Latest News खेल

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान के बीच मुकाबला आज,


नई दिल्लीः कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार के बीच आईपीएल सीजन चल रहा है, जिसे लेकर फैंस और खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। आईपीएल खिताब जीतने के लिए सभी खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस कर खूब पसीना बहा रहे हैं। 14वें सीजन का आज 7वां मैच खेला जाएगा, जिसमें राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें भिड़ेंगी।

दोनों टीमें आज मौजूदा सीजन में पहली बार भिड़ेंगे। एक दाएं हाथ का दूसरा बाएं वाला। विकेट के आगे और पीछे से कमाल करने में दोनों माहिर। दोनों मैच विनर. दोनों मुश्किल हालातों के महारथी. मैदान कैसे मारना है।

कब बल्लेबाजी में गियर बदलना है, दोनों को अच्छे से पता है। अब इतनी खूबियों वाला खिलाड़ी अगर टीम का नेतृत्व करेगा, और वो एक- दूसरे के खिलाफ उतरेंगे, तो जीत की जंग तो दिलचस्प होगी ही।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, कगीसो रबाडा, अमित मिश्रा और आवेश खान.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

मनन वोहरा, जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, डेविड मिलर, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया और मुस्ताफिजुर रहमान.