News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

Maharashtra : उद्धव ठाकरे की बागी विधायकों से भावुक अपील, बोले- परिवार के मुखिया के रूप में आपकी भावनाओं का करता हूं सम्मान


 

नई दिल्ली, एजेंसी। महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक होगी। सीएम उद्धव ठाकरे इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिरकत करेंगे। वहीं, इस बीच भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने महाराष्ट्र के सियासी संकट पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति अभी अस्थिर है। एमवीए सरकार अल्पमत में है। साथ ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखा है। राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 22-24 जून तक राज्य सरकार द्वारा जारी सभी सरकारी प्रस्तावों और परिपत्रों की पूरी जानकारी प्रदान करने के लिए कहा है।

  • 03:46 PM, 28 Jun 2022

    विधायक सुहास कांडे ने की शिवसैनिकों से अपील

    शिवसेना विधायक सुहास कांडे से जब पूछा गया कि क्या वह एकनाथ शिंदे को छोड़कर किसी और के संपर्क में हैं। इस पर उन्होंने कहा हम जनता और शिवसैनिकों से अनुरोध करते हैं कि इस तरह की अफवाहों और गलत सूचनाओं को फैलाने में न पड़ें।

  • 03:45 PM, 28 Jun 2022

    महाराष्ट्र के सियासी संकट पर बोले शिवसेना विधायक सुहास कांडे

    गुवाहाटी में मौजूद शिवसेना विधायक सुहास कांडे ने सियासी घटनाक्रम पर बयान दिया। उन्होंने कहा हम अपनी मर्जी से एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी आए हैं। वह बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा को ईमानदारी से आगे बढ़ा रहे हैं।

    03:42 PM, 28 Jun 2022

    CM उद्धव ठाकरे की बागी विधायकों से भावुक अपील

    CM उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों से भावुक अपील की है। सीएम ने विधायकों से अपील करते हुए कहा कि आप आओ हम मिलकर चर्चा करेंगे। आप में से कई लोग हमारे संपर्क में हैं, आप अभी भी दिल से शिवसेना में हैं, कुछ विधायकों के परिवार के सदस्यों ने भी मुझसे संपर्क किया है और अपनी भावनाओं से मुझे अवगत कराया है। शिवसेना के परिवार के मुखिया के रूप में मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं।

  • 03:34 PM, 28 Jun 2022

    शिवसेना को कमजोर करने की कोशिश की गई- उदय सामंत

    शिवसेना के बागी नेता उदय सामंत ने कहा मैं गुवाहाटी आया हूं क्योंकि मैं उन लोगों की साजिशों से थक गया हूं, जो पिछले कुछ दिनों से शिवसेना को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस-एनसीपी के घटक दलों ने संभाजी छत्रपति को राज्यसभा चुनाव में चुने जाने से रोकने की कोशिश की।

  • 03:26 PM, 28 Jun 2022

    संकट में वंशवादी राजनीति!

    महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच एक बार फिर परिवारवाद व वंशवादी राजनीति पर चर्चा शुरु हो गई है। हाल के दिनों में बदलते राजनीतिक परिदृश्य में कई पारिवारवादी पार्टियों पर संकट के बादल दिखाई दे रहे है। महाराष्ट्र की सियासी घटनाक्रमों को देखें तो सबसे ज्यादा खतरा ठाकरे परिवार की सियासत पर पड़ता नजर आ रहा है। हालांकि, केवल महाराष्ट्र ही नहीं उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब और दिल्ली तक देश के कई बड़े सियासी परिवार संकट में फंसे नजर आ रहे हैं।

     

    02:54 PM, 28 Jun 2022

    ED ने शिवसेना नेता संजय राउत को भेजा दूसरा समन

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना नेता संजय राउत को दूसरा समन भेजा है। जिसमें उन्होंने भूमि घोटाला मामले में 1 जुलाई को उनके सामने पेश होने का निर्देश दिया है।

  • 02:34 PM, 28 Jun 2022

    हमारे प्रवक्ता होंगे दीपक केसरकर- एकनाथ शिंदे

    शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बताया कि हमारे प्रवक्ता दीपक केसरकर हैं, वह आपको सारी जानकारी देंगे। वह आपको हमारे स्टैंड और भूमिका के बारे में बता रहे हैं। हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के बारे में बात कर रहे हैं और हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

  • 02:14 PM, 28 Jun 2022

    अब शाम पांच बजे होगी महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक

    महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक अब शाम 5 बजे होगी। सीएमओ ने यह जानकारी दी।

  • 02:13 PM, 28 Jun 2022

    दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट छाया हुआ है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

  • 02:08 PM, 28 Jun 2022

    विधायक हमारे साथ हैं- एकनाथ शिंदे

    एकनाथ शिंदे ने कहा कि गुवाहाटी में कोई विधायक नहीं दबा है। यहां सब खुश हैं। विधायक हमारे साथ हैं। अगर शिवसेना कहती है कि यहां मौजूद विधायक उनके संपर्क में हैं, तो उन्हें नामों का खुलासा करना चाहिए।

  • 02:06 PM, 28 Jun 2022

    हम शिवसेना में हैं- एकनाथ शिंदे

    असम की राजधानी गुवाहाटी में ठहरे हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम शिवसेना में हैं। हम शिवसेना को आगे ले जा रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

  • 01:38 PM, 28 Jun 2022

    संजय राउत बोले- 10 लोगों ने किया एक शिवसैनिक पर हमला

    शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि 10 लोगों ने एक शिवसैनिक पर हमला कर दिया। उसकी हालत ठीक है। ऐसे शिवसैनिकों की वजह से ही हमारी पार्टी बुलंदी पर है। जो शिवसेना के टिकट पर निर्वाचित हुआ और गुवाहाटी में बैठा है, उसने अपने समर्थकों के माध्यम से हमारे शिवसैनिक पर हमला करवाया है।

  • 01:27 PM, 28 Jun 2022

    शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का दावा

    महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बीच बागी शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बागी विधायकों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के विद्रोही खेमे के 15 से 20 विधायकों ने शिवसेना से संपर्क किया और पार्टी से उन्हें गुवाहाटी से मुंबई वापस लाने का आग्रह किया है।

  • 01:13 PM, 28 Jun 2022

    ईडी ने आवेदन को मंजूर किया- संजय राउत के वकील

    शिवसेना नेता संजय राउत के वकील ने बताया कि हमने ईडी के समक्ष रिपोर्ट करने के लिए कुछ समय की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया था और इसे मंजूर कर लिया गया है। हमने ईडी के सामने दस्तावेज पेश करने के लिए 13-14 दिन का समय देने की मांग की थी।

  • 01:11 PM, 28 Jun 2022

    वर्चुअली तौर पर बैठक में शामिल होंगे सीएम उद्धव

    सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम आज कैबिनेट की बैठक में उपस्थित नहीं होंगे। सीएम वर्चुअली तौर पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होने की संभावना है, क्योंकि वह कोविड पाजिटिव हैं।

  • 12:57 PM, 28 Jun 2022

    गुवाहाटी में लगे पोस्टरों को हटाया

    असम में लगे बालासाहेब ठाकरे, एकनाथ शिंदे और आनंद दिघे के पोस्टरों को आज हटा दिया गया है। कल गुवाहाटी में रेडिसन ब्लू होटल और सोमनाथ मंदिर के मार्ग पर ये पोस्टर लगाए गए थे।

  • 12:38 PM, 28 Jun 2022

    एमवीए सरकार अल्पमत में है- प्रवीण दरेकर

    भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने महाराष्ट्र के सियासी संकट पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति अभी अस्थिर है। एमवीए सरकार अल्पमत में है। वे प्रतिदिन 200-300 जीआर जारी कर रहे हैं। मैंने इसके बारे में राज्य के राज्यपाल से अनुरोध किया है और उन्होंने सरकार से इसकी जांच करने को कहा है।

  • 12:22 PM, 28 Jun 2022

    गुवाहाटी में लगे बागी विधायकों के विरोध में पोस्टर

    असम के गुवाहाटी में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस द्वारा पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें लिखा है कि “सारा देश देख रहा है, गुवाहाटी में छुपे गद्दारों को, माफ नहीं करेगा जनता ऐसे फर्जी मक्करों को”। बता दें कि महाराष्ट्र के बागी विधायक शहर के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं।

  • 12:19 PM, 28 Jun 2022

    हमें अभी बहुमत साबित करने की जरूरत नहीं- भाजपा नेता

    भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि हमें अभी बहुमत साबित करने की जरूरत नहीं है। हम एमवीए के घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि उनके पास नंबर है या नहीं।

  • 12:11 PM, 28 Jun 2022

    भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार का बयान

    भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने राज्य के सियासी संकट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमने कल भी स्पष्ट किया था कि आने वाले दिनों में इसकी आवश्यकता होगी तो इसे ध्यान में रखते हुए कोर टीम की एक और बैठक करेंगे। हम विचार-विमर्श करेंगे और निर्णय लेंगे। अभी हम वेट एंड वाच मोड में हैं।

