News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

MP Election : कटनी में मतदान की गोपनीयता भंग, कांग्रेस को वोट करते हुए वीडियो आया सामने


भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक राज्य में 27.62 फीसद वोटिंग हुई है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक 11 फीदस मतदान हुआ था। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

मतदाताओं ने पिछली बार कमलनाथ की 15 महीने और शिवराज की साढ़े तीन वर्ष की सरकार को देखा है। उसी आधार पर जनता अपना फैसला सुना सकती है।

इस बार जहां कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर होगा तो वहीं भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों के राजनीतिक भविष्य के लिए भी यह चुनाव अहम होगा।

  • 01:36 PM, 17 Nov 2023

    बालाघाट के सबसे कम मतदाता वाले केंद्र में शत-प्रतिशत मतदान

    जिले में विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान में लोग घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में लोग बिना किसी भय के मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, अति नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों कट्टीपार में 90 प्रतिशत, टाटीकला 94 प्रतिशत, कंदला में 88 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। राज्य का सबसे कम वोटर वाले बूथ सोनेवानी में सिर्फ 42 मतदाता हैं, जहां शत-प्रतिशत मतदान हो चुका है।

  • 01:33 PM, 17 Nov 2023

    हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह: शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है।

  • 01:19 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मुरैना में दिमनी विधानसभा क्षेत्र में पथराव के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

    मुरैना में मतदान के दौरान दिमनी विधानसभा क्षेत्र में पथराव और झड़प की सूचना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुरैना के एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी किसी चीज की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यहां कुछ घरों के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद है।

  • 01:09 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023: दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय ने किया मतदान, बोले- राज्य में बदलाव की लहर

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय ने भोपाल के मतदान केंद्र पर मतदान किया। दिग्विजय ने कहा कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है और कांग्रेस यहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

  • 12:49 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: कटनी में मतदान केंद्रों पर मतदान की गोपनीयता भंग

    MP Election 2023 Live: कटनी में मतदान केंद्रों पर मतदान की गोपनीयता भंग

    कटनी में मतदान केंद्रों पर मतदान की गोपनीयता भंग होती दिख रही है। इंटरनेट मीडिया पर यहां के मतदान का वीडियो खूब प्रसारित हो रहा है। मुड़वारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश जैन को वोट डालने का वीडियो वायरल हुआ है।

  • 12:38 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: रतलाम में चार घंटे में 33.48 फीसद मतदान

    रतलाम में लोग बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं। समय के साथ मतदान फीसद में भी इजाफा हो रहा है। सुबह पहले दो घंटे (7 से 9 बजे तक) जहां जिले की पांचो सीटों पर 14.27 फीसद मतदान हुआ तो वहीं बाद में दो घंटे यानी 11 बजे तक मतदान फीसद बढ़कर 33.28 प्रतिशत हो गया। इस प्रकार बाद के दो घंटे में 19.01 फीसद मतदान हुआ।

  • 12:25 PM, 17 Nov 2023

    Live MP Election 2023: नरेंद्र सिंह तोमर बोले- जनता को केंद्र और राज्य सरकार का काम भाया

    ग्वालियर में मतदान करने के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता केंद्र और राज्य सरकार के काम से खुश हैं और उसी आधार पर वोट कर रहे हैं।

  • 12:19 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023: विकास और काम को देखकर ही वोट करें लोग, मतदान करने के बाद बोलीं सुमित्रा महाजन

    इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता सुमित्रा महाजन ने मतदान किया। सुमित्रा महाजन ने वोटिंग के बाद कहा कि हमारे कार्यकर्ता मेहनत करते हैं तो मुझे लगता है कि मेहनत का फल मीठा ही होगा। लोगों को विकास और काम को देखकर वोट करना चाहिए।

  • 12:03 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: सिंधिया बोले- मैं कुर्सी की रेस में नहीं, विकास की रेस में हूं

    मध्य प्रदेश में भाजपा के सीएम फेस को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। सिंधिया ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हूं और न कभी पहले था। उन्होंने कहा कि दौड़ विकास की है और कुर्सी की रेस कांग्रेस की है।

  • 11:59 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मनहद गांव में मतदान केंद्र के बाहर पथराव, भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला घायल

    भिंड के मेहगांव क्षेत्र के मनहद गांव में मतदान केंद्र के बाहर पथराव होने से भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला घायल हो गए हैं। राकेश को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

  • 11:45 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में 11 बजे तक 27.62 फीसद मतदान हुआ

