News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

MP Election : अब महू में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में चलीं तलवारें, एमपी में मतदान के बीच कई जगह हुई फायरिंग


 भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक राज्य में 27.62 फीसद वोटिंग हुई है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक 11 फीदस मतदान हुआ था। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

मतदाताओं ने पिछली बार कमलनाथ की 15 महीने और शिवराज की साढ़े तीन वर्ष की सरकार को देखा है। उसी आधार पर जनता अपना फैसला सुना सकती है।

इस बार जहां कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर होगा तो वहीं भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों के राजनीतिक भविष्य के लिए भी यह चुनाव अहम होगा।

  • 02:55 PM, 17 Nov 2023

    इंदौर में झड़प के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

    इंदौर में दो गुटों में झड़प की बात सामने आई है। घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाठियां भांजी।

  • 02:53 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: वोटिंग की लाइन में खड़ी महिला की मौत

    बलौदाबाजार के कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 76 मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अटैक आने से मौत हो गई। रिटर्निंग अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतिका का नाम सहोदरा उम्र 58 वर्ष है।

  • 02:36 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: अज्ञात लोगों की गोलीबारी में भाजपा उम्मीदवार और आप समर्थक घायल

    एमपी के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में अज्ञात लोगों की गोलीबारी में भाजपा उम्मीदवार और आप समर्थक घायल हो गए हैं।

  • 02:20 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 45.40 फीसद मतदान हुआ

    मध्य प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 45.40 फीसद मतदान हुआ है। मतदान की रफ्तार में लगातार तेजी देखी जा रही है।

  • 02:00 PM, 17 Nov 2023

    महू में मतदान के दौरान चली तलवारें, दो घायल

    मतदान के बीच मध्यप्रदेश के कई जगह हिंसा की खबरें आ रही हैं। अब महू में तलवारबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे। बडगोंदा टीआई कैलाश सोलंकी ने बताया दोनों पक्ष के लोग घायल है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

  • 01:36 PM, 17 Nov 2023

    बालाघाट के सबसे कम मतदाता वाले केंद्र में शत-प्रतिशत मतदान

    जिले में विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान में लोग घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में लोग बिना किसी भय के मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, अति नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों कट्टीपार में 90 प्रतिशत, टाटीकला 94 प्रतिशत, कंदला में 88 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। राज्य का सबसे कम वोटर वाले बूथ सोनेवानी में सिर्फ 42 मतदाता हैं, जहां शत-प्रतिशत मतदान हो चुका है।

  • 01:33 PM, 17 Nov 2023

    हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह: शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है।

  • 01:19 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मुरैना में दिमनी विधानसभा क्षेत्र में पथराव के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

    मुरैना में मतदान के दौरान दिमनी विधानसभा क्षेत्र में पथराव और झड़प की सूचना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुरैना के एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी किसी चीज की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यहां कुछ घरों के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद है।

  • 01:09 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023: दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय ने किया मतदान, बोले- राज्य में बदलाव की लहर

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय ने भोपाल के मतदान केंद्र पर मतदान किया। दिग्विजय ने कहा कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है और कांग्रेस यहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

  • 12:49 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: कटनी में मतदान केंद्रों पर मतदान की गोपनीयता भंग

    MP Election 2023 Live: कटनी में मतदान केंद्रों पर मतदान की गोपनीयता भंग

    कटनी में मतदान केंद्रों पर मतदान की गोपनीयता भंग होती दिख रही है। इंटरनेट मीडिया पर यहां के मतदान का वीडियो खूब प्रसारित हो रहा है। मुड़वारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश जैन को वोट डालने का वीडियो वायरल हुआ है।

  • 12:38 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: रतलाम में चार घंटे में 33.48 फीसद मतदान

    रतलाम में लोग बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं। समय के साथ मतदान फीसद में भी इजाफा हो रहा है। सुबह पहले दो घंटे (7 से 9 बजे तक) जहां जिले की पांचो सीटों पर 14.27 फीसद मतदान हुआ तो वहीं बाद में दो घंटे यानी 11 बजे तक मतदान फीसद बढ़कर 33.28 प्रतिशत हो गया। इस प्रकार बाद के दो घंटे में 19.01 फीसद मतदान हुआ।

  • 12:25 PM, 17 Nov 2023

    Live MP Election 2023: नरेंद्र सिंह तोमर बोले- जनता को केंद्र और राज्य सरकार का काम भाया

    ग्वालियर में मतदान करने के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता केंद्र और राज्य सरकार के काम से खुश हैं और उसी आधार पर वोट कर रहे हैं।

  • 12:19 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023: विकास और काम को देखकर ही वोट करें लोग, मतदान करने के बाद बोलीं सुमित्रा महाजन

    इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता सुमित्रा महाजन ने मतदान किया। सुमित्रा महाजन ने वोटिंग के बाद कहा कि हमारे कार्यकर्ता मेहनत करते हैं तो मुझे लगता है कि मेहनत का फल मीठा ही होगा। लोगों को विकास और काम को देखकर वोट करना चाहिए।

    #WATCH इंदौर (मध्य प्रदेश): पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने कहा, “हमारे कार्यकर्ता मेहनत करते हैं तो मुझे लगता है कि मेहनत का फल मीठा होता। लोगो को विकास और काम को देखकर वोट करना चाहिए।” https://t.co/OYnZJarThR pic.twitter.com/RrM40wfjQV

