Latest News नयी दिल्ली पंजाब मनोरंजन राष्ट्रीय

Moosewala Murder Case में पंजाबी गायिका की एंट्री, क्या रहा नाता


 चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने मूसेवाला की करीबी रही पंजाबी सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) से लगभग पांच घंटे पूछताछ की। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब स्थित बादल गांव में 13 जून 1994 को जन्मी अफसाना पहले भी विवादों में रही हैं। 

अफसाना खान वर्ष 2020 में तब विवाद में आई थी जब उन पर आरोप लगा कि उन्होंने एक सरकारी स्कूल में छात्रों के सामने विवादित गाना गाया। उनके खिलाफ इस मामले में शिकायत भी दी गई थी। अफसाना बिग बास-15 का हिस्सा भी रही हैं। शो में अफसाना खुद को मारती दिखी थी। इसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

jagran

वायस आफ पंजाब की प्रतिभागी रही अफसाना

अफसाना वायस आफ पंजाब के सीजन तीन की प्रतिभागी भी रही हैं। उन्हें इस सीजन में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ था। उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि तितलियां वरगा गाने से मिली। अफसाना एक संगीत प्रेमी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता शिरा खान व भाई खुदा बक्श गायक व संगीत कलाकार हैं। पिता की प्रेरणा से ही अफसाना गायकी के फील्ड में उतरी।

 

संगीत से जुड़ा रहा परिवार

अफसाना के पिता निधन काफी पहले हो गया था। इसके कारण कुछ समय तक उनके परिवार को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा, लेकिन बाद में अफसाना एक अच्छी गायिका के रूप में उभरी और परिवार की आर्थिक तंगी दूर हुई। अफसाना खान ने राइजिंग स्टार नाम के रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया।

विवाह में पहुंचे थे सिद्धू मूसेवाला

अफसाना का विवाह इसी वर्ष की शुरुआत में हुई। वह अपने ब्वायफ्रेंड साज के साथ विवाह बंधन में बंधी। इस शादी में सिद्धू मूसेवाला भी पहुंचे थे। बताया जाता है कि सिद्धू मूसेवाला अफसाना खान को अपनी बहन की तरह मानते थे। अफसाना व साज की शादी में राखी सावंत, अक्षरा सिंह, उमर रियाज, डोनल बिष्ट, हिमांशी खुराना, रश्मि देसाई, हनी सिंह सहित कई सेलिब्रिटी पहुंचे थे। अब एनआइए की पूछताछ के बाद अफसाना खान चर्चाओं में आ गई हैं। (सभी फोटो- अफसाना के फेसबुक पेज से)