News TOP STORIES झारखंड नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

Jharkhand : मुख्यमंत्री ने किया 2341 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन


 जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। वे करीब 2341 करोड़ की 230 योजनाओं का आनलाइन शिलान्यास व उद्घाटन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत किया गया है। एयरपोर्ट से सीधे बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत ढोल, नगाड़े व पारंपरिक नृत्व व रीजि रिवाज के साथ हुआ। वह यहां से 496 करोड़ की लागत से बनने वाले मानगो से साकची फ्लाईओवर और लगभग 397 करोड़ की लागत से बनने वाले 500 बेड के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के नए भवन का आनलाइन शिलान्यास किया। इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उनके पास कहने के लिए शब्द नहीं है। झारखंड सरकार को केंद्र ने लगातार परेशान किया है और इसका जवाब सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। मंत्री बन्ना ने कहा कि जमशेदपुर शहर की ऐसी जन कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया है, जिसके बारे में आज तक कोई सोच नहीं सका। उन्होंने कहा कि जब तक जमशेदपुर रहेगा तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम लिया जाता रहेगा। इस मौके पर इसके बाद वे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ परिवहन व कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानांद भोक्ता, विधायक रामदास सोरेन, समीर महंती, मंगल कालिंदी भी पहुंचे हैं।

भाजपा को सिर्फ लोग कैसे लड़े इसकी चिंता, विकास की नहीं : चंपई

झारखंड के परिवहन व कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा ने 20 साल से झारखंड को लूटने का काम किया। उसकी सोच सिर्फ यहीं रही कि यहां के लोग कैसे आपस में लडते रहे। विकास के बारे में सोचा तक नहीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विपरीत परिस्थितियों में भी ठीक इसके उलट काम कर रहे हैं। वे विकास के बारे में सोच रहे हैं। लोगों के बीच जा रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है एमजीएम के नए स्वरूप व मानगो से साकची तक फ्लाईओवर का शिलान्यास।