    MP Election 2023 Live मध्य प्रदेश में मतदान की रफ्तार में इजाफा हुआ है। सुबह 11 बजे तक 27.62 फीसद मतदान हो गया है।

  • 11:32 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में डाला वोट

    मध्य प्रदेश चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे हैं। सिंधिया ने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

  • 11:24 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: कमलनाथ ने भाजपा पर वोट खरीदने का लगाया आरोप

    भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा पुलिस, पैसे और प्रशासन के जरिए वोट खरीदने का प्रयास कर रही है। कमलनाथ ने दावा किया कि उनके पास भाजपा के शराब और पैसे बांटने का वीडियो है।

  • 11:04 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्नी और बच्चों के साथ किया मतदान

    MP Election 2023 Live: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्नी और बच्चों के साथ किया मतदान

    सीहोर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने गांव जैत में पत्नी साधना सिंह चौहान, दोनों बेटे कार्तिकेय और कुणाल चौहान के साथ मतदान किया।

  • 11:01 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: नकुलनाथ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ में जाने से रोका

    कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ में जाने से रोक दिया है। इसके बाद से पोलिंग बूथ पर हंगामा मचा है।

  • 10:54 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: पंधाना के वार्ड क्रमांक 15 में मतदान का बहिष्कार

    खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा के कुंडलेश्वरम वार्ड क्रमांक 15 के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से वोटर्स काफी नाराज हैं और उनका कहना है कि नेता चुनाव में वादे तो करते हैं लेकिन काम कोई नहीं करता।

  • 10:43 AM, 17 Nov 2023

    MP Election Live: बूथ संख्या 146 पर दुपट्टे में उलझकर एक वोटिंग मशीन गिरी, हैंग होने से वोटिंग रुकी

    मध्य प्रदेश विधानसभा के बूथ संख्या 146 पर दुपट्टे में उलझकर एक वोटिंग मशीन गिर गई। अब वो मशीन बार-बार हैंग हो रही है। इस कारण मतदान को रोक दिया गया है।

  • 10:32 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: नरसिंहपुर जिले में 9 बजे तक 13 फीसद हुआ मतदान

    नरसिंहपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। वोटिंग की शुरुआत से पहले ही मतदाता कतार में लग गए थे। सुबह 9 बजे तक नरसिंहपुर विधानसभा में 12 फीसद, गोटेगांव विधानसभा में 13 फीसद, तेंदूखेड़ा विधानसभा के 13 फीसद और गाडरवारा विधानसभा में 11 फीसद सहित जिले में कुल 13 फीसद मतदान हुआ है।

  • 10:23 AM, 17 Nov 2023

    Live MP Election: बैतूल के 1581 मतदान केंद्रों पर उत्साह के साथ मतदान, नौ बजे तक 11.24 फीसद वोटिंग

    बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और लोग वोटिंग के लिए काफी उत्साहित हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी थीं। नौ बजे तक बैतूल विधानसभा क्षेत्र में 11.40 प्रतिशत, आमला में 12.80 प्रतिशत, मुलताई में 14 प्रतिशत, घोड़ा डोंगरी में 5.58 प्रतिशत और भैंसदेही में 13 प्रतिशत वोट डाले गए हैं।

  • 10:10 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 11 फीसद हुई वोटिंग

    MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में वोटिंग के लिए लोग सुबह से ही लाइनों में लगे हैं। सुबह 9 बजे तक 11 फीसद मतदान हुआ है।

  • 10:00 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: छतरपुर की राजनगर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक की मौत

    छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में एक कांग्रेस समर्थक की मौत होने का मामला सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा भी मामला दर्ज कराने थाने पहुंचे। विक्रम सिंह का आरोप है कि मौत के बाद भी थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है।

  • 09:30 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: दिमनी में वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पर पथराव और गोलीबारी

    दिमनी में वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पर पथराव और गोलीबारी हुई है। घटना के बाद सेंटर पर हंगामा मचा है।

  • 09:17 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा बोले राम राज्य के लिए करें वोट

    भोपाल में भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा ने लोगों से भारी संख्या में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को समाज और देश की सुरक्षा के लिए वोट करना चाहिए। शर्मा ने कहा कि लोग उसे वोट दें जो राम राज्य का विचार रखता हो।

  • 09:14 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मतदान से पहले सीहोर के मंदिर पहुंचे सीएम शिवराज

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बुधनी से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने मतदान करने से पहले सीहोर के एक मंदिर में पूजा अर्चना की।

