Latest News झारखंड धनबाद रांची राष्ट्रीय

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बोले- अग्निपथ योजना के नाम पर ठगा जा रहा है देश के युवाओं को


धनबाद: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी बनने के बाद पहली बार धनबाद पहुंचने पर एहसान अहमद खान का गुरुवार को कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। युवा कांग्रेस के साथ-साथ कांग्रेस के नेता भी इस मौके पर जुटे। एहसान दिल्ली से धनबाद ट्रेन से पहुंचे थे।

रेलवे स्टेशन पर उतरते ही युवाओं एवं समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के बीच फूलों का माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। स्टेशन से निकलने के बाद बिनोद बिहारी महतो, श्रमिक चौक, सुभाषचंद्र बोस, भगवान विरसा मुंडा, डॉक्टर भीम राव आंबेडकर, जेपी चौक, पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही झरिया में भी युवाओं ने कतरास मोड़, चौथाई कुल्ही एवं इंदिरा चौक पर माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एहसान अहमद ने कहा कि आज राहुल गांधी की सोच के कारण ही एक साधारण परिवार का लड़का कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बन पाया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के शासन में युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। अग्निपथ योजना को लेकर यहां के युवा को ठगा जा रहा है।

राज्‍य में ही युवाओं के लिए रोजगार की करेंगे व्‍यवस्‍था

एहसान ने कहा कि राज्य सरकार से मिलकर युवाओं के लिए झारखंड में ही रोजगार की व्यवस्था करने एवं रोजगार देने की कोशिश करेंगे। राज्य के युवाओं के लिए राज्य सरकार से भी मांग होगी। धनबाद की जनता के लिए हर सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहेंगे।