Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार

Lalu Yadav : जिस उड़नखटोला के कारण दंडित हुए लालू, उसी पर बैठ पलामू से पटना के लिए उड़े


मेदिनीनगर (पलामू), । Lalu Yadav News राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तीन पलामू में रहने के बाद बुधवार 11 बजे हेलिकाप्टर से बिहार की राजधानी पटना के लिए उड़ान भरी। इससे पहले सुबह 7:35 में पलामू कोर्ट के एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट के मजिस्ट्रेट सतीश कुमार मुंडा की अदालत में आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हाजिर हुए। अदालत ने डेढ़ माह की सजा के साथ छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद अदालत ने लालू को छोड़ दिया। अदालत से मुक्ति मिलने के बाद लालू पलामू सर्किट हाउस पहुंचे। राजद नेताओं के साथ मिलने-जुलने के बाद चियांकी हवाईअड्डा के लिए निकल गए। वहां पहले से हेलिकाप्टर इंतजार कर रहा था। लालू के साथ जयप्रकाश यादव और भोला यादव को लेकर हेलिकाप्टर करीब 11 बजे पटना के लिए उड़ गया।

 

क्या है मामला

लालू पर 2009 में झारखंड के गढ़वा जिले में आदर्श चुनाव आचार संहित उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। गढ़वा के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी सुभाष सिंह ने लालू प्रसाद यादव व हेलीकॉप्टर के चालक के विरुद्ध गढ़वा थाना में नामजद प्राथमिकी गढ़वा थाना कांड संख्या 101/2009 तिथि 7 अप्रैल 2009 को दर्ज कराया था। लालू यादव पर आरोप था कि दिनांक 7 अप्रैल 2009 को 12:53 बजे दिन में गढ़वा गोविंद हाई स्कूल के मैदान में वे बिना अनुमति के राष्ट्रीय जनता दल का आम सभा आयोजन में हेलीकॉप्टर उतारे थे। तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए थे। इस मामले में लालू प्रसाद यादव ने आज अदालत में अपना दोष स्वीकार किया।