News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

IPL Auction : दिन की आखिरी बोली संदीप लामिछाने के लिए लगी, अनसोल्ड रहा नेपाल का खिलाड़ी


नई दिल्ली, । दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन (IPL Mega Auction 2022) का आज पहला दिन है। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। इस बार नीलामी में 10 टीमें हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स दो नई फ्रेंचाइजी पहली बार इसका हिस्सा हैं। पहले 590 खिलाड़ियों की नीलामी होनी थी, लेकिन अब कुल 600 खिलाड़ियों की होगी। बोर्ड क्रिकेट कंट्रोल आफ इंडिया (BCCI) ने 10 खिलाड़ियों का नाम आक्शन रजिस्टर में जोड़ा है। आइपीएल मेगा आक्शन से जुड़े हर अपड़ेट के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ

दिन की आखिरी बोली नेपाल के संदीप लामिछाने के लिए लगी, अनसोल्ड रहे

20 लाख बेस प्राइस वाले जगदीश सुचित को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले आर सांई किशोर को दिल्ली और चेन्नई ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। पंजाब, गुजरात और हैदराबाद की टीम बाद में रेस में शामिल हुईं। गुजरात ने 3 करोड़ में खरीदा। दिन की आखिरी बोली नेपाल के संदीप लामिछाने के लिए लगी। 40 लाख बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को किसी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

मुरुगन अश्विन को मुंबई ने खरीदा, श्रेयस गोपाल को हैदराबाद ने खरीदा

आपीएल मेगा आक्शन के पहले दिन सबसे अंत में अनकैप्ड स्पिनर्स के लिए बोली लगी। 30 लाख बेस प्राइस वाले नूर अहमद को गुजरात ने 30 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले मुरुगन अश्विन को खरीदने के लिए मुंबई और कोलकाता में होड़ लगी। हैदराबाद ने बाद में दिलचस्पी दिखाई। मुंबई ने 1.60 करोड़ में खरीदा। एम, सिद्धार्थ अनसोल्ड रहे। 20 लाख बेस प्राइस वाले केसी करियप्पा को राजस्थान ने 30 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले श्रेयस गोपाल को खरीदने के लिए राजस्थान और हैदराबाद में होड़ दिखी। हैदराबाद ने 75 लाख में खरीदा।

आवेश खान बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

20 लाख बेस प्राइस वाले तेज गेंदबाज आवेश खान को खरीदने के लिए चेन्नई और लखनऊ में होड़ लगी। मुंबई और दिल्ली ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में लखनऊ ने 10  करोड़ में खरीदा। सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने। इशान पोरेल को 25 लाख में पंजाब ने खरीदा। तुषार देशपांडे को चेन्नई ने 20 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले अंकित राजपूत को 50 लाख में लखनऊ ने खरीदा।

बसिल थंपी को मुंबई ने खरीदा, चार करोड़ में बिके कार्तिक त्यागी

30 लाख बेस प्राइस वाले बसिल थंपी को मुंबई ने 30 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले कार्तिक त्यागी को चार करोड़ को हैदराबाद ने खरीदा। आकाशदीप को 20 लाख में आरसीबी ने खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले केएम आशिफ को चेन्नई ने 20 लाख में खरीदा।

 

एन जगदीशन अनसोल्ड, शैल्डन जैक्सन को कोलकाता ने खरीदा

20 लाख बेस प्राइस वाले प्रभसिमरन सिंह को पंजाब और लखनऊ ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। पंजाब ने 60 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले एन जगदीशन अनसोल्ड रहे। 30 लाख बेस प्राइस वाले शैल्डन जैक्सन को खरीदने के लिए लखनऊ और कोलकाता ने दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता ने 60 लाख में खरीदा। जीतेश शर्मा को 20 लाख में पंजाब ने खरीदा। 

अनकैप्ड विकेटकीपर्स के लिए बोली

अनकैप्ड विकेटकीपर्स के लिए बोली लगी। 20 लाख बेस प्राइस वाले केएस भरत को खरीदने के लिए दिल्ली और चेन्नई ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने दो करोड़ में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन को किसी ने नहीं खरीदा। विष्णु विनोद भी अनसोल्ड रहे। विष्णु सोलंकी भी अनसोल्ड रहे। 20 लाख बेस प्राइस वाले दिल्ली के अनुज रावत को आरसीबी, हैदराबाद और गुजरात ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने 3.40  करोड़ में खरीदा।

अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा

आइपीएल मेगा आक्शन के पहले दिन शाहरुख खान और राहुल तेवतिया समेत अन्य अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। राहुल त्रिपाठी, रियान पराग और अभिषेक शर्मा पर भी धनवर्षा हुई।

 

हरप्रीत बरार को पंजाब ने खरीदा, शाहबाज अहमद को आरसीबी ने खरीदा

20 लाख बेस प्राइस वाले हरप्रीत बरार को खरीदने के लिए आरसीबी और पंजाब ने दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता और गुजरात ने भी बाद में दिलचस्पी दिखाई। अंत में पंजाब ने 3.80 करोड़ में खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वाले शाहबाज अहमद को कोलकाता और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने 2.40 करोड़ में खरीदा। 

