News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार राष्ट्रीय लखनऊ

Monsoon Session: BJP ने लोकसभा सांसदों को 7 से 11 अगस्त तक व्हिप जारी किया मणिपुर पर PM मोदी के जवाब पर अड़ा विपक्ष


नई दिल्ली, । संसद में आज भी विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्षी सांसद मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान पर अड़े हैं। 

उधर, दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाया गया दिल्ली सेवा बिल लोकसभा से पारित हो गया है। लोकसभा में बिल पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर कड़ा हमला बोला। शाह ने कहा कि गठबंधन के चलते कांग्रेस इस बिल का विरोध कर रही है।

इस बीच आज राज्यसभा में भी बिल को पेश किया जा सकता है। यह बिल एक तरह से I.N.D.I.A गठबंधन के लिए अग्निपरीक्षा होगी। बता दें कि बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस का एनडीए का साथ देने के चलते बिल के आराम से पास होने की उम्मीद है।

4 August 2023 – 2:26:49 PM

Parliament Monsoon Session LIVE केसी वेणुगोपाल का भाजपा पर हमला

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह सरकार का स्पष्ट रवैया है कि वे इस देश पर कैसे शासन कर रहे हैं। मणिपुर जल रहा है, हरियाणा जल गया, लेकिन भाजपा का केवल एक एजेंडा है और वो है चुनाव जीतने के लिए ध्रुवीकरण।

4 August 2023 – 12:22:01 PM

Parliament Monsoon Session राज्यसभा 7 अगस्त को सुबह 11 बजे तक स्थगित

राज्यसभा 7 अगस्त को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन को स्थगित कर दिया गया क्योंकि ट्रेजरी बेंच राजस्थान और विपक्षी दल मणिपुर हिंसा में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर चर्चा करने की मांगों पर अड़े रहे। सदन में आज भी भारी हंगामा हुआ।

4 August 2023 – 11:46:36 AM

पीयूष गोयल ने राज्यसभा में राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर चर्चा की मांग की

राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने नियम 176 के तहत राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर चर्चा की मांग की। ट्रेजरी बेंच के सांसदों ने सदन में राजस्थान पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी की।

4 August 2023 – 11:36:56 AM

Parliament LIVE मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे स्थगित

मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष के विरोध के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

4 August 2023 – 11:35:34 AM

Parliament LIVE भाजपा ने अपने सांसदों को 7 से 11 अगस्त तक का व्हिप जारी किया

भाजपा ने लोकसभा सांसदों को 7 अगस्त से 11 अगस्त तक सदन में उपस्थित रहने और सरकार के रुख और विधेयकों का समर्थन करने के लिए तीन-लाइन की व्हिप जारी की है।

4 August 2023 – 11:18:06 AM

Parliament Monsoon Session संसद में हंगामा जारी

संसद में आज फिर हंगामा जारी है। कांग्रेस समेत पूरा इंडिया गठबंधन मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान की मांग कर रहे हैं।

4 August 2023 – 10:38:21 AM

Parliament Monsoon Session 2023 LIVE अमित शाह दोहरे मापदंड दिखाते हैंः कांग्रेस नेता के सुरेश

कांग्रेस नेता के सुरेश ने अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सेवा विधेयक पर लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान दिखाता है कि वे दोहरे मापदंड रखते हैं। जब चाहते हैं नेहरू, पटेल और अंबेडकर को बहतर बताते हुए इस्तेमाल करते हैं और जब चाहे उनका विरोध करते हैं।

4 August 2023 – 10:26:47 AM

Parliament Monsoon Session 2023 LIVE प्रमोद तिवारी का भाजपा पर हमला

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के लिए भाजपा द्वारा पैदा की गई समस्याओं से निकलने का एकमात्र रास्ता नेहरू और पटेल का रास्ता है। सांसद ने कहा कि कल अमित शाह ने भी स्वीकार किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू कभी नहीं चाहते थे पूर्ण राज्य का दर्जा मिले, लेकिन पूर्ण राज्य का दर्जा और दी गई शक्तियां दो अलग-अलग चीजें हैं, जो भाजपा को समझ नहीं आ रही।

