Latest News मध्य प्रदेश

MP flood: बाढ़ में फंसे 8832 लोगों का किया गया रेस्क्यू,-शिवराज सिंह चौहान


  • भोपाल, । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 8, 832 लोगों को बचाया गया है, जबकि अन्य 29, 280 लोगों को इन इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी ‘अन्ना उत्सव’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी।

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किए जा रहे हैं। राज्य के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर मध्य प्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभाग में पिछले कुछ दिनों से हुई भारी बारिश के कारण अब तक कम से कम 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ प्रभावित इलाकों की इससे पहले कई ट्वीट कर कहा कि शनिवार सुबह राज्य के तीन बाढ़ प्रभावित जिलों से करीब 40 लोगों को बचाया गया।

उन्होंने कहा कि ‘मैंने आज सुबह गुना, अशोकनगर, विदिशा जिलों में बाढ़ की स्थिति और चल रहे बचाव अभियान का जायजा लिया। भारतीय वायुसेना का बचाव अभियान आज सुबह फिर से शुरू हुआ। गांवों में फंसे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी रात से काम कर रही हैं।’