News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Mizoram :जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने मिजोरम में मारी बाजी 27 सीटों पर हासिल की जीत; मिजो नेशनल फ्रंट 10 सीटों पर आगे


Mizoram : मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मिजोरम की 40 विधानसभा पर 7 नवंबर को चुनाव संपन्न हुए थे। हालांकि, पहले मिजोरम में मतगणना 3 दिसंबर को होनी थी, लेकिन चुनाव आयोग ने 4 दिसंबर तक के लिए मतगणना को स्थगित कर दिया था।

बता दें कि मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट, जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है।

पार्टियां-                  सीटों पर बढ़त 

मिजो नेशनल फ्रंट-         11

जोरम पीपुल्स मूवमेंट-     27

बीजेपी-                         02

कांग्रेस-                          01

चुनाव आयोग के अनुसार, जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 27 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। मिजो नेशनल फ्रंट सात सीटों पर बाजी मार ली है। वहीं, दो सीट पर भाजपा जीत चुकी है।

4 Dec 20231:25:41 PM

Mizoram Election Results 2023 LIVE: जोरम पीपुल्स मूवमेंट कार्यालय में जश्न जारी

Mizoram Election Results 2023 LIVE: आइजोल में जोरम पीपुल्स मूवमेंट कार्यालय में जश्न जारी है क्योंकि पार्टी राज्य में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। पार्टी ने अब तक 19 सीटें जीत ली हैं और 8 सीटों पर आगे चल रही है।

#WATCH | Mizoram Elections | Celebrations continue at the Zoram Peoples Movement (ZPM) office in Aizawl as the party looks all set to form the government in the state.

The party has won 19 seats and is leading on 8 seats so far – securing 27 of the total 40 seats. pic.twitter.com/IV57wMjJs7

— ANI (@ANI) December 4, 2023

4 Dec 202311:34:40 AM

Mizoram Election Results 2023 LIVE: जोरम पीपुल्स मूवमेंट के कार्यकर्ता मना रहे जश्न

जोरम पीपुल्स मूवमेंट के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राज्य चुनाव में पार्टी द्वारा आरामदायक बढ़त दर्ज करने के बाद सेरछिप में जश्न मनाना शुरू कर दिया है। फिलहाल पार्टी 2 सीटें जीत चुकी है और कुल 40 सीटों में से 24 पर आगे चल रही हैं।

#WATCH | #MizoramElections2023 | ZPM (Zoram Peoples Movement) workers and supporters begin celebrations in Serchhip after the party registers a comfortable lead in the state election – winning 2 and leading on 24 of the total 40 seats. pic.twitter.com/dVHE853Fp5

— ANI (@ANI) December 4, 2023

4 Dec 202310:43:21 AM

Mizoram Election Results 2023 LIVE: आइजोल पश्चिम-II सीट से लालनघिंगलोवा हमार जीते

Mizoram Election Results 2023 LIVE:आइजोल पश्चिम-II विधानसभा सीट से लालनघिंगलोवा हमार ने 4819 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

4 Dec 202310:38:53 AM

Mizoram Election Results 2023 LIVE: डब्लू चुआनवामा को तुइचांग सीट से मिली जीत

Mizoram Election Results 2023 LIVE: तुइचांग विधानसभा सीट से जोरम पीपुल्स मूवमेंट के प्रत्याशी डब्लू चुआनवामा ने 909 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

4 Dec 20239:59:10 AM

Mizoram Election: जोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के उम्मीदवार ने चुनावी रिजल्ट को लेकर क्या कहा?

आइजोल वेस्ट 2 से जेडपीएम (जोरम पीपुल्स मूवमेंट) पार्टी की उम्मीदवार लालनघिंगलोवा हमार ने कहा, “पहले राउंड के दौरान मैं लगभग 2000 वोटों से आगे चल रहा हूं, लेकिन दूसरे राउंड में कुछ भी हो सकता है।  हमें अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक सीट मिलने की उम्मीद है। मुझे भरोसा है कि ZPM 25 सीटें जीतेगी।”

4 Dec 20239:33:02 AM

Mizoram Election Results 2023 LIVE: 7 सीटों पर जोरम पीपल्स मूवमेंट आगे

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के मुताहबिक, ZPM (जोरम पीपल्स मूवमेंट) 7 सीटों पर और सत्तारूढ़ MNF (मिज़ो नेशनल फ्रंट) 6 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी और कांग्रेस 1-1 सीट पर आगे चल रही है। सभी 40 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।

4 Dec 20238:44:56 AM

Mizoram Election Results: 17 सीटों पर ZPM आगे

शुरुआती रुझानों में जोरम पिपुल्स मूवमेंट पार्टी जबरदस्त बढ़त बनाते हुए दिख रही है। इस समय ZPM 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, एमएनएफ 9 सीटों पर आगे है।

4 Dec 20238:40:40 AM

Mizoram Election Results 2023 LIVE: ईवीएम से डाले गए वोटों की गिनती शुरू

डाक मतपत्रों की गिनती के बाद ईवीएम से डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

4 Dec 20238:30:47 AM

Mizoram Election Results 2023 LIVE: मिजो नेशनल फ्रंट ने पांच सीटों पर बनाई बढ़त

चुनाव नतीजे के शरुआती रुझान सामने आने लगे है। पांच सीटों पर ZPM आगे है। वहीं, MNF ने 4 सीट पर बनाई बढ़त। वोटिंग को लेकर कड़ी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

4 Dec 20238:09:05 AM

Mizoram Election Results 2023 LIVE: जल्द आएगा शुरुआती रुझान

Mizoram Election Results 2023 LIVE: चुनाव मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। कुछ ही देर में रुझान आने शुरू होंगे। चुनाव अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है।

4 Dec 20237:55:38 AM

Mizoram Election 2023: मतगणना केंद्रों तक पहुंच रहे मतपत्र

मिजोरम में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गणना आज होनी है। आइजोल के एक मतगणना केंद्र में मतपत्रों से भरे बक्सों को यहां लाया जा रहा है।

4 Dec 20237:16:31 AM

11 जिलों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

मिजोरम के सभी 11 जिलों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी एच.लियानजेला के अनुसार, महिलाओं समेत चार हजार से अधिक अधिकारियों को राज्य के 13 सेंटरों में तैनात किया गया है।

4 Dec 20237:07:33 AM

आइजोल में मतगणना को लेकर पुख्ता इंतजाम

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी। आइजोल में मतगणना केंद्र पर तैयारियां जारी है।

4 Dec 20237:06:34 AM

मतगणना केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी। सेरछिप में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।