Latest News मनोरंजन

नकुल मेहता के बाद अब टीवी का ये बड़ा एक्टर आया कोरोना वायरस की चपेट में,


नई दिल्ली, । कोरोना वायरस एक बार फिर से अपने पैर पसारता नजर आ रहा हैं कोविड की दूसरी लहर की शांति के बाद अब फिर से धीरे-धीरे इसकी तीसरी लहर अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। इसके चपेट में ​बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी आते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब कोरोना की चपेट में टीवी के जाने माने एक्टर और होस्ट अर्जुन बिजलानी भी आ चुके हैं। हाल ही में एक्टर नकुल मेहता भी कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। वहीं अर्जुन के कोविड पॉजिटिव होने की खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। अर्जुन ने खुद के पॉजिटिव होने की खबर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।

एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को खुद के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके कोरोना को गाना डेडिकेट किया है। अर्जुन शुक्रवार को कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं पॉजिटिव होने के बाद अर्जुन ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे ‘एक मैं हूं और एक तू’ गाना चल रहा है।