राहुल तेवतिया को गुजरात ने 9 करोड़ में खरीदा, दिल्ली ने नागरकोटी को खरीदा 

40 लाख बेस प्राइस वाले राहुल तेवतिया को खरीदने में चेन्नई और गुजरात ने होड़ दिखाई। आरसीबी ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में गुजरात ने 9 करोड़ में खरीदा। 40 लाख बेस प्राइस वाले कमलेश नागरकोटी को कोलकाता और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई। 1.10 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा।

 

शाहरुख खान को पंजाब ने खरीदा, कोलकाता से खेलते दिखेंगे शिवम मावी 

40 लाख बेस प्राइस वाले शाहरुख खान को चेन्नई और कोलकाता ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। बाद में पंजाब और चेन्नई में होड़ देखने को मिली। अंत में पंजाब ने 9 करोड़ में खरीदा। 40 लाख बेस प्राइस वाले शिवम मावी को खरीदने में शुरू में आरसीबी और कोलकाता में होड़ दिखी। बाद में पंजाब और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता ने 7.25 करोड़ में खरीदा।

रियान पराग को राजस्थान ने खरीदा, हैदराबाद के हुए अभिषेक शर्मा 

30 लाख बेस प्राइस वाले रियान पराग को खरीदने में दिल्ली और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई और गुजरात ने भी दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान ने 3.80 करोड़ में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले अभिषेक शर्मा को खरीदने में पंजाब और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में गुजरात भी रेस में आई। हैदराबाद ने 6.50 करोड़ में खरीदा। सरफराज को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख में खरीदा।

राहुल त्रिपाठी को हैदराबाद ने खरीदा

40 लाख बेस प्राइस वाले राहुल त्रिपाठी को खरीदने के लिए चेन्नई और कोलकाता ने दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद बाद में रेस में उतरी। चेन्नई और उसमें होड़ दिखी। हैदराबाद ने 8.50 करोड़ में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले सी हरि निशांत अनसोल्ड रहे।

मुंबई से खेलेंगे ‘बेबी एबी’

‘बेबी एबी’ नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डिवाल्ड ब्रेविस को खरीदने के लिए चेन्नई, पंजाब और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई और पंजाब में होड़ लगी। मुंबई ने तीन करोड़ में खरीदा। अंडर-19 वर्ल्ड कप में इन्होंने शानदार प्रदर्शन तिया था। 20 लाख बेस प्राइस वाले अश्विन हेब्बार को दिल्ली ने खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले अनमोलप्रीत सिंह अनसोल्ड रहे।

अभिनव सदारंगनी को गुजरात ने खरीदा

20 लाख बेस प्राइस वाले कर्नाटक के अभिनव सदारंगनी को खरीदने के लिए दिल्ली और कोलकाता में होड़ लगी। गुजरात ने भी दिलचस्पी दिखाई और 2.60 करोड़ में खरीदा।

अनकैप्ड खिलाड़ियों की बोली

स्पिनर्स के बाद अब अनकैप्ड खिलाड़ियों की बोली शुरू हो हो गई है।। शाहरुख खान, राहुल त्रिपाठी और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ियों पर नजर होगी। 20 लाख बेस प्राइस वाले रजत पटिदार अनसोल्ड रहे। प्रियम गर्ग को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा।

यजुवेंद्रा चहल को राजस्थान ने खरीदा, अमित मिश्रा अनसोल्ड

दो करोड़ बेस प्राइस वाले यजुवेंद्रा चहल को मुंबई और दिल्ली ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद और राजस्थान की टीम भी बाद में रेस में आ गईं। राजस्थान ने 6.50 करोड़ में खरीदा। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले अमित मिश्रा को खरीदने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

राहुल चाहर को पंजाब ने खरीदा

75 लाख बेस प्राइस वाले राहुल चाहर को दिल्ली और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब और राजस्थान के अलावा मुंबई की टीम भी बाद में रेस में शामिल हो गई। पंजाब ने 5.25 करोड़ में खरीदा।

कुलदीप यादव को दिल्ली ने खरीदा, जंपा अनसोल्ड

कुलदीप यादव का बेस प्राइस एक करोड़ है। दिल्ली और पंजाब में इन्हें खरीदने के लिए होड़ लगी। दिल्ली ने दो करोड़ में उन्हें खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले एडम जंपा अनसोल्ड रहे।

आदिल रशीद, मुजीब जदरान और इमरान ताहिर अनसोल्ड रहे

तेज गेंदबाजों के बाद स्पिनर्स की बोली लगी। आदिल रशीद का बेस प्राइस दो करोड़ है। वह अनसोल्ड रहे। अफगानिस्तान के मुजीब जदरान भी अनसोल्ड रहे। दो करोड़ बेस प्राइस वाले इमरान ताहिर भी अनसोल्ड रहे।

शार्दुल ठाकुर को दिल्ली ने 10.75 करोड़ में खरीदा, मुस्तफीजुर रहमान को भी खरीदा

दो करोड़ बेस प्राइस वाले शार्दुल ठाकुर को खरीदने के लिए गुजरात, दिल्ली के बाद पंजाब किंग्स और चेन्नई की टीम भी रेस में कूद पड़ी। अंत में दिल्ली ने उन्हें 10.75 करोड़ में खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले मुस्तफीजुर रहमान को दिल्ली ने दो करोड़ में खरीदा।

भुवनेश्वर कुमार को हैदराबाद ने खरीदा

दो करोड़ बेस प्राइस वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को खरीदने के लिए मुंबई और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ और हैदराबाद ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में  हैदराबाद ने 4.20 करोड़ में खरीदा।