Latest News नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

MP : AAP अध्यक्ष और सिंगरौली मेयर रानी अग्रवाल सिंगरौली से लड़ेंगी चुनाव, आप ने बनाया उम्मीदवार


भोपाल। आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली विधानसभा सीट से रानी अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। रानी अग्रवाल सिंगरौली की मौजूदा मेयर हैं और हाल ही में हुए निकाय चुनावों में उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर मेयर पद का चुनाव जीता था। 

सिंगरौली से उम्मीदवार बनाए जाने पर रानी अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि उनमें विश्वास रखने और बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार।

jagran

जुलाई 2022 में सिंगरौली की बनी थीं मेयर

2022 के जुलाई महीने में हुए नगर निगम चुनाव में रानी अग्रवाल ने भाजपा उम्मीदवार को हराकर मेयर बनी थीं। आम आदमी पार्टी (आप) की रानी अग्रवाल भाजपा चंद्रप्रताप विश्वकर्मा को 9352 मतों से हराकर महापौर बनी थीं। यह सीट पहले भाजपा के पास थी। रानी मध्य प्रदेश में आप की पहली मेयर भी बनीं। चुनाव में रानी को 34,585, चंद्रप्रताप को 25,233 और कांग्रेस के अरविंद सिंह चंदेल को 25,031 वोट मिले थे। आप ने पहले राउंड की गिनती से ही बढ़त बना ली थी जो अंत तक बनी रही थी।