  • 09:13 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

    सोनकच्छ से कांग्रेस उम्मीदवार सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

  • 09:10 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023: वोटिंग के लिए गजब का जज्बा, 75 साल की सुखमी बाई व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचीं

    मध्य प्रदेश चुनाव में लोगों में वोटिंग के लिए गजब का जज्बा देखने को मिल रहा है। यहां एक 75 साल की सुखमी बाई व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचीं हैं।

  • 09:02 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: पहली बार वोटिंग करने वाले युवाओं में दिख रहा जोश

    MP Election 2023 Live: पहली बार वोटिंग करने वाले युवाओं में दिख रहा जोश

    बालाघाट के परसवाड़ा विधानसभा के लिंगा में पहली बार मताधिकार का उपयोग करने से पहले युवाओं में दिख रहा जोश। लंबी कतारों में लगकर भी वोटिंग के लिए उत्साहित हैं युवा वोटर्स।

  • 08:58 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: अनूपपुर जिले में मतदान की लंबी कतारें

    अनूपपुर जिले के ग्रामीण अंचल में सुबह से पुरुष और महिला मतदाताओं की लगी भीड़। मतदान करने के लिए लंबी कतारों में लगे लोग।

  • 08:55 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: इंदौर की जनता का लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी और पोहा प्रेम हुआ उजागर

    MP Election 2023 Live: इंदौर की जनता का लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी और पोहा प्रेम हुआ उजागर

    इंदौर की जनता ने आज लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और इसी के साथ उनका पोहा प्रेम भी उजागर हुआ। यहां 9 बजे के पहले मतदान करने वालों को पोहा जलेबी मुफ्त दिया गया।

  • 08:52 AM, 17 Nov 2023

    MP Election: नरोत्तम मिश्रा ने किया मतदान

    दतिया में चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपना वोट डाला। मिश्रा ने राज्य में भाजपा की जीत का दावा किया।

  • 08:48 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: वोटिंग से पहले नर्मदा नदी के तट पर पहुंचे प्रहलाद पटेल

    केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल वोटिंग से पहले नर्मदा नदी के तट पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं यहां शक्ति मांगता हूं ताकि मैं अपने जीवन में बेहतर कर सकूं, अपने लिए नहीं बल्कि अपने लिए समाज और देश के लिए, क्योंकि मां नर्मदा मध्य प्रदेश की जीवन रेखा है।

  • 08:38 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपना वोट डाला

    इंदौर में भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपना वोट डाल दिया है। मतदान बूथ संख्या 88 पर उन्होंने वोटिंग की।

  • 08:32 AM, 17 Nov 2023

    Live MP Election 2023: जीतू पटवारी ने मतदान किया, बोले- इस बार बहुमत से आ रही कांग्रेस सरकार

    इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी ने मतदान किया। वोटिंग के बाद जीतू ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है, क्योंकि लोग भाजपा से परेशान हैं।

  • 08:28 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: शिवराज सिंह बोले- मतदाताओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मतदान करने से पहले नर्मदा घाट पर पूजा अर्चना की। सीएम ने कहा कि हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है।

  • 08:21 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: सिवनी के मतदाताओं में वोटिंग का उत्साह

    MP Election 2023 Live: सिवनी के मतदाताओं में वोटिंग का उत्साह

    सिवनी में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही है। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। फर्स्ट टाइम वोटर भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों में पहुंच कर मतदान कर रहे हैं। पहली बार मतदान करने पहुंची आवली शर्मा ने बताया कि उन्हें मतदान करने में कोई समस्या नहीं आई।

  • 08:17 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: कटनी में मतदान केंद्र क्रमांक 163 पर फिर वोटिंग शुरू

    कटनी में मतदान केंद्र क्रमांक 163 गुलाब चंद स्कूल में 1 घण्टे बाद मतदान शुरू हो गया है। ईवीएम में खराबी के कारण मतदान रोका गया था।

  • 08:11 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: बदलाव के लिए वोट करे जनताः सतीश सिकरवार

    ग्वालियर में कांग्रेस उम्मीदवार सतीश सिकरवार ने कहा कि एमपी में लोगों को दो वक्त की रोटी नहीं मिल पा रही है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि लोगों को अब बदलाव के लिए वोट करना चाहिए।

