Latest News खेल

IND vs SA 2nd T20I LIVE Score: लाइट के कारण रुका हुआ है खेल, साउथ अफ्रीका गंवा चुका है 5 रनों पर 2 विकेट


: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज गुवाहाटी में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव की 61 और केएल राहुल के 57 रन की पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 237 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के सामने 238 रनों का लक्ष्य रखा।

इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है जबकि साउथ अफ्रीका की टीम ने एक बदलाव किया है। तबरेज शम्सी के स्थान पर लुंगी एन्गिडी को मौका मिला है।

टीम इंडिया की पारी, सूर्या और राहुल का अर्धशतक
टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली। राहुल ने 28 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली तो सूर्यकुमार यादव ने 61 रन बनाए। इसके अलावा विराट कोहली ने भी 28 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली और अंत तक आउट नहीं हुए। दिनेश कार्तिक ने 7 गेंदों पर 17 रन की पारी खेली।

इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 57 रन जोड़े। लेकिन 43 के स्कोर पर रोहित शर्मा केशव महराज की गेंद पर आउट हुए। दूसरे विकेट के रूप में केएल राहुल आउट हुए उन्होंने 57 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्हें भी केशव महराज ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। तीसरे विकेट के रूप में सूर्यकुमार यादव 61 रन बनाकर रन आउट हुए।

भारत की प्लेइंग इलेवन 

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन 

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), राइली रोशो, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, ऑनरिक नॉर्खिया, लुंगी एन्गिडी।

  • 09:08 PM, 02 Oct 2022

    साउथ अफ्रीका का स्कोर 5/2 ओवर 2

    दूसरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने तेम्बा बावुमा (कप्तान) और राइली रोशो को आउट किया। अंतिम गेंद पर डिकॉक ने चौका जड़ दिया। दो ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट गंवाकर 5 रन बनाए।

  • 09:06 PM, 02 Oct 2022

    राइली रोशो भी बिना खाता खोले कैच आउट

    तेम्बा बावुमा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए राइली रोशो भी बिना खाता खोले कैच आउट हुए। दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह को मिला दूसरा विकेट।

  • 09:04 PM, 02 Oct 2022

    तेम्बा बावुमा बिना खाता खोले आउट

    दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने कप्तान तेम्बा बावुमा को आउट कर दिया। तेम्बा बावुमा ने सीधे गेंद विराट कोहली के हाथों में कैच थमा दिया। तेम्बा बावुमा बिना खाता खोले कैच आउट हुए।

  • 09:01 PM, 02 Oct 2022

    साउथ अफ्रीका का स्कोर 0/0 ओवर 1

    भारत की ओर से पहले ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने कप्तान बवूमा और क्विंटन डी कॉक आए। बता दें कि दीपक ने पहला ओवर मेडन फेंका। इस ओवर में बवूमा ने 1 भी रन नहीं बनाए।

  • 08:44 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 237/3 ओवर 20

    अंतिम ओवर की पहली गेंद डॅाट रही। वहीं दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने ऑन साइड की ओर चौका लगा दिया। चौथी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने 62 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। पांचवी गेंद पर भी दिनेश कार्तिक ने एक और छक्का लगा दिया। इस गेंद को दिनेश कार्तिक ने ऑफ साइड की ओर छक्का जड़ दिया। भारत ने 20 ओवर में 237 रन बनाए। बता दें कि कोहली ने नाबाद 28 गेंदों पर 49 रन बनाए। वहीं, दिनेश कार्तिक ने 7 गेंदों पर 17 रन बनाए।

  • 08:38 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 219/3 ओवर 19

    सूर्यकुमार यादव के रन आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक बैटिंग के लिए आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर कोहली ने गैप ढूंढकर चौका लगा दिया। वहीं, पाचवी गेंद पर कलाई के जरिए कोहली ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। 19 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 219 रन बनाए।

  • 08:36 PM, 02 Oct 2022

    सूर्यकुमार यादव रन आउट

    19वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव रन आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव 22 गेंदों पर शानदार 61 रन बनाकर रन आउट हो गए। विराट कोहली ने प्वांइट पर एक जोदार शॅाट लगाया लेकिन विराट कोहली सिंगल लेने में इच्छुक नहीं थे।

  • 08:33 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 209/2 ओवर 18

    18वें ओवर में गेंदबाजी करने लुंगी एन्गिडी आए। एन्गिडी ने दूसरी गेंद फुल टॅास की जिसपर कोहली ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। इसी के साथ इस ओवर में भारत ने 200 का आंकड़ा छू लिया। इस ओवर में लुंगी एन्गिडी ने नो बॅाल फेंका। फ्री हिट गेंद पर सिर्फ 1 रन बने। ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्या ने एक लंबा छक्का लगा दिया। 18 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए।

