News TOP STORIES झारखंड नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

Jharkhand : गढ़वा में बवाल, पुलिस-ग्रामीणों के बीच हुई जमकर मारपीट; तीन पुलिसकर्मी सहित चार घायल


रमना (गढ़वा)। झारखंड के गढ़वा जिले में न्यायालय के आदेश के बाद दखल करने पहुंचे प्रशासन और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच जमीन की मापी के दौरान हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान तीन पुलिस जवान सहित चार लोग घायल हो गए है। घटना रमना अंचल के बहीयार खूर्द की है।

बताया जा रहा है कि प्रेमनाथ उरांव और हरिहर उरांव के बीच चल रहे भूमि विवाद में न्यायालय का फैसला प्रेमनाथ उरांव के पक्ष में आने के बाद प्रशासन दखल देने के लिए पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच लगभग बीस एकड़ भूमि का विवाद बताया जा रहा है।

हरिहर उरांव का कहना है कि मामला न्यायालय में है। जमीन की मापी के दौरान पुलिस-प्रशासन के और दूसरे पक्ष के लोगों में झड़प होने लगी। देखते ही देखते बहीयार मोड़ रणभूमि में तब्दील हो गया।

तीन पुलिस जवान सहित चार लोग घायल

एक पक्ष के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। चर्चा है कि प्रशासन के द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर दो राउंड फायरिंग भी किया गया है। हालांकि, पुलिस-प्रशासन द्वारा फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

इधर, घटना में तीन जवान और दूसरे पक्ष का एक को मिलाकर कुल चार लोगों के घायल होने की सूचना है। इस घटना में पुलिस निरीक्षक रत्न कुमार सिंह भी घायल हुए हैं। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल पर कैंप की हुई है।