  • 08:02 AM, 17 Nov 2023

    Live MP Election 2023: कमलनाथ ने डाला वोट, बोले- लोग केवल सच्चाई का साथ देंगे

    मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ ने मतदान केंद्र जाकर अपना वोट डाल दिया है। कमलनाथ ने कहा कि लोग केवल सच्चाई का साथ देंगे।

  • 07:58 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: पहली बार मतदान करने आए वोटरों में उत्साह

    मध्य प्रदेश चुनाव में पहली बार मतदान करने आई चाहत सिंघल ने कहा कि यह मेरा पहला वोट है। उन्होंने बताया कि वो इतनी उत्साहित थीं कि मतदान का समय सुबह 7 बजे से शुरू था, लेकिन वो  सुबह 6 बजे ही वोट करने के लिए पहुंच गई थीं।

  • 07:46 AM, 17 Nov 2023

    पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ का बीजेपी पर निशाना

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मतदान से पहले कहा, सब सच्चाई का साथ देंगे। मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी।जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी। भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी।

  • 07:40 AM, 17 Nov 2023

    बुजुर्गों के लिए पोलिंग बूथ पर व्यवस्था खुश बुजुर्ग वोटर

    मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे 95 वर्षीय मतदाता राम मूर्ति गोयल ने कहा कि वह चाहता हैं कि हर भारतीय अपना कर्तव्य निभाए और वोट डाले। चुनाव आयोग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अच्छी व्यवस्था की है।

  • 07:36 AM, 17 Nov 2023

    BJP ने प्रदेश की सेवा हम सरकार बनाएंगे- कैलाश विजयवर्गीय

    इंदौर-1 से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने मतदान से पहले इंदौर में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा, मतदाता मतदान आवश्य करें। भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की सेवा की है। हम सरकार बनाएंगे और हमने मध्य प्रदेश में जैसे पहले विकास किया वैसे हम विकास करेंगे। हम लगभग 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

  • 07:33 AM, 17 Nov 2023

    केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का पांचवी बार सत्ता में आने का दावा

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल ने पांचवी बार बीजेपी के सत्ता में आने का दावा किया। उन्होंने कहा, मैं मध्य प्रदेश के सभी लोगों से 100% मतदान के लक्ष्य को छूने का आग्रह करता हूं। मेरा अनुरोध है कि वे विकास के लिए मिलकर वोट करें। हम आएंगे पूर्ण बहुमत के साथ पांचवीं बार सत्ता में आएंगे।

  • 07:29 AM, 17 Nov 2023

    भोपाल में वोटिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता

    मध्य प्रदेश के भोपाल में मतदान शुरू होने के बाद वोट डालने के लिए लोग मतदान केंद्रों के बाहर लाइन में खड़े होकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

  • 07:25 AM, 17 Nov 2023

    ग्वालियर में मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची बुजुर्ग महिला

    ग्वालियर में मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची एक बुजुर्ग महिला ने मतदान के बाद अपनी स्याही लगी उंगली से मतदान का प्रतिचिन्ह दिखाया।

  • 07:15 AM, 17 Nov 2023

    मध्य प्रदेश की जनता से पीएम मोदी की अपील

    आज मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुझे विश्वास है कि राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता पूरी गर्मजोशी से मतदान करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे। इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं: PM मोदी

  • 07:12 AM, 17 Nov 2023

    CM शिवराज के भाई ने कहा, ‘बीजेपी बहुमत के साथ बनाएगी सरकार”

    सीएम शिवराज सिंह चौहान के छोटे भाई नरेंद्र चौहान ने कहा “सभी तैयारियां हो चुकी हैं। हम सभी वोट डालने के लिए तैयार हैं।  बीजेपी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।”

  • 07:09 AM, 17 Nov 2023

    चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा मतदताओं से की अपील

    मध्य प्रदेश चुनाव 2023 के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “मैं सभी मतदाताओं से राज्य के विकास के लिए भाजपा को वोट देने का अनुरोध करता हूं।”

  • 07:06 AM, 17 Nov 2023

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हुए। 230 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।

  • 07:05 AM, 17 Nov 2023

    मध्य प्रदेश के शहडोल में मतदान के लिए पहुंचने लगे मतदाता।

    मध्य प्रदेश के शहडोल में मतदान के लिए पहुंचने लगे मतदाता।

    /

  • 07:00 AM, 17 Nov 2023

    मतदान से पहले पोलिंग बूथ में मॉक पोल

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले भोपाल के एक पोलिंग बूथ में मॉक पोल की जा रही है।