  • 08:26 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 194/2 ओवर 17

    सूर्यकुमार यादव ने 16वें ओवर में वेन पार्नेल की पहली गेंद पर छक्का जड़कर 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। बता दें कि पहली गेंद नो बॅाल थी। वहीं फ्री हिट गेंद पर सूर्या ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए। लेकिन दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने सीधे बल्ले से छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर विराट ने एक करारा चौका लगाया। वहीं, पांचवी गेंद पर विराट ने स्वीप शॅाट के जरिए चौका लगा दिया। इस ओवर में 23 रन बने।

  • 08:20 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 171/2 ओव 16

    सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक बल्लेबाजी 16वें ओवर में भी जारी है। इस ओवर में लुंगी एन्गिडी की दूसरी गेंद फुल टॅास थी जिसपर सूर्या ने छक्का जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर सूर्या ने प्वाइ्ंट के ऊपर से चैका लगा दिया। इस ओवर में 16 रन आए। 16 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।

  • 08:16 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 155/2 ओवर 15

    15वें ओवर में रबाडा की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने ऑन साइड की ओर छक्का लगा दिया। वहीं, रबाडा की दूसरी गेद फुल टॅास थी जिसपर सूर्यकुमार यादव ने चौका लगा दिया। इस ओवर की पांचवी गेंद पर सूर्या ने चौका लगा दिया। वहीं, अंतिम गेंद पर सूर्या ने अपना ट्रेडमार्क शॅाट खेलकर विकेटकीपर के ऊपर से छक्का लगा दिया। 15 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए।

  • 08:10 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 133/2 ओवर 14

    सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के बीच एक अच्छी साझेदारी बन रही है। इस ओवर की पहली तीन गेंद पर तीन सिंगल आए।वहीं, इस ओवर की अंतिम गेंद पर कोहली ने स्लो बाउंसर पर ऑफ साइड की ओर चौका लगा दिया। 14 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 133 रन बनाए।

  • 08:05 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 125/2 ओवर 13

    13वें ओवर में गेंदबाजी करने लुंगी एन्गिडी आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका लगा दिया। इस ओवर की चौथी गेंद पर लुंगी एन्गिडी ने स्लोवर से सूर्यकुमार यादव को चकमा दिया। अंतिम गेंद पर सूर्या के बल्ले से बाहरी किनारा लगकर गेंद सीमा रेखा के पार चली गई। 13 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 125 रन बनाए।

  • 08:01 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 113/2 ओवर 12

    12वें ओवर की तीसरी गेंद पर केशव महाराज ने केएल राहुल को एलबीडब्लू कर दिया। केएल राहुल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव आए। इस ओवर की अंतिम गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ दिया। 12 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 113 रन बनाए।

  • 07:58 PM, 02 Oct 2022

    केएल राहुल एलबीडब्लू आउट, केशव महाराज ने लिया विकेट

    केशव महाराज ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल को एलबीडब्लू आउट कर दिया। केएल राहुल ने 28 गेंदों पर शानदार 57 रन बनाए। इस पारी में केएल राहुल ने चार छक्के और पांच चौके लगाए।

  • 07:55 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 105/1 ओवर 11

    11वें ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने एडेन मार्कराम की तीसरी गेंद पर छक्का लगा दिया। इस ओवर में 9 रन बने। 11 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट गंवाए 105 रन बनाए। बता दें कि रोहित के आउट होने के बाद भी केएल राहुल आक्रमक रवैये से बैटिंग कर रहे हैं।

  • 07:52 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 96/1 ओवर 10

    रोहित शर्मा के बाद बैटिंग करने विराट कोहली आए। दसवें ओवर में सिर्फ 2 रन आए। इस ओवर में केशव महाराज ने शानदार गेंदबाजी की। दस ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 96 रन बनाए।

  • 07:49 PM, 02 Oct 2022

    रोहित शर्मा कैच आउट, ट्रिस्टन स्टब्स ने लिया कैच

    दसवें ओवर में भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। केशव महाराज की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा 37 गेंदों पर 43 रन बनाकर कैच आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स ने रोहित शर्मा का कैच लिया। रोहित शर्मा ने इस पारी में 1 छक्का और 7 चैका लगाया।

  • 07:44 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 94/0 ओवर 9

    9वें ओवर दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने अनरिख नॉर्खिए की गेंद पर छक्का लगा दिया। वहीं, चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने फ्रंटफुट पर आकर ऑफ साइड की ओर चौरा लगा दिया। इस ओवर की अंतिम गेंद पर लुंगिसानी एनगिड के पास कैच लेने का मौका था लेकिन एनगिड ने मौका गंवा दिया और गेंद सीमा रेखा पार कर गई। इस ओवर में 21 रनन बने। 9 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 94 रन बनाए।