  • 11:55 AM, 28 Jun 2022

    दोपहर 2:30 बजे होगी महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक

    महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर कैबिनेट बैठक बुलाई है। दोपहर 2:30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। सीएम उद्धव ठाकरे इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिरकत करेंगे।

  • 11:43 AM, 28 Jun 2022

    ईडी दफ्तर पहुंचे संजय राउत के वकील

    शिवसेना सांसद संजय राउत के वकील मुंबई में ईडी कार्यालय पहुंचे। वह संजय राउत को भूमि घोटाला मामले में आज के बजाय किसी और दिन पेश होने के लिए एजेंसी से समय मांगेंगे।

  • 11:18 AM, 28 Jun 2022

    भाजपा के पास सरकार बनाने का मौका!

    महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच भाजपा के पास एक बड़ा मौका है। बागी विधायकों के बगैर महाराष्ट्र विधानसभा में बहुत का आंकड़ा 145 के बजाय 125 हो जाएगा। जबकि भाजपा के पास इस समय निर्दलीय एवं छोटे दलों को मिलाकर 129 विधायक हैं। इसलिए भाजपा को बिना कुछ किए ही सरकार गिराने का अवसर मिल सकता है।

  • 11:01 AM, 28 Jun 2022

    एकनाथ शिंदे गुट करेगा अहम बैठक

    सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे गुट आज दोपहर अहम बैठक करेगा। इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।

  • 10:42 AM, 28 Jun 2022

    एकनाथ शिंदे ने बुलाई बागी विधायकों की बैठक

    महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच एकनाथ शिंदे गुट ने गुवाहाटी में बागी विधायकों की बैठक बुलाई है। खबरों की मानें तो इस बैठक में एकनाथ शिंदे गुट महाराष्ट्र में भाजपा के साथ सरकार बनाने पर मंथन कर सकता है।

  • 10:34 AM, 28 Jun 2022

    शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान

    शिवसेना सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायकों को जारी किए गए अयोग्यता नोटिस का जवाब दाखिल करने की अनुमति देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके लिए 11 जुलाई तक वहां (गुवाहाटी में) आराम करने का आदेश है। महाराष्ट्र में उनके लिए कोई काम नहीं है।

  • 10:03 AM, 28 Jun 2022

    शिंदे गुट के साथ जा सकते हैं एक और विधायक- सूत्र

    सूत्रों की मानें तो शिवसेना के एक और विधायक शिंदे गुटे के साथ जा सकते हैं।

  • राज्यपाल ने मांगा सरकारी आदेशों का विवरण

    महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखा है। राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 22-24 जून तक राज्य सरकार द्वारा जारी सभी सरकारी प्रस्तावों और परिपत्रों की पूरी जानकारी प्रदान करने के लिए कहा है। प्रवीण दारेकर ने जल्दबाजी में निर्णय लेने और जीआर जारी किए जाने की शिकायत की थी।

  • 09:00 AM, 28 Jun 2022

    ईडी के सामने पेश नहीं होंगे संजय राउत

    संजय राउत को पात्रा चाल जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए ईडी का समन मिला है। हालांकि, राउत ने कहा है कि वह आज (मंगलवार) पेश नहीं हो पाएंगे।

  • 08:33 AM, 28 Jun 2022

    संजय राउत का बागियों पर हमला

    शिवसेना नेता संजय राउत ने बागी विधायकों पर निशाना साधा है। उन्होंने एक तस्वीर को शेयर किया। इसमें लिखा है कि जहालत एक किस्म की मौत है और जाहिल लोग चलती फिरती लाशें।

  • 08:13 AM, 28 Jun 2022

    बागी विधायकों की नैतिकता की परीक्षा लेनी चाहिए- आदित्य ठाकरे

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि फ्लोर टेस्ट से पहले शिवसेना के बागी विधायकों की नैतिकता की परीक्षा लेनी चाहिए। सीआरपीएफ, सेना उस होटल में तैनात है, जहां बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। उन्हें कश्मीरी पंडितों के लिए तैनात किया जाना चाहिए।

  • 08:10 AM, 28 Jun 2022

    देखो और इंतजार करो की नीति पर चलेगी भाजपा

    सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि पार्टी ने देखो और इंतजार करो की नीति पर चलने का फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोई जरूरत नहीं है। शिंदे गुट बहुमत में है।