4 August 2023 – 10:06:28 AM

भाजपा ने सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया, AAP नेता बोले- मैं जवाब दूंगा

AAP राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मैं कानून के मुताबिक नोटिस का जवाब दूंगा। पहले भी कई बड़े नेताओं के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस लाया गया, मुझे गर्व है कि मैं अब ऐसे नेताओं की सूची में शामिल हो गया हूं। भाजपा ने राघव के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दिया है।

4 August 2023 – 9:44:05 AM

विपक्ष दिल्ली सेवा बिल पर बना रहा रणनीति

दिल्ली सेवा बिल के खिलाफ विपक्ष अपनी रणनीति बनाने के लिए बैठक कर रहा है। कल लोकसभा में बिल पास होने से पहले विपक्ष ने वॉकआउट किया था।

4 August 2023 – 9:29:31 AM

Parliament Live कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया

राजद सांसद मनोज झा और आप सांसद राघव चड्ढा के साथ कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

4 August 2023 – 9:08:44 AM

दिल्ली सेवा (संशोधन) विधेयक कल लोकसभा में हुआ पारित, विपक्ष ने किया वॉकआउट

विपक्षी दलों के वॉकआउट के बीच लोकसभा में गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सेवा (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित कर दिया। यह बिल राज्य सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को संभालने के लिए लाए गए अध्यादेश की जगह लेगा।

4 August 2023 – 8:58:16 AM

Parliament LIVE मनोज झा और राघव चड्ढा ने राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया

राजद सांसद मनोज झा और आप सांसद राघव चड्ढा ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

4 August 2023 – 8:49:31 AM

Sansad Live भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक भी आज संसद में होगा पेश

भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक 2023 भी आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। यह विधेयक मुंबई में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (NITIE) को IIM में अपग्रेड करने के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान अधिनियम, 2017 में संशोधन करने के लिए है। NITIE की स्थापना भारत सरकार द्वारा 1963 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की मदद से की गई थी।

4 August 2023 – 8:46:58 AM

Parliament Session LIVE लोकसभा में आज राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक होगा पेश

केंद्र सराकार आज लोकसभा में राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक, 2023 पेश करेगा। इस बिल का  उद्देश्य अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन की स्थापना करना है।

इसके अलावा, सरकार अंतर-सेवा संगठन (कमांड, नियंत्रण और अनुशासन) विधेयक, 2023 को भी पारित करने की मांग करेगी। यह विधेयक अंतर-सेवा संगठनों के कमांडर-इन-चीफ या ऑफिसर-इन-कमांड को सशक्त बनाने का प्रयास करेगा।

4 August 2023 – 8:40:46 AM

Parliament LIVE: विपक्षी नेता संसद में अपनी रणनीति को लेकर करेंगे बैठक

संसद में विपक्ष अपनी रणनीति तैयार करने के लिए आज सुबह 10 बजे संसद में विपक्ष के नेता के राज्यसभा कार्यालय में एक बैठक करेंगे।

4 August 2023 – 8:30:12 AM

Parliament Monsoon Session 2023 LIVE राजनाथ सिंह आज इंटर-सर्विसेज ऑर्गेनाइजेशन बिल पेश करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज इंटर-सर्विसेज ऑर्गेनाइजेशन (कमांड, कंट्रोल और डिसिप्लिन) विधेयक, 2023 को लोकसभा में पेश करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक 2023 पेश करेंगे।

4 August 2023 – 8:22:31 AM

Parliament Monsoon Session 2023 LIVE दिल्ली सेवा विधेयक आज राज्यसभा में हो सकता है पेश

राज्यसभा में आज दिल्ली सेवा विधेयक पेश किया जा सकता है। यह बिल एक तरह से I.N.D.I.A गठबंधन के लिए अग्निपरीक्षा होगी।