Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

JEE Main 2023 पर सामने आई ऑफिशियल जानकारी,


एजुेकशन डेस्क। JEE Main 2023: जेईई मेंस परीक्षा 2023 पर बड़ी अपडेट है। ज्वाइंटर एंट्रेंस एग्जामिनेशन (Joint Entrance Examination, JEE Main 2023) का नोटिफिकेशन अगले सप्ताह रिलीज हो सकता है। यह संभावना मीडिया रिपोर्ट्स में NTA के एक सीनियर ऑफिसर ने जताई है। उन्होंने कहा है कि, “जेईई मेन 2023 की अधिसूचना इस सप्ताह जारी नहीं की जाएगी, संभवत: अगले सप्ताह हो सकता है। इसके बाद ही स्टूडेंट्स जेईई मेंस परीक्षा की तिथि, रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख और लास्ट डेट सहित अन्य जानकारी मिल जाएगी।

वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईई मेन 2023 की परीक्षा अगले साल जनवरी और अप्रैल में आयोजित की जा सकती है। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि, चूंकि अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

बता दें कि, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फेक नोटिस वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि जेईई मेन 2023 सत्र 1 जनवरी 18 से 23 तक आयोजित किया जाएगा, जबकि सत्र 2 अप्रैल 4 से 9 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। फर्जी नोटिस में जेईई मेन 2023 रजिस्ट्रेशन तिथियों की भी घोषणा की गई थी और कहा गया था कि उम्मीदवार 16 नवंबर, 2022 से 31 दिसंबर, 2022 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से सेशन 1 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2022 को रात 11:30 बजे तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद, इस संबंध में ऑफिशियल जानकारी शेयर कर स्पष्ट किया गया था कि, जेईई मेंस परीक्षा का नोटिफिकेशन फिलहाल जारी नहीं किया गया है।

पिछले साल ऐसा रहा था रिजल्ट

जेईई मेंस 2022 के लिए पेपर 1 और 2 सहित कुल 10, 26, 799 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 9, 05, 590 परीक्षा में शामिल हुए थे। जेईई मेन 2022 के पेपर 1 में कुल 24 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया।