Post Views:
1,044
नई दिल्ली, । भारत कच्चे तेल (Crude Oil) की मारामारी पर नियंत्रण के लिए बड़े बंदोबस्त करके चल रहा है। उसने रूस से कम कीमत में कच्चे तेल की डिलीवरी के लिए एडवांस बुकिंग कर दी है। यह सौदा तेल PSU Bharat Petroleum Corp Ltd ने किया है। कंपनी ने मई की लोडिंग के लिए 2 मिलीयन बैरल तेल खरीदा है।
BPCL दुनिया की तीसरी बड़ी तेल आयातक कंपनी है। उसने स्पॉट मार्केट के जरिए तेल खरीदा है। 24 फरवरी को रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से ही भारत अलग-अलग चैनल से रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है। इसमें उसे अच्छी छूट मिल रही है। BPCL ने Trafigura से यह खरीदारी की है। BPCL की इस खरीद के जरिए भारत ने अब तक 16 मिलियन बैरल कच्चे तेल की बुकिंग कर डाली है।





