News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

MP : भारतीय जनता पार्टी की महाविजय सुनिश्चित हो गई है CM शिवराज सिंह ने ऐसा क्यों कहा


भोपाल, । MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने मंगलवार को तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में केवल एक नाम था। वह नाम था- मोनिका बट्टी (Monika Batti) का, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही भाजपा का दामन थामा था। तीसरी लिस्ट पर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की प्रतिक्रिया सामने आई है।

हमारे सारे दिग्गज चुनाव लड़ेंगे: शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये अद्भुत है। अभूतपूर्व है। इसने भारतीय जनता पार्टी की महाविजय को सुनिश्चित कर दिया है। हमारे सारे दिग्गज चुनाव लड़ेंगे।

‘भाजपा निरंतर विजय के पथ पर आगे बढ़ती जा रही है’

सीएम शिवराज ने एक सवाल पर कहा कि परेशान तो कांग्रेस है। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा कि हो क्या हो रहा है। भाजपा निरंतर विजय के पथ पर आगे बढ़ती जा रही है।

‘भाजपा प्रत्याशी ऐतिहासिक विजय हासिल करेंगे’

इससे पहले, भाजपा की दूसरी लिस्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि जनता का आशीर्वाद भाजपा की विकासवादी नीतियों के साथ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप (प्रत्याशी) ऐतिहासिक विजय हासिल करेंगे।

तीन केंद्रीय मंत्री इस बार लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव

गौरतलब है कि भाजपा ने 25 सितंबर को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी  की। इस लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत छह सांसदों को टिकट दिया गया है। जिन मंत्रियों को टिकट दिया गया है, उनमें नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रहलाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं।