Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Lok Sabha : असम के दो कांग्रेस MLA ने बढ़ाई आलाकमान की टेंशन, कार्यकारी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा


गुवाहाटी। असम कांग्रेस के दो विधायक ने आज आलाकमान की टेंशन बढ़ा दी है। कांग्रेस के विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने बसंत दास के साथ आज (14 फरवरी) असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी कलह की खबरें लगातार सामने आ रही है। इससे पहले आज कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा।

विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। वहीं उन्होंने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली।