Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

JEE Advanced 2023 :आईआईटी गुवाहाटी 18 जून को जारी करेगी जेईई एडवांस रिजल्ट 4 जून को हुई थी परीक्षा


JEE Advanced 2023 Result: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (Joint Entrance Examination, JEE Advanced 2023) के नतीजे 18 जून, 2023 को जारी होने जा रहे हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Guwahati) आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर नतीजों का एलान करेगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस स्कोरकार्ड 2023 तक पहुंचने के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपका स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

शेड्यूल के मुताबिक, आईआईटी गुवाहाटी 18 जून को जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी करेगा और स्कोरकार्ड लिंक सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। इस साल जेईई एडवांस की परीक्षा में 95 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। रिजल्ट पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के अंकों पर विचार करने के बाद तैयार किया जाता है।

4 जून को हुई थी परीक्षा

जेईई एडवांस 2023 परीक्षा का आयोजन 4 जून, 2023 को हुआ था। यह एग्जाम दो पालियों में किया गया था। पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक कराया गया था। रिस्पॉस शीट 9 जून, 2023 को वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई थी। एग्जाम के बाद उत्तर कुंजी 11 जून, 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद कैंडिडेट्स को आपत्तियां उठाने के लिए 12 जून, 2023 तक का मौका दिया गया था। वहीं, अब 18 जून, 2023 को नतीजों का एलान कर दिया जाएगा।

JEE Advanced 2023 Result: जेईई एडवांस रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। अब आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।