  • 06:42 AM, 17 Nov 2023

    चुनाव ड्यूटी कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

    मध्यप्रदेश के उमरिया में चुनाव ड्यूटी में लगे वरिष्ठ संयंत्र परिचारक रमेश सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि चुनाव ड्यूटी के लिए वह सुबह पॉलीटेकनिक कॉलेज गए थे। अचाननक तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार कर्मचारी चुनाव में ड्यूटी लगने की वजह 16 नवम्बर की सुबह ही पॉलीटेकनिक कालेज पहुंचे गए थे। इसी बीच उनकी तबियत बिगड़ गई।

  • 05:47 AM, 17 Nov 2023

    वोटिंग से पहले मतदान की तैयारी और मॉक पोल

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग की जाएगी। वोटिंग से पहले मतदान की तैयारी और मॉक पोल शुरू की गई। विधानसभा क्षेत्र सौसर में शिकरपुर के मतदान केंद्र संख्या-17 से मॉक पोल का वीडियो भी सामने आया है।

  • 05:26 AM, 17 Nov 2023

    भाजपा- कांग्रेस की अग्निपरीक्षा आज

    मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के गठन के लिए आज मतदान होगा। पांच वर्ष में दो सरकार देख चुके मप्र में नई सरकार चुनने के लिए मतदाताओं के सामने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के चेहरे सामने हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। मतदाताओं ने 15 महीने की कमल नाथ सरकार भी देखी और साढ़े तीन वर्ष की शिवराज सरकार भी देखी है।

  • 04:46 AM, 17 Nov 2023

    47 आदिवासी सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार 47 आदिवासी सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का भी लक्ष्य है। निर्वाचन आयोग के साथ ही भाजपा और कांग्रेस का भी आदिवासी सीटों पर फोकस अधिक है। आयोग ने अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित प्रत्येक विधानसभा सीट में कम मतदान वाले 50-50 मतदान केंद्र चिन्हित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने जागरुकता अभियान चलाया था।

  • 03:58 AM, 17 Nov 2023

    ढाई लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

    मध्य प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए ढाई लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। यहां शाम छह बजे तक मतदान होगा। बता दें कि पिछले चुनाव में यहां में 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। आयोग को उम्मीद है कि यहां 80 प्रतिशत से अधिक मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

  • 02:41 AM, 17 Nov 2023

    इंदौर में स्मार्ट मतदान केंद्र, सेल्फी और टोकन के लिए लगे AI कैमरे

    इंदौर के नंदानगर में मां कनकेश्वरी देवी राजकीय महाविद्यालय में एक स्मार्ट मतदान केंद्र स्थापित किया गया है, जहां लोग कतार में खड़े हुए बिना मतदान कर सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरे से वोट देने के बाद सेल्फी ले सकते हैं।

  • 01:51 AM, 17 Nov 2023

    मतदान बढ़ाकर 85 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य

    इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मतदान बढ़ाकर 85 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संयुक्त रूप से मतदान बढ़ाने को लेकर अभियान चलाया है। पार्टी ने पहले मतदान फिर जलपान का नारा दिया है। भाजपा अपने 41 लाख कार्यकर्ताओं के जरिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाना चाहती है। इसके साथ ही हर बूथ पर नजर रखने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय की है।

  • 01:07 AM, 17 Nov 2023

    महिला मतदाताओं की सरकार बनाने में होगी बड़ी भूमिका

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में नई सरकार चुनने में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका होगी। राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या 2.71 करोड़ है, जिन पर भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों की निगाहें केंद्रित हैं।

  • 12:23 AM, 17 Nov 2023

    सौ से अधिक दलों और निर्दलीय को लेकर आज निर्णय लेगी जनता

    विधानसभा चुनाव में इस बार 106 राजनीतिक दल मैदान में हैं। इनके अलावा एक हजार 166 निर्दलीय भी डटे हैं। आज होने वाले मतदान में जनता इन पार्टियों को लेकर अपना निर्णय देगी। पिछले चुनाव में पांच राष्ट्रीय दल मिलाकर 119 पार्टियां चुनाव लड़ी थीं पर इस बार इनकी संख्या घटी है। 46 नए राजनीतिक दल भी मैदान में उतरे हैं।

  • 11:45 PM, 16 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: 2533 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

    इस बार एमपी के चुनाव में 2,533 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसमें 2,280 पुरुष और 252 महिलाएं हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर का है। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि, बसपा ने 181, सपा ने 71 और आम आदमी पार्टी ने 66 उम्मीदवार उतारे हैं।