मौनी अमावस्या पर्व पर संगम में आस्था की डूबकी लगाकर दान व मां गंगा का पूजन- अर्चन किया। डिप्टी सीएम ने मां त्रिवेणी से समस्त प्रदेशवासियों के सर्व कल्याण की प्रार्थना की। डिप्टी सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट किया है। बता दें कि कुंभ नगरी में संत- श्रद्धालुओं समेत करीब 85 लाख लोगों ने 10:00 बजे तक संगम सहित विभिन्न घाटों पर स्नान- ध्यान किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद रहा।

85 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

माघ मेले में मौनी अमावस्या के अवसर पर शनिवार भोर से ही भक्तों के डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हुआ। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। ऐसे में सुबह 10:00 बजे तक कुल 85 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान घाटों पर डुबकी लगाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि- विधान से मां गंगा का पूजन- अर्चन कर दीपदान किया। भक्तों का रेला देखते बन रहा था।

 

भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा

इस दौरान संगम सहित विभिन्न घाटों पर स्नानार्थियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा किया गया। साधु- संतों ने भी स्नान कर लोक कल्याण की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। तमाम फोर्स की तैनाती की गई है। आसमान से लेकर जमान तक सीसीटीवी कैमरों से हर तरफ नजर रखी जा रही है।

jagran

क्या है मौनी अमावस्या की मान्यता

अमावस्या तिथि अर्थात मौनी अमावस्या पर स्नान-दान करने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। मौनी अमावस्या पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालुओं का रेला लगा है। मौनी अमावस्या पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बना है। ज्योतिर्विद आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के अनुसार अमावस्या तिथि 21 जनवरी यानी आज सुबह 5.08 बजे लगी है, जो रात 2.59 बजे तक रहेगी। उक्त तिथि को मकर राशि में सूर्य, शुक्र, शनि के संचरण से त्रिग्रहीय योग बन रहा है।