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023

  • 12:03 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: सिंधिया बोले- मैं कुर्सी की रेस में नहीं, विकास की रेस में हूं

    मध्य प्रदेश में भाजपा के सीएम फेस को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। सिंधिया ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हूं और न कभी पहले था। उन्होंने कहा कि दौड़ विकास की है और कुर्सी की रेस कांग्रेस की है।

    #WATCH | On CM’s face, Union Minister and BJP leader Jypotiraditya Scindia says “I have always said that I am not in the race for the Chief Minister. I was never in the race, neither in 2013, 2018 or 2023. The race is for the development and growth of PM. ‘Kursi ka race Congress… pic.twitter.com/yxFG5KWS4l

    — ANI (@ANI) November 17, 2023

  • 11:59 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मनहद गांव में मतदान केंद्र के बाहर पथराव, भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला घायल

    भिंड के मेहगांव क्षेत्र के मनहद गांव में मतदान केंद्र के बाहर पथराव होने से भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला घायल हो गए हैं। राकेश को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

    #WATCH | Bhind: Stones were pelted outside the polling station in Manhad village of Mehgaon assembly constituency of Bhind. BJP candidate Rakesh Shukla sustained minor injuries during the incident. Police reached the spot. Further details awaited.#MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/qV4hU6oMzN

    — ANI (@ANI) November 17, 2023

  • 11:45 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में 11 बजे तक 27.62 फीसद मतदान हुआ

    MP Election 2023 Live मध्य प्रदेश में मतदान की रफ्तार में इजाफा हुआ है। सुबह 11 बजे तक 27.62 फीसद मतदान हो गया है।

  • 11:32 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में डाला वोट

    मध्य प्रदेश चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे हैं। सिंधिया ने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

    #WATCH | Madhya Pradesh elections | Union Minister and BJP leader Jyotiraditya Scindia casts his vote at a polling booth in Gwalior. pic.twitter.com/eoGUG14sIu

    — ANI (@ANI) November 17, 2023

  • 11:24 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: कमलनाथ ने भाजपा पर वोट खरीदने का लगाया आरोप

    भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा पुलिस, पैसे और प्रशासन के जरिए वोट खरीदने का प्रयास कर रही है। कमलनाथ ने दावा किया कि उनके पास भाजपा के शराब और पैसे बांटने का वीडियो है।

    #WATCH | Bhopal: State Congress president and party’s candidate from Chhindwara, Kamal Nath says, “BJP is making efforts through police, money and administration. All they are left with is this…Yesterday, they distributed liquor and money the entire day. People have sent me… pic.twitter.com/QSEa1vKDol

    — ANI (@ANI) November 17, 2023

  • 11:04 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्नी और बच्चों के साथ किया मतदान

    MP Election 2023 Live: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्नी और बच्चों के साथ किया मतदान

    सीहोर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने गांव जैत में पत्नी साधना सिंह चौहान, दोनों बेटे कार्तिकेय और कुणाल चौहान के साथ मतदान किया।

  • 11:01 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: नकुलनाथ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ में जाने से रोका

    कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ में जाने से रोक दिया है। इसके बाद से पोलिंग बूथ पर हंगामा मचा है।

  • 10:54 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: पंधाना के वार्ड क्रमांक 15 में मतदान का बहिष्कार

    खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा के कुंडलेश्वरम वार्ड क्रमांक 15 के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से वोटर्स काफी नाराज हैं और उनका कहना है कि नेता चुनाव में वादे तो करते हैं लेकिन काम कोई नहीं करता।

  • 10:43 AM, 17 Nov 2023

    MP Election Live: बूथ संख्या 146 पर दुपट्टे में उलझकर एक वोटिंग मशीन गिरी, हैंग होने से वोटिंग रुकी

    मध्य प्रदेश विधानसभा के बूथ संख्या 146 पर दुपट्टे में उलझकर एक वोटिंग मशीन गिर गई। अब वो मशीन बार-बार हैंग हो रही है। इस कारण मतदान को रोक दिया गया है।

  • 10:32 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: नरसिंहपुर जिले में 9 बजे तक 13 फीसद हुआ मतदान

    नरसिंहपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। वोटिंग की शुरुआत से पहले ही मतदाता कतार में लग गए थे। सुबह 9 बजे तक नरसिंहपुर विधानसभा में 12 फीसद, गोटेगांव विधानसभा में 13 फीसद, तेंदूखेड़ा विधानसभा के 13 फीसद और गाडरवारा विधानसभा में 11 फीसद सहित जिले में कुल 13 फीसद मतदान हुआ है।

  • 10:23 AM, 17 Nov 2023

    Live MP Election: बैतूल के 1581 मतदान केंद्रों पर उत्साह के साथ मतदान, नौ बजे तक 11.24 फीसद वोटिंग

    बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और लोग वोटिंग के लिए काफी उत्साहित हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी थीं। नौ बजे तक बैतूल विधानसभा क्षेत्र में 11.40 प्रतिशत, आमला में 12.80 प्रतिशत, मुलताई में 14 प्रतिशत, घोड़ा डोंगरी में 5.58 प्रतिशत और भैंसदेही में 13 प्रतिशत वोट डाले गए हैं।

  • 10:10 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 11 फीसद हुई वोटिंग

    MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में वोटिंग के लिए लोग सुबह से ही लाइनों में लगे हैं। सुबह 9 बजे तक 11 फीसद मतदान हुआ है।