Latest News करियर नयी दिल्ली बिहार

Bssc : बिहार में तीसरी स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा रद्द होने के आसार, पहली पाली का पेपर लीक


। BSSC Paper Leak 2022: बिहार में आज, 23 दिसंबर, 2022 को आयोजित हो रही तीसरी स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। मीडिया की खबरों की मानें तो सुबह की शिफ्ट में आयोजित हो रहे पहली पाली का पर्चा आउट हो गया है। खबर है कि जो क्वैश्चन पेपर स्टूडेंट्स को पेपर के लिए दिए गए थे, वही मार्केट में भी उपलब्ध है। वहीं इस सूचना की जानकारी मिलते ही परीक्षार्थियों के भी हंगामा करने की खबरें हैं। बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा का पहली लीक हुए पेपर के रद्द होने के आसार है। हालांकि इस संबंध में बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

 

अब ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आयोग जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक सूचना की घोषणा कर सकता है। वहीं, मीडिया में छपी खबरों के अनुसार बिहार में पेपर लीक होने के बावजूद सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा शुरू हो चुकी है। वहीं, कल यह परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। यूं तो परीक्षा में नकल से निपटने के लिए आयोग की ओर से सख्त इंतजाम कराए गए थे। इसके बावजूद प्रश्न पत्र लीक होने से स्टूडेंट्स को बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि इस परीक्षा में करीब 9 लाख स्टूडेंट्स के शामिल होने के आसार हैं। एग्जाम का आयोजन राज्य के 38 जिलों के 528 केंद्रों पर किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 2187 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। वहीं इस परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अप्रैल में हुए थे। वहीं 1 जून, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए थे। इसके बाद अब 23 और 24 दिसंबर, 2022 को परीक्षा का आयोजन किया जाना था।