News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

MP : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की शिवराज सरकार की तारीफ, कहा- रीवा वीरों की धरती


रीवा, । : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित पंचायती राज सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रीवा पहुचें। एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। 

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर संबोधन करते हुए कहा कि आप सभी को, देश की 2.5 लाख से अधिक पंचायतों को ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज आपके साथ 30 लाख से अधिक पंचायत प्रतिनिधि भी हमारे साथ वर्चुअली जुड़े हुए हैं। ये निश्चित रूप से भारत के लोकतंत्र की बहुत ही सशक्त तस्वीर है।

गांवों की व्यवस्था को विकसित करना जरूरी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए भारत के गांवों की आर्थिक व्यवस्था को विकसित करना जरूरी है। भारत को विकसित बनाने के लिए भारत के गांवों की पंचायती व्यवस्था को भी विकसित करना जरूरी है। इसी सोच के साथ हमारी सरकार देश की पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।

jagran

पंचायतों को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है: प्रधानमंत्री  मोदी

पीएम ने कहा कि डिजिटल क्रांति के इस दौर में अब पंचायतों को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। आज ई-ग्राम स्वराज- जीईएम इंटीग्रेटेड पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इससे पंचायतों के माध्यम से होने वाली खरीद की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनेगी। पीएम ने कहा कि हमारे यहां गांव के घरों के प्रॉपर्टी के कागजों को लेकर बहुत उलझनें रही हैं। इसके चलते भांति-भांति के विवाद होते हैं, अवैध कब्ज़ों की आशंका होती है। ‘पीएम स्वामित्व योजना’ से अब ये सारी स्थितियां बदल रही हैं।

पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूज्य बापू कहते थे भारत की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन कांग्रेस ने गांधी के विचारों को भी अनसुना किया। आजादी के बाद की सरकारों ने भारत की पंचायती राज व्यवस्था को ध्वस्त किया। जो व्यवस्था सैकड़ों वर्ष, हजारों वर्ष पहले से थी, उसी पंचायती राज व्यवस्था पर आजादी के बाद भरोसा ही नहीं किया गया।

90 के दशक में पंचायती राज के नाम पर खानापूर्ति की, ध्यान नहीं दिया। 2014 के बाद से देश ने अपनी पंचायतों के सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया। आज इसके परिणाम नजर आ रहे हैं। आज भारत की पंचायतें गांवों के विकास की प्राणवायु बनकर उभर रही हैं।

पीएम ने विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन

पीएम मोदी आज राष्ट्रीय पंचायती दिवस कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में शामिल होने के लिए रीवा पहुंचे हैं, जहां उन्होंने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

jagran

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्‍वागत किया। सुपारी से बनी कलाकृति से पीएम का स्‍वागत किया गया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री ने लघु नाटिका ‘धरती कहे पुकार के’ देखी। राज्‍यपाल मंगु भाई पटेल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच पर आसीन हुए। पीएम ने लघु नाटिका की सराहना की।