News TOP STORIES झारखंड नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

Jharkhand: चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत पक्ष में पड़े 47 वोट


चंपई सोरेन ने आज झारखंड विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया है। पूर्वाह्न 11 बजे सबसे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण हुआ। विश्वास प्रस्ताव पर वाद-विवाद के बाद वोटिंग शुरू हुई।

चंपई सोरेन सरकार ने आज झारखंड विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया है। पूर्वाह्न 11 बजे सबसे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बहुमत साबित करने के लिए विश्वास प्रस्ताव लेकर आए।

विश्वास प्रस्ताव पर वाद-विवाद के बाद वोटिंग हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी वोट किया। ईडी कोर्ट ने उन्हें पहले ही इसकी अनुमति प्रदान कर दी थी। विश्वास मत पर वोट देने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक रविवार रात में ही विशेष विमान से हैदराबाद से रांची पहुंच गए थे।

विधायकों को ले जाने के लिए सर्किट हाउस बस पहुंची थी। सोरेन के शपथग्रहण के बाद शुक्रवार दो फरवरी को कांग्रेस और झामुमो के इन विधायकों को हैदराबाद भेज दिया गया था, ताकि राजनीतिक जोड़तोड़ की गुंजाइश नहीं बचे।

रांची वापस आने पर सभी को स्टेट गेस्ट हाउस में ठहराया गया। उधर, पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे और हेमंत सोरेन के विरोध में बयान दे रहे झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने भी सरकार को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने रविवार को रांची में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन से भी मुलाकात की।

5 Feb 20242:12:33 PM

चंपई सोरेन ने विधानसभा में हासिल किया विश्वास मत

चंपई सोरेन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। उनके पक्ष में 47 वोट पड़े हैं। वहीं, विपक्ष में 29 वोट डाले गए हैं।

5 Feb 20241:02:16 PM

इनके एक एक षडयंत्र का जवाब वक्त आने पर दूंगा- हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि इनके एक एक षडयंत्र का जवाब वक्त आने पर दूंगा। कानून में रहकर कैसे गैरकानूनी काम किया जाता है, यह कोई इनकी संस्थाओं से सीखे।

5 Feb 202412:59:33 PM

करोड़ों डकार कर विदेश में बैठे हैं- हेमंत सोरेन

इनके लोग करोड़ों डकार कर विदेश में बैठे हैं। उनका बाल बांका करने की ताकत इनके पास नहीं है। ये केवल आदिवासियों, दलितों और बेगुनाहों पर अत्याचार करते हैं।

5 Feb 202412:58:46 PM

आदिवासी मुख्यमंत्री को कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया- हेमंत

हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासियों के विरुद्ध घृणा की ताकत इन्हें (बीजेपी) कहां से मिलती है, यह समझ से परे है। पहले भी झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री बने लेकिन उन्हें कभी भी कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया।

5 Feb 202412:55:50 PM

हेमंत ने भाजपा पर बोला हमला

हेमंत ने कहा कि बड़ी सुनियोजित तरीके से भाजपा उनके विरुद्ध षडयंत्र 2022 से ही कर रही थी। पकवान को सीधी आंच में पका रहे थे। बाद में अधूरे पके पकवान को ही अपने लिए परोस लिया। मुझे अपनी गिरफ्त में ले लिया।

5 Feb 202412:54:40 PM

हेमंत सोरेन ने ईडी पर बोला हमला

हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि मैने साढ़े आठ एकड़ जमीन हड़पी, ईडी इसे साबित करे तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा। यहां तक कि झारखंड छोड़ दूंगा। ईडी कुछ दस्तावेज हासिल नहीं कर सकी तो अब मेरी पत्नी और बच्चों का खाता ढूंढने में लगी है। आदिवासियों ने कभी सिर झुकाकर चलना नहीं सीखा। लेकिन जब सरसों में ही भूत हो तो कोई क्या करेगा?

