News TOP STORIES खेल

IPL 2023 Auction : 16वें सीजन की नीलामी जारी, 13.25 करोड़ में बिके हैरी ब्रुक


नई दिल्ली, कोच्ची में आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो गई है। मिनी नीलामी में दस टीमों के बीच बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल के लिए होड़ देखने को मिल रही है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ में खरीदा। 

बेन स्टोक्स, सैम करन और कैमरून ग्रीन बड़ी बोली की होड़ में सबसे आगे हैं। मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। टीमों के पास अधिकतम 87 स्लाट खाली है। बोली लगाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम के पास सबसे ज्यादा पैसे हैं तो वहीं, सबसे कम पैसा KKR के पास है।

प्रत्येक टीम के स्क्वॉड में हो सकते हैं 18 से 25 खिलाड़ी

IPL 2023 के 16वें सीजन में कुल 10 टीमें अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स रख सकती हैं। जिनमें 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं। नीलामी में बड़े नामों में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी शामिल हैं। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। वहीं, भारत के मयंक अग्रवाल पर हैदराबाद बड़ी बोली लगा सकती है, क्योंकि उसे एक कप्तान की जरूरत है।

आईपीएल नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा हैं। उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये रखा गया है। वहीं, आइपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके 40 वर्षीय अमित मिश्रा सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं।

अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इनमें साल 2021 में राजस्थान रायल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में 2019 में खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।

  • 03:07 PM, 23 Dec 2022

    पहले सेट की नीलामी पूरी

    पहले सेट में सबसे महंगे हैरी ब्रुक बिके हैं। वहीं रूट और राइली रुसो को कोई खरीदार नहीं मिला।

  • 03:06 PM, 23 Dec 2022

    अजिंक्य रहाणे को चेन्नई ने खरीदा

    अजिंक्य रहाणे को 50 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। इस नीलामी के पहले अनसोल्ड खिलाड़ी बने जो रूट। राइली रुसो भी नहीं बिके।

  • 03:03 PM, 23 Dec 2022

    नहीं बिके राइली रुसो

    स्टार बल्लेबाज राइली रुसो को किसी टीम ने नहीं खरीदा।

  • 03:01 PM, 23 Dec 2022

    IPL 2023 Auction Live: मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स ने खरीदा

    पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 करोड़ में खरीदा।

  • 02:52 PM, 23 Dec 2022

    13.25 करोड़ रुपये में बिके हैरी बुक्र

    सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी पर बड़ी बोली लगाई और 13.25 करोड़ में खरीदा।

  • 02:45 PM, 23 Dec 2022

    हैरी ब्रुक के लिए जंग

    1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले हैरी ब्रुक के लिए राजस्थान रायल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में जंग चली। उसके बाद हैदराबाद ने भी बड़ी बोली लगाकर नीलामी को रोचक बना दिया है।

  • 02:42 PM, 23 Dec 2022

    केन विलियमसन को टाइटन्स ने खरीदा

    2 करोड़ के बेस प्राइस पर केन विलियमसन पर बोली लगी। गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ में विलियमसन को खरीदा।

  • 02:33 PM, 23 Dec 2022

    पहले सेट में इन खिलाड़ियों की होगी नीलामी

    पहले सेट में मयंक अग्रवाल और हैरी ब्रूक जैसे धुरंधर की नीलामी होगी। स्टोक्स, सैम करन और कमरून ग्रीन की नीलामी दूसरे सेट में होगी।

  • 02:18 PM, 23 Dec 2022

    IPL 2023 Auction: सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तान की तलाश

    केन विलियमसन को रिलीज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तना की तलाश है। ऐसे में मयंक अग्रवाल को लेकर हैदराबाद बड़ी बोली लगा सकती है।

  • 02:12 PM, 23 Dec 2022

    IPL 2023 Auction Live: चेन्नई सुरप किंग्स की पर्स में 20.45 करोड़ रुपये

    चार बार की चैंपियन के पर्स में 20.45 करोड़ रुपए हैं। जबकि गुजरात टाइटन्स की पर्स में 23.35 करोड़ रुपये हैं।

  • 02:04 PM, 23 Dec 2022

    IPL Auction Live: हैदराबाद की पर्स में सबसे ज्यादा पैसे

    आईपीएल मिनी नीलामी में हैदराबाद के पास सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ हैं। वहीं, सबसे कब कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 7.05 करोड़ हैं।

  • 01:53 PM, 23 Dec 2022

    IPL Auction Live: आईपीएल मिनी नीलामी में ये बड़े नाम शामिल

    नीलामी में बड़े नामों में बेन स्टोक्स, सैम करन, केन विलियमसन, कैमरून ग्रीन, निकोलस पूरन, जो रूट, सिकंदर रजा, जोशुआ लिटिल और मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल शामिल हैं।

  • 01:43 PM, 23 Dec 2022

    IPL 2023 Mini Auction: सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

    आईपीएल ऑक्शन में सबसे युवा खिलाड़ी अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वहीं, भारतीय स्पिनर अमित सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

  • 01:27 PM, 23 Dec 2022

    IPL Auction 2023 Live Streaming: कोच्चि में होगा मिनी ऑक्शन

    कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आईपीएल मिनी ऑक्शन होगा। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजी होटल पहुंच चुकी है।

  • 01:22 PM, 23 Dec 2022

    IPL Auction Live update: 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

    बेन स्टोक्स, फिल साल्ट, सैम करन, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जोसन होल्डर, टॉम बैंटन, क्रिस डॉर्डन, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, रिले रूसो, आदिल रशीद, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, टाइमल मिलस, कैमरन ग्रीन, रस्सी वैन डर डूसन, जेम्स नीशम और एडम मिल्न।

  • 01:18 PM, 23 Dec 2022

    IPL 2023 Auction: ह्यूज एडमीड्स करेंगे नीलामी

    आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में ह्यूज एडमीड्स ऑक्शनर होंगे। कोच्चि में वह नीलामी करते हुए दिखाई देंगे। मेगा ऑक्शन 2022 के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। वह स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बाद चारु शर्मा ने यह भूमिका निभाई थी। ठीक होने के बाद वह फिर लौटे थे।

  • 12:58 PM, 23 Dec 2022

    आईपीएल में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ी

    1.महेंद्र सिंह धौनी- 164.84, 2.रोहित शर्मा- 162.6 करोड़, 3. विराट कोहली- 158.2 करोड़, 4. सुरेश रैना- 110.74 करोड़( सन्यास ले चुके हैं) 5. एबी डीविलियर्स- 102.51 करोड़।

  • 12:29 PM, 23 Dec 2022

    आईपीएल नीलामी में ये बड़े नाम शामिल

    आईपीएल 2023 ऑक्शन में जिन बड़े खिलाड़ियों पर 10 टीमें बोली लगाएंगी उनमें बेन स्टोक्स, सैम करन, कैमरून ग्रीन और केन विलियमसन शामिल हैं। वहीं, भारत के मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

  • 12:19 PM, 23 Dec 2022

    आईपीएल के इतिहास में टॉप पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी

    लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तान लोकेश राहुल (17 करोड़) इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। दूसरे नबंर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (16 करोड़) हैं। तीसरे पर रवींद्र जडेजा (16 करोड़) हैं। वहीं, चौथे नबंर पर रिषभ पंत (16 करोड़) हैं। पांचवे नबंर पर मुबंई के ओपनर ईशान किशन (16 करोड़) का नाम आता है।