नई दिल्ली, । IPL 2021 KKR vs DC Probable Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2021 का 41वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन आज यानी 28 सितंबर को दिल्ली की टीम के पास आइपीएल 2021 के प्लेआफ में पहुंचने का मौका है। अगर दिल्ली की टीम केकेआर को हरा देती है तो फिर प्लेआफ में पहुंच जाएगी, लेकिन कोलकाता के खिलाफ रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखना चाहेगी। ऐसे में जान लीजिए कि दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं।
सबसे पहले बात करते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की, जिसमें कम से कम एक बदलाव की गुंजाइश नजर आ रही है, क्योंकि आंद्रे रसेल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चोट से कराहते हुए देखा गया था। वे अपनी हैमस्ट्रिंग से परेशान नजर आ रहे थे। अगर वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं तो केकेआर बांग्लादेशी दिग्गज शाकिब अल हसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। इसके अलावा कोलकाता की टीम में शायद ही कोई बदलाव होगा, क्योंकि टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
Post Views: 1,225 कांग्रेस 1 नवंबर से 31 मार्च, 2022 तक देश भर के हर वार्ड और गांव तक सदस्यता अभियान चलाएगी. पहली बार के मतदाताओं को कांग्रेस का सदस्य बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा. यह जानकारी मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है. उन्होंने कहा कि […]
Post Views: 1,784 नई दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार से ‘विजय संकल्प यात्रा’ की शुरूआत की। नड्डा ने गढ़वाल क्षेत्र में पार्टी की ‘विजय संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। इसके जरिए पार्टी पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार के कार्यों के साथ-साथ […]
Post Views: 1,168 देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है। वाराणसी में बुधवार की सुबह कम धूप के साथ हल्की सी तपन का एहसास हुआ। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान […]