News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Lok Sabha Election : दिल्ली की सातों सीटों पर 11 बजे तक हुआ 2169 मतदान उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा वोटिंग


कम लोग ले रहे ई-रिक्शा पिक एंड ड्रॉप की सुविधा

पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में निर्वाचन विभाग द्वारा बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा की गई है, लेकिन ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि एप से मिलने वाली इस सुविधा का बहुत ही कम लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में ई-रिक्शा चालक जरूरतमंदों के व्यक्तिगत आग्रह पर खुद ही उनकी मदद कर रहे हैं।

25 May 202412:06:59 PM

पश्चिमी दिल्ली में खराब हुआ वीवीपैट

पश्चिमी दिल्ली में बूथ संख्या 292 में वीवीपैट खराब हो गया, इसे उसी समय बदल दिया गया था। पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन अधिकारी डॉ. किन्नी सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे 292 बूथ पर ईवीएम वीवीपैट खराब हो गए थे। इन्हें बदल दिया गया है, मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।

25 May 202411:43:22 AM

दिल्ली में 11 बजे तक पड़े इतने प्रतिशत वोट

चांदनी चौक- 18.55%
पूर्वी दिल्ली- 22.41%
नई दिल्ली- 19.18%
उत्तर-पूर्वी दिल्ली- 24.49%
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली- 22.67%
दक्षिणी दिल्ली- 21%
पश्चिमी दिल्ली- 21.56%

25 May 202411:19:36 AM

भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने डाला वोट

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में क्लीनस्वीप करेगी।

25 May 202411:17:37 AM

भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने डाला वोट

वरिष्ठ भाजपा नेता और रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने पत्नी के साथ वोट डाला और जनता से भारी संख्या में वोट करने की अपील की।

25 May 202411:16:18 AM

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने परिवार समेत डाला वोट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह करीब 11 बजे सिविल लाइंस स्थित अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे और परिवार समेत वोट किया।

25 May 202410:15:13 AM

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी ने किया मतदान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। राहुल गांधी द्वारा आम आदमी पार्टी को वोट देने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, “हम अपने संविधान और लोकतंत्र के लिए वोट डाल रहे हैं… मुझे इस बात पर गर्व है।”

25 May 202410:05:06 AM

LIVE Delhi Lok Sabha Election 2024 सोनिया गांधी और राहुल ने किया मतदान

 कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली।

25 May 20249:41:09 AM

Delhi Lok Sabha Chunav live voting: अब तक कहां कितना हुआ मतदान

  • दिल्ली में पहले दो घंटे में 8.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।
  • पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में अब तक 8.82 प्रतिशत मतदान हुआ है।
  • उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में अभी तक सबसे अधिक मतदान 10.15 प्रतिशत हुआ है

25 May 20249:37:58 AM

Delhi Lok Sabha Election 2024: देवेंद्र यादव बोले- अच्छे मार्जिन से जीतेंगे गठबंधन के सभी उम्मीदवार

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव में अपने परिवार के साथ समयपुर बादली के राजकीय बालिका विद्यालय में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, “अपना वोट लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस लड़ाई में गठबंधन के सभी उम्मीदवार भी अच्छे मार्जिन से जीतेंगे। यादव ने बताया कि बीते 20 दिनों के दौरान कांग्रेस ने देश की नाकाम भाजपा सरकार को एक्सपोज करने की काफी कोशिश की है। उन्होंने दिल्लीवासियों से भी संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।”

25 May 20249:16:33 AM

Delhi Lok Sabha Chunav 2024: सौरभ भारद्वाज ने किया मतदान

दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। साथ ही लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

25 May 20249:10:01 AM

Delhi Lok Sabha Chunav live voting: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डाला वोट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया और लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।

25 May 20248:48:09 AM

LIVE Delhi Lok Sabha Election 2024: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने डाला वोट

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और उनकी पत्नी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

25 May 20248:37:43 AM

आतिशी ने की लोगों से वोट करने की अपील

लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, “मैं अभी वोट डालकर आई हूं। मैं दिल्ली के सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे आएं और वोट डालें।”

25 May 20248:24:24 AM

मैं 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीतूंगा, कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज का दावा

उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने कहा, “हर कोई जानता है कि आप-कांग्रेस गठबंधन में हैं। मैं 1.5 महीने से प्रचार कर रहा हूं। मैं आपको बता सकता हूं कि मैं 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीतूंगा।”

25 May 20248:04:36 AM

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने डाला वोट

दक्षिण दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोगों के दिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष स्नेह हैं। वह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।”

25 May 20247:59:48 AM

Delhi Lok Sabha Chunav 2024: गौतम गंभीर ने डाला वोट

भाजपा नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

25 May 20247:51:48 AM

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने किया मतदान

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मयूर विहार फेज-1 स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। भाजपा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से हर्ष मल्होत्रा को मैदान में उतारा है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने कुलदीप कुमार को मैदान में उतारा है।

25 May 20247:48:49 AM

विकसित भारत के लिए करें वोट- बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज और उनके पिता स्वराज कौशल ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि वे विकसित भारत के लिए वोट डालने के अपने अधिकार का प्रयोग करें।”

25 May 20247:37:10 AM

दिल्ली पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े प्रबंध

लोकसभा चुनाव के लिए राजधानी में शनिवार को मतदान हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर जरूरत के हिसाब से पर्याप्त संख्या में अर्द्ध सैनिक बलों, होमगार्ड, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों व जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही लगभग 150 ड्रोन से मतदान केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।

25 May 20247:30:08 AM

हम दिल्ली में हैट्रिक लगाएंगे- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोगों से वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा, “भारत में राजनीतिक चेतना बहुत अधिक है। अपनी उदासीनता छोड़ें… मुद्दे बहुत स्पष्ट हैं, मुद्दे विकास के बारे में हैं, लेकिन विपक्ष असल मुद्दों से भटक चुका है। हम दिल्ली में हैट्रिक लगाएंगे।”

25 May 20247:26:40 AM

भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने किया मतदान

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कुलदीप कुमार को मैदान में उतारा है।

25 May 20247:17:50 AM

बांसुरी स्वराज ने झंडेवाला मंदिर में की पूजा

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने झंडेवाला मंदिर में पूजा की। इस सीट से आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है। इस दौरान बांसुरी स्वराज ने कहा, “आज लोकतंत्र का महापर्व है। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि वे घरों से बाहर आएं और अपना वोट डालें। मैं यहां झंडेवाली माता का आशीर्वाद लेने आई हूं और फिर वोट डालूंगी।”

25 May 20247:11:08 AM

किराड़ी के प्रेम नगर में मतदाताओं की लगी लंबी लाइन

बाहरी दिल्ली में भी मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। किराड़ी के प्रेम नगर स्थित जॉनी पब्लिक स्कूल के बाहर मतदान करने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है।

24 May 20248:26:50 PM

बैलेट यूनिट और वीवीपैट निर्धारित समय से पहले रहेगी तैयार

शनिवार सुबह पोलिंग पार्टी ईवीएम में बैलेट यूनिट और वीवीपैट कनेक्ट कर निर्धारित समय से पहले तैयार रहेगी, ताकि समय पर मतदान शुरू हो सके। दिल्ली के सीईओ पी. कृष्णमूर्ति ने कहा कि दिल्ली में 70 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इसका संचालन महिला मतदान कर्मी करेंगी। 70 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं और पहली बार प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में एक मतदान केंद्र का पूर्ण संचालन दिव्यांग कर्मचारी करेंगे।

24 May 20246:36:39 PM

पोलिंग पार्टियां रात में मतदान केंद्रों पर ही ठहरेंगी

एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी सहित पांच कर्मचारी होंगे। कुछ अतिरिक्त कर्मचारी रिजर्व में हैं, इनके अलावा वालेंटियर, द्विभाषिया सहित एक लाख से अधिक कर्मचारी तैनात रहेंगे। पोलिंग पार्टी ईवीएम के साथ शुक्रवार शाम को मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी और रात में वहीं ठहरेंगी।

24 May 20246:33:33 PM

68205 कर्मचारी रहेंगे तैनात

एक करोड़ 52 लाख एक हजार 936 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। दिल्ली में 2,627 जगहों पर 13,641 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों में 68,205 कर्मचारी तैनात रहेंगे।

24 May 20246:32:52 PM

कल होगा मतदान

शनिवार को दिल्ली में मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम छह बजे तक चलेगा। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए कुल 162 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।