News TOP STORIES उत्तर प्रदेश कानपुर नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Kanpur में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब पलटने से 27 की मौत और कई घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक


कानपुर, साढ़ थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब  श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। इससे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। 

साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी शृद्धालू ट्रैक्टर-ट्राली से फतेहपुर में चंद्रिका देवी देवी मंदिर गए थे। ट्राली में करीब 50 लोग सवार थे। वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे तालाब में ट्राली पलट गई। हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों घायल बताए जा रहे है।

jagran

अपनों की मौत से स्वजन बेहाल

जानकारी पाकर कानपुर से भी कई अधिकारी मौके पर पहुंचे है। हालांकि राहत बचाव कार्य जारी है। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे है। अपनों की मौत से स्वजन का रो-राेकर बुरा हाल हो गया है।

 

फतेहपुर के चंद्रिका देवी मंदिर गए थे सभी

बताया जा रहा है कि कोरथा में बच्चे का मुंडन करने माता-पिता रिश्तेदारों संग गए थे। पिता ही ट्रैक्टर चला रहा था। बच्चे, माता और पिता तीनों की मौत से स्वजन में दुखों का पहाड़ टूट गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

सड़क हादसे में कई लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने क अधिकारियों को निर्देश दिए है।

एलएलआर अस्पताल में पहुंचा फोर्स

हादसे की जानकारी पाते ही पुलिस के अधिकारी हैलट अस्पताल पहुंच गए। लेकिन अभी तक एक सीएचसी से एक भी शव एलएलआर हैलट अस्पताल नहीं पहुंचा है।

मरने वालों की सूचना

1 मिथलेश कुर्था50पति रामसजीवन

2 केशकली पति देशराज

3 किरन

4 शिवनारायण पारुल पिता रामाधर

5 अंजली

6 रामजानकी

7 लीलावती पति रामदुलारे

8 गुड़िया

9 अनिता देवी पति बीरेंद्र सिंह

10 सान्वी पिता कल्लू

11 शिवम पिता कल्लू

12 नेहा पिता सुंदरलाल

13 मनिसा पिता रामदुलारे

14 ऊसा पति ब्रजलाल

15 गीता सिंह पति शंकर सिंह

16 रोहित पिता रालदुलारे

17 रवी पिता शिवराम

18 जयदेवी पति शिवराम

19 मायावती पति रामबाबू

20 सुनीता पिता प्रहलाद

21 सिवानी पिता स्व रामखिलावन

22 फूलमती पति स्व सियाराम

23 रानी पति रामशंकर