News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब बंगाल बिहार राशिफल राष्ट्रीय लखनऊ

Monsoon Alert: पुल मकान होटल वाहन सब पानी में समाया हिमाचल से दिल्ली तक बारिश बनी आफत


नई दिल्ली, उत्तर भारत सहित कई राज्यों में आसमान से आफत की बारिश हो रही है। उत्तराखंड-हिमाचल में पिछले तीन-चार दिनों से बारिश कहर बनकर बरस रही है।

वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। आईएमडी ने इन राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

बता दें कि लगातार हो रही भारी बारिश से अब तक 22 लोगों से अधिक की मौत हो चुकी है। वहीं, बारिश से संबंधित घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। साथ ही जलस्तर में वृद्धि होने से कई नदियां उफान पर हैं।

 

11 July 2023

1:54:12 PM

उत्तराखंडः सीएम धामी ने स्थिति का किया मुआयना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश की स्थिति को देखते हुए लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ जगह पर फ्लाईओवर के नीचे निकासी की समस्या है और मैंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। जल्द ही इसको ठीक किया जाएगा। उन्होंने सभी विभाग के लोगों से आपस में समन्वय बनाए रखने के लिए कहा है। सीएम ने कहा कि मैं तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों से अपील करता हूं कि मौसम की ठीक जानकारी लेने के बाद अपनी यात्रा तय करें।

12:59:45 PM

IMD ने कई राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने पश्चिम राजस्थान, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी, कारिकल, आंध्रप्रदेश और यनम, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है।

12:36:20 PM

हिमाचल प्रदेशः डिप्टी सीएम ने मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि हम यहां बसों की स्थिति की जांच कर रहे हैं। कुल्लू सबसे ज्यादा प्रभावित है और सभी मार्ग निलंबित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हमने विभिन्न स्थानों पर फंसे लोगों को बचाया है।

#WATCH | Mandi: Himachal Pradesh Deputy CM Mukesh Agnihotri inspects flood-affected areas; says, “Consultations and discussions are underway. I feel in the next 24 hrs we will be able to move forward…We are checking the conditions of the buses here…Kullu is the worst hit and… pic.twitter.com/hetk2EFrkV

— ANI (@ANI) July 11, 2023

12:24:24 PM

हिमाचल में बारिश से काफी नुकसान, शिमला में पीने के पानी की किल्लत

शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि हिमाचल में हो रही भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण राज्य को बहुत नुकसान हुआ है। चाहे जल योजनाएं हों, सड़कें हों या बांध हों। उन्होंने कहा कि शिमला में हमने निजी टैंकर किराये पर लिए हैं और नगर निगम के टैंकर भी पानी मुहैया करा रहे हैं। हम टैंकरों से यथासंभव अधिक से अधिक स्थानों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

12:00:38 PM

रेलवे ट्रैक पर अधिक पानी भरने की वजह से यात्रियों को दादरी में उतारा गया

दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी भरने की वजह से रेलवे ट्रैक बाधित है। दादरी रेलवे स्टेशन पर जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया गया है। यात्रियों को दादरी स्टेशन पर उतारकर बस और ओला कैब से वापस दिल्ली जाने की जानकारी दी गई है।

11:46:19 AM

भारी बारिश के कारण ऋषिकेश एम्स में भरा पानी

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण ऋषिकेश एम्स में भी पानी भर गया है। एम्स में पानी भरने से मरीजों को परेशानी हो रही है।

11:26:12 AM

हरिद्वार में भारी बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति

 हरिद्वार में भारी बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों में जलभराव हुआ है। हरिद्वार के एसडीएम पूरन सिंह ने कहा कि हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड में रात भर भारी बारिश हुई है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की देखने को मिला है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से हर प्रकार की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

11:11:20 AM

महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी

महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में 14 जुलाई तक छुटपुट बारिश होगी। वहीं, आईएमडी ने 15 और 16 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बता दें कि उत्तर भारत में इन दिनों भारी बारिश हो रही है।

10:57:01 AM

हरियाणा के पंचकुला में फ्लाईओवर का एक हिस्सा धंसा

हरियाणा में भारी बारिश के बाद सड़क धंसने की खबर सामने आ रही है। पंचकुला में भारी बारिश के कारण एक फ्लाईओवर का एक हिस्सा बह गया। सड़क पर कई जगह दरारें भी देखी गईं।