  • 07:40 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 73/0 ओवर 8

    सातवें ओवर की शुरूआत से पहले मैदान में सांप आ गया। जिसकी वजह से खेल को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। सातवें ओवर में दूसरी बार गेंदबाजी करने स्पिनर केशव महाराज आए। आठ ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 73 रन बनाए।

  • 07:32 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 68/0 ओवर 7

    सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित ने एक शानदार पुल शॅाट लगाया। हालांकि इस गेंद पर सिर्फ 1 रन ही आए। वहीं, तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने कलाई का सहारा लेते हुए छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 11 रन बने। सात ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 68 रन बनाए।

  • 07:28 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 57/0 ओवर 6

    पावरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने स्पिनर केशव महाराज आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित ने एक कड़क स्वीप जड़कर चौका बटोर लिया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने ऑन साइड की ओर चौका लगा दिया। पावरप्ले समाप्त होने के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 57 रन बनाए।

  • 07:24 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 49/0 ओवर 5

    इस पारी में दूसरी बार गेंदबाजी करने कगिसो रबाडा आए। दूसरी गेंद पर शॉर्ट थर्ड पर पार्नेल की ने जबरदस्त फील्डिंग करते हुए टीम के लिए चार रन बचा लिए। हालांकि तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने ऑफ साइड की ओर चौका जड़ दिया। इस ओवर में साउथ अफ्रीका ने 1 अतिरिक्त रन दिए। पांचवी गेंद पर भी केएल राहुल ने चौका लगा दिया। पांच ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 49 रन बनाए।

  • 07:20 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 36/0 ओवर 4

    चौथे ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने शानदार छक्का लगा दिया। इस ओवर में गेंदबाजी करने वेन पार्नेल आए। दूसरी गेंद पर भी केएल राहुल ने टाइमिंग के जरिए चौका बटोर लिया। चौथी गेंद पर रोहित ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। इस ओवर में 15 रन आए। चार ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 36 रन बनाए।

  • 07:15 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 21/0 ओवर 3

    तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने लुंगिसानी एनगिड आए। इस ओवर में एनगिड ने बड़े चालाकी से फास्ट और स्लो गेंदों का मिश्रण किया। इस ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित ने एक लंबा शॅाट जड़ते हुए छक्का लगा दिया। गौरतलब है कि इस ओवर में सिर्फ 6 रन बने।

  • 07:11 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 15/0 ओवर 2

    साउथ अफ्रीका की तरफ से दूसरी ओवर में गेंदबाजी करने वेन पार्नेल आए। बता दें कि यह मैच साउथ अफ्रीका के लिए करो या मरो मैच है। इस ओवर में  वेन पार्नेल गेंद को स्विंग कराने में कामयाब रहे। तीसरी गेंद पर रोहित ने चालाकी से स्वीप लगाया और इस पारी में अपना पहला चौका जड़ दिया। हालांकि शॅाट लगाते दौरान रोहित की उंगली में चोट लग गई। इस ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल के बल्ले से बाहरी किनारा लगकर बॅाल सीमा रेखा पार कर गई।

  • 07:02 PM, 02 Oct 2022

    भारत का स्कोर 6/0 ओवर 1

    भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने आए। वहीं, साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करने कगिसो रबाडा आए। ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में भारत ने बिना विकेट गंवाए 6 रन बनाए।

  • 06:54 PM, 02 Oct 2022

    प्लेइंग 11: साउथ अफ्रीका

    साउथ अफ्रीका : क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बवूमा (कप्तान), राइली रुसो, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, अनरिख़ नॉर्ख़िए, लुंगिसानी एनगिडी

  • 06:54 PM, 02 Oct 2022

    प्लेइंग इलेवन: भारत

    भारत : केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, आर अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह

  • 06:51 PM, 02 Oct 2022

    टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं

    टीम इंडिया में कोई बदवाल नहीं। साउथ अफ्रीका में एक बदलाव। शम्सी के स्थान पर लुंगी एन्गिडी

  • 06:31 PM, 02 Oct 2022

    साउथ अफ्रीका ने जीता टॅास, भारत की पहले बल्लेबाजी

    रोहित शर्मा ने सिक्का उछाला और साउथ अफ्रीका ने टॅास जीता। साउथ अफ्रीका ने टॅास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

  • 06:28 PM, 02 Oct 2022

    बहुत जल्द होने वाला है टॅास

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। बहुत ही जल्द दोनों टीमों के कप्तान टॅास के लिए मैदान में आने वाले हैं। बता दें कि इस सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है।