News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Maharashtra : गोवा से मुंबई पहुंचे एकनाथ शिंदे, थोड़ी देर में महाराष्ट्र के राज्यपाल से करेंगे मुलाकात


नई दिल्ली, महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, एकनाथ शिंदे व देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के राज्यपाल से दोपहर 3 बजे मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह सरकार बनाने का दावा कर पेश सकते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक अभी भी गोवा में हैं, लेकिन मैं आज मुंबई जा रहा हूं। वहीं, शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कल सीएम उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था। हमने किसी भी तरह के जश्न में शामिल नहीं हुए, क्योंकि उन्हें हटाना हमारा इरादा नहीं था। हम अभी भी शिवसेना में हैं और उद्धव ठाकरे को चोट पहुंचाना और उनका अपमान करना हमारा इरादा नहीं है।

  • 03:23 PM, 30 Jun 2022

    उद्धव ठाकरे से मिले कांग्रेस नेता

    महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं और विधायकों ने आज मुंबई के मातोश्री में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। बता दें कि उद्धव ठाकरे ने कल राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

  • 03:20 PM, 30 Jun 2022

    देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचे एकनाथ शिंदे

    गोवा से मुंबई पहुंचे एकनाथ शिंदे भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच मुलाकात जारी है।

  • 02:18 PM, 30 Jun 2022

    महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर बोले सीएम भूपेश बघेल

    महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। साम-दाम, दंड-भेद के माध्यम से सरकार गिराने में वो (भाजपा) लगे थे और उसमें उनको सफलता मिली। मुझे लगता है कि ये प्रजातंत्र के लिए उचित नहीं है।