Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय साप्ताहिक

Merry Christmas 2021: क्रिसमस का ये प्यारा त्यौहार,जीवन में लाए खुशियां अपार


Merry Christmas 2021: आज 25 दिसंबर को पूरी दुनिया हर्ष और उल्लास के साथ क्रिसमस मना रही है। लोग क्रिसमस के त्योहार का इंतजार पूरे साल बेसब्री से करते हैं। हमारे देश में भी खासकर ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों में क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह है। आज लोगों ने अपने घरों, चर्चों में क्रिसमस मनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि लोग कोरोना महामारी के चलते इस साल भी एहतियात के साथ क्रिसमस मना रहे हैं । लेकिन क्रिसमस को लेकर लोगों में उमंग और उत्साह है। सभी गिरजाघरों में रात की प्रेयर की जाएगी। बच्चें सैंटा क्लाज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  ऐसे में आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को क्रिसमस के बधाई संदेश भेज कर उनकी खुशियों में शामिल हो सकते हैं।

क्रिसमस 2021 के शुभकामना संदेश

1- क्रिसमस का ये प्यारा त्यौहार

जीवन में लाए खुशियां अपार,

सैंटा क्लॉज आए आपके द्वार

शुभकामनाएं हमारी करे स्वीकार!!

Merry Christmas 2021 !!

2- देवदूत बनके कोई आएगा,

सारी आशाएं तुम्हारी, पूरी करके जायेगा,

क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,

तौफे खुशियों के दे जायेगा!

Merry Christmas 2021

3- लो आ गया जिसका था इंतज़ार,

सब मिल कर बोलो यार,

दिसम्बर में लाया क्रिसमस बहार,

मुबारक हो तुमको क्रिसमस मेरे यार!

Merry Christmas 2021

4-सबके दिलो में हो सबके लिए प्यार,

आने वाला हर दिन लाए खुशियों का त्योहार,

इस उम्मीद के साथ आओ भुलाकर सारे गम,

क्रिसमस का हम सब करे वेलकम।

Happy Christmas 2021!