Latest News खेल

KYC Fraud में फंसे सचिन तेंदुलकर के साथी क्रिकेटर,


मुंबई, । पुलिस ने कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली हाल ही में साइबर अपराध का शिकार हुए, क्योंकि जालसाजों ने बैंक अधिकारियों के रूप में उनसे 1.13 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। विनोद कांबली के ‘नो योर कस्टमर’ (केवाईसी) विवरण को अपडेट करने के बहाने जालसाजों ने उनसे उनका बैंकिंग विवरण प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की और पिछले सप्ताह धोखाधड़ी वाले लेनदेन को अंजाम दिया।

बांद्रा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर विनोद कांबली के खाते में पैसे वापस कर दिए हैं। कांबली द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, जालसाजों ने उसे स्क्रीन शेयरिंग एप्लिकेशन ‘एनी डेस्क’ ऐप डाउनलोड करने को कहा। पुलिस फिलहाल उस खाताधारक का ब्योरा निकालने में लगी हुई है, जिसके खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया था। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है कि कौन इस फ्राड के पीछे है। विनोद कांबली साल 1991 से 2000 तक 17 टेस्ट और 104 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।