Latest News खेल राष्ट्रीय

Ind vs Eng Live Score बुमराह ने दिलाइ भारत को आखिरी सफलता भारत ने 106 रन से जीता मुकाबला


नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (Ind Vs Eng) के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है।

भारत की पहली पारी 396 रन पर समाप्त हुई। यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 209 रन की पारी खेली, जो उनके टेस्ट करियर की सबसे बेहतरीन पारी है। इंग्लैंड की पूरी टीम 253 रन पर पवेलियन लौट गई।

तीसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। टीम ने रोहित और यशस्वी का विकेट जल्द गंवा दिया। भारत ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 399 का लक्ष्य दिया।

हार्टली ने शानदार 4 विकेट लिए। इसके अलावा रेहान अहम ने 3 विकेट लिए। एंडरसन ने 2 और शोएब बशीर ने 1 विकेट अपने नाम किया। 399 रन की पीछा करने उथरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने 50 रन पर पहला विकेट गंवाया। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 1 विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 332 रन की जरूरत है।

Ind vs Eng 2nd Test Playing 11

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रिहान अहमद, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार।

5 Feb 20242:16:27 PM

Ind vs Eng Live Score: बुमराह ने हार्टली को किया क्लीन बोल्ड

बुमराह ने अपनी हवा में लहराती गेंद से हार्टली के ऑफ स्टंप को उखाड़ दिया और वे अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए। बारत ने 106 रन से मैच अपने नाम कर लिया।

5 Feb 20242:04:56 PM

Ind vs Eng Live Score: मुकेश कुमार ने शोएब बशीर को किया आउट

बशीर को मुकेश ने आउट करके पवेलियन भेज दिया है। भारत जीत से एक विकेट दूर है। इंग्लैंड का स्कोर 281 पर 9 विकेट है। टीम को जीत के लिए 118 रन की जरूरत है।

5 Feb 20241:50:04 PM

Ind vs Eng Live Score: जीत से दो कमद दूर भारत

भारत को जीत के लिए दो विकेट की जरूरत है और इंग्लैंड को 124 रन की। हार्टली 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। बशीर 0 पर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड का स्कोर 275 पर 8 विकेट है।

5 Feb 20241:40:11 PM

Ind vs Eng Live Score: फोक्स और हार्टली के बीच कमाल पार्टनरशिप

फोक्स और हार्टली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। फोक्स 31 और हार्टली 30 रन पर खेल रहे हैं।

इंग्लैंड का स्कोर 270 पर 7 विकेट है। टीम को जीत के लिए 129 रन की जरूरत है।

5 Feb 20241:17:01 PM

Ind vs Eng Live Score: जीत से 3 विकेट दूर टींम इंडिया

टीम इंडिया जीत से तीन विकेट की दूरी पर है। इंग्लैंड का स्कोर 246 पर 7 विकेट है। बेन फोक्स और हार्टली पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। जीत के लिए इंग्लैंड को 153 रन की जरूरत है। 

5 Feb 202412:55:22 PM

Ind vs Eng Live Score: बेन स्टोक्स लौटे पवेलियन

श्रेयस अय्यर ने बेन स्टोक्स को रन-आउट करके पवेलियन भेज दिया है। स्टोक्स 11 रन पर पवेलियन लौट गए हैं। इंग्लैंड का सातवां विकेट गिर गया है। इंग्लैंड का स्कोर 220 पर 7 विकेट है। इंग्लैंड को जीत के लिए 170 रन की जरूरत है।

5 Feb 202412:13:46 PM

Ind vs Eng Live Score: जीत से 4 विकेट दूर भारत

भारत को जीत के लिए 4 विकेट की जरूरत है। वहीं, इंग्लैंड को जीत के लिए 205 रन रन की जरूरत है और टीम के हाथ में 4 विकेट है। बेन स्टोक्स और बेन फोक्स पारी को संभाल रहे हैं।

इंग्लैंड का स्कोर 194 पर 6 विकेट है।

5 Feb 202411:31:29 AM

Ind vs Eng 2nd test Live Score: जॉनी बेयरस्टो लौटे पवेलियन

इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा। बुमराह ने बेयरस्टो का विकेट लेकर इंग्लैंड का छठा विकेट चटकाया। बेयरस्टो 26 रन पर पवेलियन लौट गए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 194 पर 6 विकेट है।

टीम को जीत के लिए 205 रन की जरूरत है।

5 Feb 202411:27:07 AM

Ind vs Eng Live Score: क्रॉली लौटे पवेलियन

क्रॉली को कुलदीप ने पवेलियन भेज दिया है। डीरएस रिव्यू के बाद भारत ने इंग्लैंड का पांचवां विकेट चटकाया। जैक क्रॉली 73 रन पर पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड का स्कोर 194 पर 5 विकेट है। 

5 Feb 202410:48:01 AM

Ind vs Eng Live Score: जो रूट लैट पवेलियन

जो रूट को अश्विन ने पवेलियन भेजा किया। रूट 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। क्रॉली 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इंग्लैंड का स्कोर 156 पर 4 विकेट है। जीत के लिए इंग्लैंड 243 रन दूर है।

5 Feb 202410:30:50 AM

Live Score Ind vs Eng: ओली पोप लौटे पवेलियन

अश्विन ने ओली पोप को आउट किया। अश्विन की गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार कैच लपका और पोप पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिर गया है। इंग्लैंड का स्कोर 132 पर 3 विकेट है।

टीम को जीत के लिए 267 रन की जरूरत है। 

5 Feb 202410:22:01 AM

Ind vs Eng Live Score: जीत से 274 रन दूर इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम जीत से 274 रन दूर है। टीम के लिए जैक क्रॉली ने दमदार अर्धशतक जड़ा है। क्रॉली 51 और ओली पोप 18 रन पर खेल रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 125 पर 2 विकेट है।

5 Feb 202410:06:29 AM

Ind vs Eng Live Score: अक्षर पटेल ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता

अक्षर पटेल ने रेहान अहमद का विकेट अपने नाम किया है। रेहान अहमद 23 रन पर पवेलियन लौट। इंग्लैंड का स्कोर 99 पर 2 हो गया है। अब क्रॉली के साथ ओली पोप आए हैं। 

5 Feb 20249:49:25 AM

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड को जीत के लिए 317 रन की जरूरत

इंग्लैंड को जीत के लिए 317 रन की जरूरत है। इंग्लैंड की ओर से रेहान अहमद और जैक क्रॉली पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। रेहान ने अक्षर पटेल को लगातार दो चौके है।

इंग्लैंड का स्कोर 82 रन पर 1 विकेट है।  

5 Feb 20249:33:07 AM

Ind vs Eng Live Score: क्रॉली और रेहान ने किया पारी का आगाद

जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पारी का आगाज किया है। क्रॉली 29 रन और रेहान 9 रन पर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 332 रन की 1 विकेट है।