5 Feb 202412:49:49 PM

हेमंत सोरेन ने सदन को किया संबोधित

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने आज सीएम चंपई सोरेन की सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य विधानसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी गिरफ्तारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी की रात को देश में पहली बार किसी सीएम को गिरफ्तार किया गया और मेरा मानना है कि इस घटना में राजभवन भी शामिल था।

5 Feb 202412:13:30 PM

झारखंड विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश

झारखंड विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया गया है। सीएम चंपई सोरेन का भाषण जारी है। उन्होंने कहा कि हेमंत बाबू हैं तो हिम्मत है।

5 Feb 202411:40:27 AM

सदन में केंद्र सरकार के खिलाफ हो रही नारेबाजी

हेमंत सोरेन अभिभाषण के दौरान सीट पर खड़े हो गए। सदन में सत्तापक्ष के विधायक केंद्र सरकार और भाजपा के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं। सत्तापक्ष के सारे विधायक खड़े होकर नारेबाजी कर रहे हैं।

5 Feb 202411:27:16 AM

विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने विधानसभा में अभिभाषण शुरू कर दिया है। अब थोड़ी देर में चंपई सोरेन अपना बहुमत साबित करेंगे।

#WATCH | Jharkhand Governor CP Radhakrishnan addresses the state assembly

Floor Test of CM Champai Soren-led government to prove their majority will be held today. pic.twitter.com/ERHPr5saEw

— ANI (@ANI) February 5, 2024

5 Feb 202411:19:41 AM

चंपई सोरेन बहुमत साबित करने के लिए विधानभसा पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बहुमत साबित करने के लिए विधानभसा पहुंच गए हैं। वहीं, उनके साथ सदन में हेमंत सोरेन और अन्य विधायक भी मौजूद हैं।

#WATCH | Jharkhand CM Champai Soren arrives at the State Assembly in Ranchi to participate in the floor test of his government to prove majority. pic.twitter.com/pOKtS2Rcxp

— ANI (@ANI) February 5, 2024

5 Feb 202411:03:54 AM

रांची में विधानसभा पहुंचे कांग्रेस-झामुमो के विधायक

झामुमो-कांग्रेस के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक शक्ति परीक्षण के लिए रांची में विधानसभा पहुंच गए हैं।

#WATCH | Jharkhand: MLAs of the JMM-led ruling alliance arrive at the State Assembly in Ranchi for the Floor Test. pic.twitter.com/TRac3cX4mI

— ANI (@ANI) February 5, 2024

5 Feb 202411:00:12 AM

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे विधानसभा

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन अपना बहुमत साबित करने के लिए सीएम चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के फ्लोर टेस्ट में भाग लेने के लिए रांची में राज्य विधानसभा में पहुंच चुके हैं।

#WATCH | Former Jharkhand CM Hemant Soren enters State Assembly in Ranchi to participate in the floor test of CM Champai Soren-led government to prove their majority. pic.twitter.com/L0tAqri0LN

— ANI (@ANI) February 5, 2024

5 Feb 202410:55:38 AM

हेमंत सोरेन को लेकर निकले ED अधिकारी

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को लेकर ईडी के अधिकारी रांची स्थित ईडी कार्यालय से निकल गए हैं। हेमंत सोरेन विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए सीएम चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के शक्ति परीक्षण में भाग लेंगे।

5 Feb 202410:41:19 AM

बस से विधानसभा के लिए रवाना हुए विधायक

झामुमो और कांग्रेस के विधायक विधानसभा के लिए रांची के सर्किट हाउस से रवाना हो गए हैं। वह बस से विधानसभा जा रहे हैं। बहुमत साबित करने के लिए सीएम चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट आज होगा।

#WATCH | Ranchi, Jharkhand: A bus arrives at Circuit House in Ranchi where MLAs of JMM-led ruling alliance are staying.

Floor Test of the Champai Soren-led government to prove their majority will be held in the Assembly today.#JharkhandFloorTest pic.twitter.com/W36qPzNohM

— ANI (@ANI) February 5, 2024

5 Feb 202410:29:57 AM

विधानसभा पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज बहुमत साबित करने के लिए सीएम चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले रांची में विधानसभा पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि जेएमएम अपने विधायकों से डरी हुई है और इसीलिए उन पर नजर रख रही है। बीजेपी ऐसा (विधायकों की खरीद-फरोख्त) जैसा कुछ भी गलत नहीं करती है। हम लोकतंत्र को दुकान नहीं बनाते हैं। जो लोग ऐसा करते हैं राजनीति पैसे और परिवार के लिए इस तरह का काम करती है।

#WATCH | Jharkhand BJP President Babulal Marandi arrives at the State Assembly in Ranchi ahead of the Floor Test of CM Champai Soren-led government to prove their majority today.

He says, “…JMM is scared of its MLAs and that is why they are keeping an eye on them. BJP does not… pic.twitter.com/V7AdGWUWBT

— ANI (@ANI) February 5, 2024

5 Feb 202410:26:51 AM

विधायकों को ले जाने के लिए पहुंची बस

एक बस रांची के सर्किट हाउस पहुंची है, जहां झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक ठहरे हुए हैं।