Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Maharashtra : संजय राउत का दावा- मुंबई लौटते ही साथ आएंगे बागी विधायक, पैसे के बल पर कोई नहीं कर सकता शिवसेना को हाइजैक


 

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि हमें यकीन है कि एक बार (बागी) विधायक मुंबई वापस आ जाएंगे, वे फिर से हमारे पक्ष में लौट आएंगे। साथ ही उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मैं देवेंद्र फडणवीस (भाजपा नेता) को सलाह दूंगा कि इस मामले में शामिल न हों और जो कुछ भी उनकी गरिमा के लिए बचा है, उसे बचाएं। हम चुनाव में एक-दूसरे को देखेंगे।

राउत बोले- शिवसेना को कोई हाईजैक नहीं कर सकता

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमारी आज की कार्यकारिणी की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। इस बैठक में कई निर्णय होंगे। ये पार्टी राज्य और देश में बहुत बड़ी पार्टी है। इस पार्टी को बनाने में बालासाहेब जी, उद्धव जी और सभी कार्यकर्ताओं ने खून-पसीना बहाया है। इस पार्टी पर कोई आसानी से डाका नहीं डाल सकता है। केवल पैसे के दम पर कोई पार्टी नहीं खरीद सकता है। अभी जो संकट है उसे हम संकट नहीं मानते बल्कि ये हमारे लिए पार्टी विस्तार का बहुत बड़ा मौका है।