#WATCH | Haryana: A portion of a flyover in Panchkula washed away due to heavy rainfall in the city. Cracks were also seen at many places on the road. pic.twitter.com/LXiL3YH93c

— ANI (@ANI) July 11, 2023

10:31:35 AM

दिल्लीः उपराज्यपाल ने यमुना बाजार का किया दौरा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली सहित आस-पास के इलाकों में भारी बारिश हुई है। बारिश के कारण कई जगह जलजमाव की स्थिति बन गई है। यमुना बाजार में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जिसको लेकर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

#WATCH | After Yamuna Bazar area, Delhi LG VK Saxena says, “…Waterlogging has become a yearly ritual. Sewage cleaning is not done, drain water is not treated properly. Due to all these things which have been not done for years, waterlogging occurs. Desilting of Yamuna should be… pic.twitter.com/MuObVS83Ob

— ANI (@ANI) July 11, 2023

10:19:53 AM

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में घरों में घुसा पानी

दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। यमुना बाजार इलाके में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

10:11:09 AM

उत्तराखंड में 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि मानसून का प्रभाव अब उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। हिमाचल में मानसून का प्रभाव ज्यादा था। उन्होंने कहा कि आज राज्य में अति भारी बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति रहेगी। भारी बारिश के कारण नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। राज्य में 11-12 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

10:03:10 AM

राजस्थान के धौलपुर में घरों में घुसा पानी

राजस्थान में लगातार हो रही वर्षा से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। धौलपुर में भारी बारिश के बाद शहर के कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। वहीं, कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

9:55:46 AM

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबे में दबने चार लोगों की मौत

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबे में दबने चार लोगों की मौत

उत्तराखंड में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से चार लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हैं। एसडीएम भटवाड़ी और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर मौजूद। बचाव अभियान जारी है।

9:47:29 AM

दिल्ली के शेरशाह रोड के पास सड़क धंसी

दिल्ली के शेरशाह रोड के पास सड़क धंसी

दिल्ली के शेरशाह रोड कट के पास सड़क धंस गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि शेरशाह रोड कट के पास सड़क धंसने के कारण सी-हेक्सागन इंडिया गेट पर यातायात प्रभावित है। उन्होंने लोगों से इस सड़क से अभी नहीं गुजरने की अपील की।

9:43:03 AM

हिमाचल के मंत्री ने मनाली-चंडीगढ़ हाइवे का किया दौरा

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भूस्खलन के कारण बंद हुए मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मंडी से 7 किमी की दूरी पर भूस्खलन हुआ है। हमने मशीने मंगवाई है। रास्ता साफ करने का काम जल्द शुरू होगा। दूसरी तरफ जाना संभव नहीं है इसलिए ड्रोन के माध्यम से पता लगाया है कि दूसरी तरफ भी भूस्खलन है। PWD और NHAI मिलकर काम कर रही है।

#WATCH हिमाचल प्रदेश: मंडी में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण बंद अवरूद्ध हुआ। वीडियो ड्रोन से ली गई है। https://t.co/WeClF2pLLC pic.twitter.com/5sThmjWQpL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2023

9:29:25 AM

दिल्लीः यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज इलाके में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। पुल पर रेलवे और यातायात की आवाजाही रोक दी गई है। मंगलवार सुबह 8 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 206.32 मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली में नदी का उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर है।

#WATCH | Water level of River Yamuna continues to flow above the danger level in Delhis Old Railway Bridge area. Railway and traffic movement on the Bridge has been stopped.

At 8 am today, water level of River Yamuna recorded at 206.32 metres at Old Railway Bridge. The highest… pic.twitter.com/sn4FGWQp9H

— ANI (@ANI) July 11, 2023

9:24:31 AM

हिमाचल में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में तत्काल बारिश से राहत नहीं मिलेगी। आईएमडी ने मंगलवार हिमाचल के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

9:06:33 AM

यमुनानगर में मकान ढहा

हरियाणा के यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज पर जलस्तर बढ़ने के कारण एक मकान का एक हिस्सा ढह गया।

#WATCH | Haryana | Water level of Hathnikund Barrage in Yamunanagar rises, houses located along the floodplains damaged. pic.twitter.com/LnRRRLKEo2

— ANI (@ANI) July 11, 2023

9:00:39 AM

हिमाचल में उफान पर ब्यास नदी

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यहां लगातार बारिश के कारण ब्यास नदी उफान पर है। शहर में पानी भरने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।