Latest News खेल

IPL 2023 Retained : मुंबई इंडियंस की जर्सी में अब नहीं दिखेंगे पोलार्ड, जडेजा CSK में बरकरार


नई दिल्ली, । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास की दो सबसे सफल टीम, मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आगामी आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन से पहले बीसीसीआइ को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की अपनी सूची सौंपी है। IPL 2023 16वें सीजन के लिए दिसबंर में मिनी ऑक्शन होगा।

IPL 2023 16वें सीजन के लिए MI और CSK ने अपनी-अपनी लिस्ट BCCI को सौंप दी है। रिटेंशन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची में सबसे बड़ी हैरान करने वाली खबर यह है कि आईपीएल में पांच बार की चैंपियन MI ने पोलार्ड को रिलीज कर दिया गया है। जबकि CSK ने रवींद्र जडेजा को टीम में बनाए रखा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने क्रिस जॉर्डन, एडम मिल और मिशेल सैंटनर को रिलीज कर दिया है।

jagran

23 दिसंबर होगा IPL 2023 Mini Auction

जहां तक मुंबई इंडियंस की बात है तो ​​पोलार्ड के अलावा फैब एलेन और टाइमल मिल्स को भी रिलीज कर दिया गया है। पोलार्ड 2010 से मुंबई इंडियंस के साथ खेल रहे थे, लेकिन पिछले सीजन में संघर्ष करते दिखे। आगामी आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन दिसंबर में कोच्चि में होने वाला है। 15 नवंबर तक बीसीसीआइ ने सभी फ्रेंचाइजी को रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अपनी सूची जमा करने का निर्देश दिया है।

मुंबई इंडियंस: रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ी

रोहित शर्मा, देवल्ड ब्रेविस, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स और तिलक वर्मा। वहीं, फैबियन एलेन, कीरोन पोलार्ड, टाइमल मिल्स, मयंक मारकंडे और ऋतिक शौकिन को रिलीज किया गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स: रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ी

यलो आर्मी ने 9 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, शिवम दुबे, रितुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, ड्वेन प्रिटोरियस और दीपक चाहर आईपीएल 2023 में भी सीएसके के लिए खेलते नजर आएंगे। जबकि चार खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। क्रिस जॉर्डन, एडम मिल, नारायण जगदीशन और मिचेल सैंटनर आइपीएल की नीलामी में नजर आएंगे।