Latest News करियर राष्ट्रीय

Maharashtra SSC Results 2022: महाराष्ट्र में दसवीं की परीक्षाएं खत्म


नई दिल्ली, । Maharashtra SSC Results 2022: महाराष्ट्र में दसवीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Maharashtra State Board of Secondary & Higher Secondary Education) की ओर से आयोजित होने वाली एसएससी बोर्ड की परीक्षाएं 15 मार्च, 2022 को शुरू हुईं थीं और हाल ही में 4 अप्रैल, 2022 तक चली थीं। पिछले वर्षों में आई महामारी कोरोना के चलते यह परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं, लेकिन इस बार स्थिति बेहतर होने की वजह से राज्य में ऑफ़लाइन मोड में परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। इसके तहत, अधिकांश परीक्षाओं के लिए पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक शुरू हुई। वहीं दूसरे हाफ की शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक था।

 

वहीं अब चूंकि SSC परीक्षा समाप्त हो चुकी हैं। अब ऐसे में स्टूडेंट्स को इंतजार होगा कि नतीजे कब जारी होंगे। वहीं इस संबंध में ताजा अपडेट की मानें तो महाराष्ट्र बोर्ड जल्द ही मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके अलावा, MSBSHSE जुलाई 2022 में कक्षा 10 के परिणाम जारी करेगा। यह जानकारी महाराष्ट्र राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Maharashtra State Education Minister Varsha Gaikwad) ने ट्विटर के माध्यम से दी थी कि SSC के परिणाम जुलाई के दूसरे सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे।