नई दिल्ली, । IPL 2021 KKR vs DC Probable Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2021 का 41वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन आज यानी 28 सितंबर को दिल्ली की टीम के पास आइपीएल 2021 के प्लेआफ में पहुंचने का मौका है। अगर दिल्ली की टीम केकेआर को हरा देती है तो फिर प्लेआफ में पहुंच जाएगी, लेकिन कोलकाता के खिलाफ रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखना चाहेगी। ऐसे में जान लीजिए कि दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं।
सबसे पहले बात करते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की, जिसमें कम से कम एक बदलाव की गुंजाइश नजर आ रही है, क्योंकि आंद्रे रसेल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चोट से कराहते हुए देखा गया था। वे अपनी हैमस्ट्रिंग से परेशान नजर आ रहे थे। अगर वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं तो केकेआर बांग्लादेशी दिग्गज शाकिब अल हसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। इसके अलावा कोलकाता की टीम में शायद ही कोई बदलाव होगा, क्योंकि टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
Post Views: 1,380 नई दिल्ली, । साउथ क्वीन काजल अग्रवाल बीते दिनों ही मां बनी हैं। सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने स्वीट लिटिल बॉय को जन्म दिया। माता-पिता बनने के इस खुशी की आधिकारिक घोषणा करते हुए गौतम किचलू ने अपने बेटे का क्या नाम रखा है वह भी सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया। […]
Post Views: 709 नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में सुविधा के नाम पर मोटी वसूली का खेल बदस्तूर जारी है। दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन का मामला हो या फिर महाठग सुकेश चंद्रशेखर को जेल के अंदर सुविधा पहुंचाने के नाम पर करोड़ों की वसूली का। जेल के अंदर की गतिविधियां लगातार संदेह के घेरे […]
Post Views: 1,093 नई दिल्ली, । टाक्टे के बाद एक और चक्रवाती तूफान यास को लेकर उन इलाकों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं जहां इसके आने की प्रबल संभावना है। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ( National President JP Nadda) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह […]